सेलिब्रिटी हेल्थ

भूमि पेडनेकर के वजन कम करने का राज

फिल्म दम लगा के हईशा के बाद भूमि पेडनेकर ने जिस तरह से अपना वजन कम किया उसका राज हर कोई जानना चाहता है, Bhumi-Pednekar fitness secret in Hindi

भूमि पेडनेकर एक जानी मानी हस्ती है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म दम लगा के हईशा में अपना वजन कम से कम 85 किलो तक बढ़ाया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया, वैसे हम आपको बता दें कि भूमि ने केवल इसी फिल्म में अपना वजन बढ़ाया था। फिर बाद में उन्होंने अपना वजन कम कर लिया। उनका वजन अन्य अभिनेत्रीयों की तरह हो गया है। अगर आप भी भूमि की तरह अपना वजन कम कर अन्य अभिनेत्रियों की तरह दिखना चाहते हैं, तो आज हम आपको भूमि पेडनेकर की डाइट प्लान के बारे में बतायेंगे। जिसको फोलो करके आप भी अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं।

भूमि पेडनेकर के वजन कम करने का राज

भूमि पेडनेकर के वजन कम करने का राज

ब्रेकफास्ट

अक्सर लडकियां वजन कम करने के लिए ब्रेकफास्ट में कुछ भी नहीं खाते या फिर जो भी खाती हैं, वो बहुत ही कम होता है। जिससे उनके शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता, लेकिन ऐसा उन्हें नहीं करना चाहिए। वजन को कम करने के साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए आपको अपने ब्रेकफास्ट में कई तरह के फलों के जूस को और अण्डों को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा मिस्सी रोटी या पोहा और उपमा को अपने आहार में शामिल करती है। जिससे आपके शरीर को हर तरह के पौष्टिक तत्व मिलेंगे।

खाने में क्या लें

अगर आप ये सोच रहे हैं कि भूमि ने अपने वजन को कम करने के लिए खाने से दुरी बनाई या खाने से परहेज किया है, तो ऐसा नहीं है उन्होंने खाने में किसी प्रकार की दुरी नहीं बनाई। बल्कि उसके स्थान पर उन्होंने अपने खाने में कई तरह की चीजों को शामिल किया जैसे की गेहूं की रोटी के स्थान पर मल्टीग्रेन की रोटी चावल के स्थान पर राजगिरा का प्रयोग। वैसे अक्सर देखा गया है कि लडकियां वजन कम करने के लिए तला हुआ या भुना हुआ खाना छोड़ देती है, पर ऐसा करने के स्थान पर आप उन्हीं चीजों को ऑइल में फ्राई कर के खा सकती है।

खाने का डेली रूटीन

भूमि ने अपने वजन को कम करने के लिए अपने डेली रूटीन को भी काफी बदल दिया था। वो रोज सुबह मॉर्निंग वाक पर जाती हैं, तो वहीँ दोपहर में कई बार वो बॉलीबाल, स्विमिंग आदि कई तरह के खेल खेलती थी। कई बार वो जिम में वर्क आउट भी कर लेती थी। इतना ही नहीं भूमि ने वजन कम करने के लिए डांस भी किया।

जूस रेस्पी

वजन कम करने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्स करना भी जरूरी है। इसके लिए भूमि ने एक सिक्रेट जूस को पीना शुरू किया था। उन्होंने सेब, अदरक, पालक, धनिया, नींबू को मिलाकर एक जूस बनाया, जिसे वो रोज पीती थी। इस जूस की मदद से उनके चेहरे का ग्लो बना रहता था। इसके अलावा भूमि को जब तेज भूख लगती है, तो वो उस समय दही, शहद और ताज़ी बैरी का जूस बना कर पी लेती थी। इस तरह उन्हें फिर लंबे समय तक भूख नहीं लगती। जिससे उनका वजन भी कम होने लगा।

डिनर

वजन को कम करने के लिए भूमि ने अपने डिनर का समय 8.30 किया और उसमें भी उन्होंने पनीर, टोफू,ग्रिल्ड फिश या स्टीम की बनी हुई सब्जियों को और चिकन को इसमें शामिल किया। इसके साथ ही वो एक कप ब्राउन राइस को भी इसमें शामिल करती थी। जब भी उन्हें हल्की भूख का अहसास होता था तब वो डार्क चाकलेट का सेवन कर लेती थी। जिससे उन्हें भूख नहीं लगती थी और उनके शरीर को भी ताकत मिल जाती थी।

कुछ चीजों से दुरी

अगर आप भी भूमि की तरह वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको कुछ चीजों से दुरी बनाकर रखनी चाहिए जैसे कि बटर, चीज, मीठा या फिर बाहर का जंक फ़ूड जब आप इन सभी चीजों को छोड़ देते है। तब आप अपने शरीर से अतिरिक्त फैट को कम कर सकते हैं, क्योंकि यह सभी चीजे वजन को बढ़ती है।

 

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment