डिप्रेशन

चक्कर आने के कारण और लक्षण

Giddiness symptoms in hindi

चक्कर आने की समस्या हमारे आस-पास के लोगों में आम है। सामान्य तौर पर चक्कर आने का मुख्य कारण शरीर का संतुलन बिगड़ना है। चिकित्सा के क्षेत्र में हुई खोजों से इस बात की पुष्टि हुई है कि शरीर को संतुलित रखने का कार्य विभिन्न शारीरिक और मस्तिष्क की क्रियाओं के जरिये सम्पन्न होता है। इन क्रियाओं में शरीर के कुछ अंगों के कार्य बड़े महत्तवपूर्ण समझे जाते हैं जो निम्नलिखित हैं-

त्वचा, माँस-पेशियों और जोड़ों के जरिये संवेदनायें मस्तिष्क तक पहुँचती हैं जिसके निर्देशानुसार मस्तिष्क शरीर में संतुलन बनाये रखता है। शरीर को संतुलित रखने वाला एक विशिष्ट यंत्र कान में होता है। शारीरिक संटुलन बनाये रखने में इसकी भूमिका अहम होती है। इससे यह अनुमान लगाया जाता है कि कान की बीमारियों से दो-चार कर रहे व्यक्ति को अक्सर चक्करों से भी जूझना पड़ता है। ऐसे ही आँख और नाक भी शारीरिक संतुलन को बनाये रखने में अपना योगदान देते हैं।

क्या हैं चक्कर आने के कारण

शरीर को संतुलित करने वाली क्रियाओं में बाधा पड़ने से ही चक्कर आते हैं। चक्कर की बीमारी उन लोगों को होती है जो शरीर अथवा मन के कमजोर होते हैं। चक्कर आने के कारणों में मनोवैज्ञानिक कारण प्रमुख हैं। यही कारण है कि किसी दुखद या वीभत्स दृश्य को देखते ही कुछ लोग गश खाकर गिर पड़ते हैं। अमूमन शरीर में खून की कमी के कारण भी चक्कर आते हैं। चक्कर आने का एक मुखअय कारण लोगों का हृदय रोग, यकृत सम्बन्धी रोगों से भी जूझना होता है। मधुमेह रोगियों को भी चक्कर आ सकता है। इसके लावा सिर पर चोट लगने अथवा तेज ज्वर होने पर भी पीड़ितों को चक्कर आ सकता है।

चक्कर के लक्षण

चक्कर आने से पपहले रोगी की बुद्ध भ्रमित हो जाती है। उसे पास की वस्तु दूर और दूर की वस्तु पास दिखने की शिकायत होती है। चक्कर आने के समय कई लोगों को सिर घूमने का एहसास होता है। हालांकि, कई लोगों को उनका सिर स्थिर और आस-पास की चीजों के घूमने की अनुभूति होती है। कई व्यक्तियों का जी मिचलाता है और उसे उल्टी होने का एहसास रह-रहकर होता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment