बच्चों की देखभाल

जाने बच्चों के लिए व्यायाम

विस्तार में जाने बच्चों के लिए व्यायाम ताकि आप कर सकें बच्चों की देखभाल और रख सकें उनकी सेहत की देखभाल, best exercises for children in hindi

बच्चों के लिए न सिर्फ आधुनिक लाइफ स्टाइल बल्कि आधुनिक तकनीक भी आजकल के बच्चों के मोटापे का कारण बन चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, बच्चों के लिए व्यायाम कितना आवश्यक है। जब बच्चें नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, तब वो आसानी से अपने वजन को कम कर सकते हैं, लेकिन सवाल यह है कि बच्चों के लिए कौन कौन से व्यायाम होते हैं, जिसे करके वो अपने आप को फिट रख सकते हैं।

बच्चों के लिए व्यायाम बहुत ही आवश्यक होता है। व्यायाम करने से बच्चों को एक ताजगी का एहसास होता है। वो अपने आप को दुसरे के मुकाबले अधिक एक्टिव पाता है साथ ही वो अपने वजन पर भी आसानी से नियंत्रण पा सकता है।

कुछ लोगों का यह मानना होता है कि उनके बच्चों को व्यायाम की आवश्यकता नहीं हैं। इस बात पर वो गलत है। बच्चों को व्यायाम करना चाहिए, लेकिन वो उनकी उम्र के हिसाब से होनी चाहिए और आजकल के बच्चों को व्यायाम की अधिक आवश्यकता इसलिए होती है, क्योंकि वो अपना अधिकतर समय कंप्यूटर पर गेम खेलते हुए बिताते हैं और बाहर खेले जाने वाले खेलों को कम खेलते हैं, जिससे उनमें मोटापा और डायबिटीज का खतरा बढ़ने लगता है। आइये जानते हैं बच्चों को अपनी निजी जिन्दगी में कौन-कौन से व्यायाम करने चाहिए।

बच्चों के लिए व्यायाम – स्विमिंग

बच्चों के लिए व्यायाम - स्विमिंग

आमतौर पर बच्चों को पानी के साथ खेलना बहुत ही पसंद होता है। स्विमिंग करना एक कला ही नहीं होती, बल्कि एक अच्छा व्यायाम भी होता है। बच्चें जब खेल खेल में स्विमिंग करते हैं, तब उनको इसके बहुत से फायदे प्राप्त होते हैं जैसे कि –
1. स्विमिंग करने से बच्चे न केवल अपने वजन को कम करते हैं। बल्कि इससे उनके शरीर में मजबूती आती है साथ ही मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए भी स्विमिंग बहुत लाभकारी होती है।
2. जब बच्चें स्विमिंग करते हैं तब उनके हाथ पैर के साथ पुरे शरीर की एक्सरसाइज होती है और नियमित रूप से स्विमिंग करने से मोटे बच्चें भी अपने आप को आसानी से फिट कर लेते हैं।
3. स्विमिंग करने से शरीर का रक्त संचार अच्छे से होता है जिससे दिल मजबूत बनता है। स्विमिंग के फायदे

बच्चों के लिए व्यायाम – साइकिलिंग

बच्चों के लिए व्यायाम - साइक्लिंग

साइकिलिंग स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। साईकल चलाने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। बच्चों को साइकिल चलाना बहुत ही पसंद होता है और जब यहीं साइकिल उन्हें फिट रखती है, तो निश्चित तौर पर यह उन्हें पसंद आएगी। साइकिल चलाने से बच्चों को बहुत फायदे प्राप्त होते हैं जैसे कि –

1. जब नियमित रूप से बच्चा तीस मिनट तक साइकिल चलाता है तब वो आसानी से अपने वजन को कम कर सकता है।
2. जो बच्चे साइकिल को नहीं चलाते उनको चाहिए कि वो एक्सरसाइज वाली साइकिल चलाएं। इसके लिए उन्हें एक ही जगह बैठकर साइकिल को लगातार चलाना होता है। इस प्रकार करने से बच्चे की शारीरिक एक्सरसाइज तो होती है और साथ ही बच्चों के शरीर से अतिरिक्त चर्बी भी आसानी से कम होने लगती है।
3. साइकिल चलाने से शरीर में स्टेमिना बढ़ने लगता है। यह बच्चों में धीरज की क्षमता को बढ़ाता है और ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

साइकिल चलाने के फायदे

बच्चों के लिए व्यायाम – जॉगिंग

बच्चों के लिए व्यायाम - जॉगिंग

जॉगिंग बड़ों के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी फायदेमंद होता है जैसे कि –

1. जॉगिंग करने से बच्चों का मोटापा कम होने लगता है।
2. यदि आपका बच्चा व्यायाम नहीं करना चाहते तो उसको टहलने के लिए भेज दीजिए या फिर उसे ऐसे खेल खेलने चाहिए। जिससे उनकी जॉगिंग भी हो जाए।
3. जब बच्चें जॉगिंग करते हैं तब उनकी अधिक मेहनत नहीं लगती और आपका बच्चा आराम से अपने आप फिट कर लेता है।

बच्चों के लिए व्यायाम – आउटडोर गेम्स

बच्चों के लिए व्यायाम - आउटडोर गेम्स

आउटडोर गेम्स बच्चों को खेलनी चाहिए। इससे उनको बहुत फायदे मिलते हैं जैसे कि –

1. जिन बच्चों का वजन बहुत अधिक होता है। उन्हें अधिक से अधिक आउटडोर गेम्स खेलनी चाहिए।
2. आउटडोर गेम में क्रिकेट, फूटबॉल, वालीबॉल, भागमभाग इत्यादि आते हैं।
3. इस गेम से बच्चे फिट रहते हैं और तरोताजा भी रहते हैं।
45. आउट डोर गेम्स के जरिये बच्चे आराम से अपना वजन कम कर सकते हैं, क्योंकि इससे उनके पूरे शरीर का व्यायाम आसानी से हो जाता है।

बच्चों के लिए व्यायाम – स्केटिंग

बच्चों के लिए व्यायाम - स्केटिंग

1. मोटापे से ग्रसित बच्चों को स्केटिंग करनी चाहिए। बच्चे जितना अधिक देर रोजाना स्केंटिंग करेंगे। उनका शारीरिक व्यायाम उतना ही बढ़ेगा।
2. बच्चों को चाहिए कि स्केटिंग के जरिए अपने दोस्तों से प्रतियोगिता करें। इससे वे खेल खेल में व्यायाम तो करेंगें साथ ही वो अपना मोटापा भी कम करेंगे ।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment