आँखों की देखभाल

आंखों पर खीरा लगाने के फायदे

Cucumber benefits for eye care in hindi.

विस्तार में जाने आंखों पर खीरा लगाने के फायदे क्यूंकि ये लाभ करता है थकान, झुर्रियां, रौशनी बढ़ाने आदि में, Cucumber benefits for eyes in hindi.

आंखें एक संवेदन अग है, जिस पर मनुष्य सर्वाधिक निर्भर करता है। आंखों से पानी गिरना, आंखे लाल होना, आंखों में सूजन होना ये कुछ ऐसी बीमारी है जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं। एक अकेली खीरे की स्लाइस आंखों की कई तरह की समस्या को दूर करने में सहायक है। खीरा आंखों पर लगाने से बहुत ही फायदेमंद रहता है। खीरा जितना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, उतना ही यह आंखों के लिए कारगर है। आपको बता दें, आंखों के जलन में दे आराम खीरा शीतलन प्रभाव भी प्रदान करता है।

आंखों पर खीरा लगाने के फायदे

आंखों की थकान कैसे दूर करें ?

कंप्यूटर की स्क्रीन ज्यादा देर तक आंखों के सामने हो तो आंखों में थकावट आना सामान्य सी बात है। ऐसे में खीरा इस थकावट को दूर करने का काम करता है। रात को सोते समय खीरे को काट कर आंखों पर कुछ देर रखने से आंखों को राहत मिलती है और थकावट दूर होती है।

आंखों की जलन को कैसे दूर करें ?

धूल और प्रदूषण की वजह से हमारे कोमल आंखों को क्या नहीं देखना पड़ता। प्रदूषण और अन्य दूसरे कारणों की वजह से आंखों पर दबाव होने लगता है तथा जलन जैसी समस्या पैदा हो जाती है। ऐसे में आखों को शीतलता की जरूरत है। एक फ्रिज में रखे खीरे के स्लाइस को बंद आंख के उपर रखें। कुछ देर बाद जब आप इसे हटाएंगे, तो आपकी आंखों की जलन में बहुत आराम मिलेगा। आलू के स्लाइस भी आंखों के लिए अच्छे होते हैं।

तेज धूप से आंखों को बचाए खीरा

खीरे के रस में गुलाब जल मिलाकर आंखों पर लगाने से आंख की लाली कम होती है। यह समस्या तब होती है जब गर्मी के दिनों में तेज धूप आंखों पर पड़ती है। धूप से आने के बाद आंखें कभी-कभी लाल भी हो जाती हैं। इससे बचने के लिए खीरा फायदेमंद है।

आंखों के नीचे झुर्रियां हटाता है खीरा

जब आंखों पर ज्यादा दबाव पड़ता है, तो आंखों के नीचे झुर्रियां हो जाती है। इन्हें ठीक करने के लिए खीरे का रस निकालकर आंखों के आस-पास लगाएं तो त्वचा की नमी बनी रहेगी और झुर्रियां कम होने लगती है। आप चाहे तो रस की जगह खीरे के टुकड़े भी आंखों पर 8 से 10 मिनट के लिए रख सकते हैं।

खीरा से बढ़ती है दृष्टि

इन सभी फायदों के अलावा खीरा अच्छी दृष्टि में भी सुधार लाता है। विटामिन ए का स्रोत खीरा आंखों को स्वस्थ्य रखने के अलावा दृश्य तीक्ष्णता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा खीरा आंखों को मोतियाबिंद से भी बचाता है।

छिलका भी यह फायदेमंद

वैसे खीरे के फायदे के बारे में तो जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता इसका छिलका भी किसी से कम नहीं होता है। छिलके समेत खीरा खाने से आंखों की रोशनी तेज रहती है, क्योंेकि खीरे के छिलका बीटा कैरोटीन विटामिन ए का स्रोत होता है। बीटा कैरोटीन आंखों के स्वाेस्य्खी और दृष्टि के लिए बहुत अच्छाए होता है।

खीरे के छिलके में भी है विटामिन

विटामिन-के प्रोटीन को एक्टिव करने का काम करता है जो खीरे के छिलके में पर्याप्त मात्रा में मिलता है। इसकी वजह से कोशिकाओं के विकास में मदद मिलती है। साथ ही इससे ब्लड क्लॉटिंग की समस्या भी पनप नहीं पाती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment