फलों के गुण और फायदे

जामुन खाने के फायदे

Blackberries benefits in hindi

राजमन, काला जामुन, जमाली, ब्लैकबेरी जैसे आदि नामों से पहचाने जाने वाला जामुन काबरेहाइड्रेट, प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। इसमें मौजूद , पोटैशियम, कैरोटिन, मैग्नीशियम, विटामिन बी और फाइबर मधुमेह समेत कई बीमारियों के इलाज में रामबाण का काम करता है। आइए जानते हैं इसके गुणों के बारे में… 

जामुन के फायदे

मधुमेह में जामुन के फायदे

मधुमेह के रोगियों के लिए जामुन रामबाण के रूप में काम करता है। इसमें मौजूद ग्लाइकेमिक इंडेक्स रक्त के शुगर को नियंत्रित करता है।

पेशाब का बार-बार आना

जामुन की गुठली बारीक करके चार-चार ग्राम सुबह-शाम ताजे पानी से लें। बीस दिन खायें फायदा होगा। यदि दस्त में खून आए, तो उसमें भी जामून फायदा करता है। 

हड्डियां मजबूर रहती हैं 

आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम से भरपूर जामून हड्डियों के लिए फायदेमंद है, साथ ही यह शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाता है। 

माहवारी के लिए जामुन के फायदे

जामुन खाने से माहवारी में ज्यादा खून आने की समस्या को कम किया जा सकता है। 

खून को बढ़ाता है जामुन

शोध की माने तो नित जामुन के सेवन से रक्त में हिमोग्लोबिन का स्तर बढ़ जाता है और इसमें मौजूद पोटेशियम, मैंगनीज, तांबा, और मैग्नीशियम जैसे खनिज तत्व खून को बढ़ाने मदद करते हैं। साथ ही इसमें खून को साफ करने वाले कई गुण भी होते हैं।  

दिल के रोगियों के लिए जामुन के फायद

दिल के रोगियों के लिए यह संजीवनी का काम करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक आदि का रिस्क कम होता है

दांतों के लिए जामुन के फायदे

जामुन की हरी छाल बारीक करके मंजन की तरह मलने से दांतों की बीमारियां दूर होती हैं। यह  पायरिया के लिए भी अच्छा है।

कब्ज की समस्या से निजात पाइए 

जामुन का सेवन न केवल हड्डियों को मजबूत करता है बल्कि इसका जूस पाचनशक्ति को बेहतर करने में सहायक होता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा जामून का सेवन कीजिए और कब्ज की समस्या से निजात पाइए। 

एंटीकैंसर गुण

जामुन में एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते हैं। यह लीवर की बीमारियों के लिए रामबाण तो है ही, साथ ही इसमें एंटीकैंसर गुण भी है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment