ब्यूटी टिप्स

चेहरे के सफेद बालों से छुटकारा पाने के तरीके

अगर हम महिलाओं के बारे में बात करें, तो वो अपने चेहरे पर आने वाले बालों को लेकर बहुत परेशान रहती हैं। क्योंकि इससे उनकी सुन्दरता बिगड़ जाती है, जिससे उन्हें शर्मिदगी होती है। यह बीमारी किसी शारीरिक कमी के कारण नहीं बल्कि शरीर में बदलते हार्मोन के कारण होते हैं। ज्यादातर बालों के बढने का कारण गर्भावस्था और मेनोपाज के दौरान हार्मोन में बदलाव का कारण होता है। यह बाल ज्यादातर हमारे चेहरे, गाल, ठोड़ी और होंठों के ऊपर होते हैं। चेहरे पर सफेद बाल होने से आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के स्तर को कम कर देता है। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आजकल सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए कई विकल्प उपलब्ध है। आइये जानते हैं चेहरे के सफेद बालों से छुटकारा पाने के तरीके के बारे में।

चेहरे के सफेद बालों से छुटकारा पाने के तरीके

चेहरे के सफेद बालों से छुटकारा पाने के के लिए – एपिलेशन

चेहरे के सफेद बालों से छुटकारा पाने के के लिए - एपिलेशन

अनचाहे बालों से छुटकारा पाने का एपिलेशन सबसे आम तकनीकों में से एक है। इसे अपनाकर बहुत से लोग इस समस्या से तेजी से छुटकारा पा सकते हैं। एपिलेशन का लाभ यह होता है कि यह तेजी से बालों की ग्रोथ को कम कर देता है। जब इसका नियमित रूप उपयोग करते हैं तब बालों की ग्रोथ रुक जाती हैं। यह उपकरण बाजारों में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसका उपयोग करने से आपको किसी भी प्रकार के दर्द का अनुभव नहीं होता।

इलेक्ट्रोलाइसिस उपचार

इलेक्ट्रोलाइसिस का उपयोग आप अपने चेहरे पर हो रही गंभीर से गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए कर सकते हैं। इसका उपयोग त्वचा पर करने से पहले किसी त्वचा विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए। इसका उपयोग स्थाई रूप से चेहरे पर करने से चेहरे से बालों को छुटकारा मिल जाता है। इसका उपयोग करने से शरीर की वो कोशिकाएं नष्ट हो जाती है जो चेहरे के बालों को बढाने में अहम भूमिका निभाती है। इसके लिए इसमें मौजूद धातु का उपयोग कर चेहरे के बालों में मौजूद बैक्टीरिया को मारने के लिए बिजली की तरंगे उत्पन्न की जाती हैं। जिससे चेहरे के बालों को स्थाई रूप से खीच लिया जाता है।

चेहरे के सफेद बालों को हटाने के लिए – फेसियल स्प्रिंग

यह उपकरण अभी बाजार में लांच हुआ है। यह चेहरे से बाल निकालकर आपको अच्छा परिणाम देता है। इसमें लगी हुई स्प्रिंग बालों की जड़ों पर रोल करके जड़ से बालों को अलग के देती है, जब आप इसका करने से किसी प्रकार की दर्द का नहीं होता। इसका उपयोग आप अपने होठों के ऊपर, ठोड़ी और माथे के बालों को जड़ से हटाने के लिए कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान होता है। यू आकार के बने इसके शेप से बाल आसानी से अलग हो जाते है। इसका उपयोग करने के लिए आप एक ही समय में चेहरे को चारों ओर के बालों को अलग कर सकते हैं।

थ्रेडिंग

चेहरे से बालों को छुटकारा दिलाने का थ्रेडिंग एक आम तरीका है। इस प्रक्रिया में धागे की सहायता से बालों को पूरी तरह से बांध कर जड़ से अलग किया जाता है। इससे आपके बाल बहुत कम आते हैं। यह बालों की ग्रोथ की तीव्र प्रक्रिया को रोकने में मदद करता है। इसका उपयोग करते समय उस स्थान पर सूजन भी आ जाती है और त्वचा भी लाल पड़ जाती है ।

 

लेजर का उपयोग

यह चेहरे के बालों से छुटकारा पाने की यह एक प्रचलित तकनीक है। इसके द्वारा चेहरे के अनचाहे बालों को जड़ों से अलग किया जाता है। इलेक्ट्रोलाइसिस की तुलना में यह सबसे सस्ता और कम पैसे वाला होता हैं। जब भी आप इसका उपयोग करते हैं तब आप किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

 

चेहरे के सफेद बालों को हटाने के लिए – थ्रेडिंग और ट्वीजिंग

अधिकतर महिलाओं के चेहरे पर, ठोड़ी, होठों के उपर और माथे पर बहुत ही अधिक बाल होते है। बालों को हटाने के लिए स्टील की बनी चिमटी द्वारा चेहरे के छोटे-छोटे बालों को जड़ों से अलग कर देता है। इस प्रक्रिया के द्वारा ठुड्डी, होठों के ऊपरी भाग और भौंहों के बाल आसानी से निकल जाते हैं। इस प्रक्रिया के बाद हमारी त्वचा पर जलन औ दर्द का अनुभव भी होता है, लेकिन इससे बालों का तेजी से बढ़ना रुक जाता है। इसका दुष्प्रभाव भी होता है, क्योंकि जिस चिमटी का उपयोग हम करते हैं अगर वो साफ़ न हो तो जल्द ही बैक्टीरिया हमारी त्वचा पर धावा बोल देते है। जिससे कील मुंहासों की समस्याएं बढ़ जाती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment