महिला स्वास्थ्य

आकर्षक और सुंदर बनाने वाले व्यायाम – महिलाओं के लिए

Ladies health care - excercies to be more attractive and beautiful in hindi.

ये बात सच है कि छोटे-मोटे रोग जो आपको तकलीफ देते हैं, उसे आप व्यायाम से ठीक कर सकते हैं। इससे आप पूरे दिन फिट तो रहेंगे साथ ही आप आकर्षक भी लगेंगे। लेकिन इसके लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम करना होगा। वैसे अलग-अलग व्यायाम के अलग फायदे है। कोई मोटापे के लिए बेहतर है, तो आपके मांसपेशियों के लिए आवश्यक। इसलिए व्यायाम का चुनाव सोच-समझकर करें।

आज के इस दौर में महिलाओं की तमन्ना होती है कि वह आकर्षक और सुंदर बॉडी हासिल करें। किसी के लिए तो यह केवल सपना ही रहता है लेकिन जिसके अंदर विश्वास की कमी नहीं है, वह इसे हकीकत में बदल देते हैं। शरीर को सुगठित और तंदुरुस्त बनाने में सहायक व्यायाम आज महिलाओं के लिए बहुत ही जरूरी बन चुका है। इसलिए देखा गया है कि शहरों में महिलाएं योग,प्राणायाम या एरोबिक एक्सरसाइज की ओर आकर्षित हो रही हैं और उसे अपने जीवन में भी उतार रही हैं। आइए जानते हैं आकर्षक और सुंदर बनाने वाले व्यायाम – महिलाओं के लिए :

साइकिल चलाएं

भारत के मुकाबले विदेशों में लोग खुद को फिट रखने के लिए सुख-सुविधाओं से दूर भाग रहे हैं। उनको कार या एसी की जरूरत नहीं है बल्कि फिट रहना उनका सबसे बड़ा मकसद है इसलिए वह निरंतर साइकिलिंग करते हैं। ऑफिस जाना हो या फिर बाजार बड़े-बड़े लोग कार को छोड़कर साइकिल का सहारा ले रहे हैं, जो कि अच्छी बात है। साइकिल चलाकर महिलाएं खुद को फिट और अपने वजन को कम कर सकती हैं।

डांस करें

जिन लोगों को व्यायाम पसंद नहीं वह डांस कर सकते हैं। डांस में कुछ ऐसे मुव है जो आपके बढ़ते वजन को घटाएगा साथ ही आकर्षक और सुडौल भी बनाएगा।

हल्का फुल्का जिम करें

जो महिलाएं जिम जाने के शौकीन हैं, उन्हें हल्का व्यायाम करना चाहिए। जैसे, हल्के डंबल से बाइसेप्स की एक्सरसाइज करना, डिप्स मारना, बैक की एक्सरसाइज करना, उठक-बैठक करना आदि।

स्विमिंग करना

जिस तरह डांस और साइकिलिंग वजन को घटाने में सहायक है उसी तरह स्विमिंग से भी वजन को घटाया जा सकता है। अगर आप तैरना जानती हैं तो हफ्ते में कम से कम तीन दिन तैराकी तो कर ही लें, वजन तेजी से गिरेगा।

करें ऐरोबिक्स

जिस व्यायाम को महिलाएं सबसे ज्यादा करती हैं वह ऐरोबिक्स है। यह हल्की एक्सरसाइज और संगीत का ऐसा कॉम्बिनेशन है जिसे आजकल महिलाएं बड़ी ही तेजी से अपना रही हैं। एक दिन में अगर आप दस मिनट भी ऐरोबिक्स करती हैं, तो महीने भर में तीन से पांच किलो वजन तो आराम से ही कम कर सकता है।

सावधानी: महिलाओं को उतना ही व्यायाम करना चाहिए जितना जरूरी है। इससे  शरीर में थोड़ी थकावट तो मालूम हो, लेकिन आप थककर चूर न हो जाएं। व्यायाम के बाद पर्याप्त विश्राम करना भी आवश्यक है। साथ यह भी ध्यान दें कि व्यायाम के बाद जो डाइट आप ले रहे हो वह संतुलित होना चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment