दांतों की देखभाल

दांतों को खराब करने वाली आदतें

Tooth decay habits in hindi.

जाने दांतों को खराब करने वाली आदतें जैसे कि ब्रश करने का सही समय, अधिक चीनी का सेवन, तम्बाकू का सेवन, बर्फ आदि, tooth decay habits in hindi.

दांत हमारे लिए बहुत ही अमूल्य होते हैं इनकी देखभाल करना बहुत ही जरूरी है। इसके बिना हम कुछ भी नहीं खा सकते। जब हम अपने दांतों की सही से देखभाल करते हैं, तो हम कई तरह की परेशानियों से बच जाते हैं। नियमित रूप से ब्रश न करना, धूम्रपान और तम्बाकू का अधिक सेवन करने से हमारे दांत सड़ने लगते हैं और हमें कैंसर जैसी भयानक बीमारी भी हो सकती है। हमारे दांत और मसूड़े जिन चीजों के कारण खराब होते हैं वो चीजें कुछ इस प्रकार से हैं…

रेगुलर ट्रीटमेंट से परहेज
आपने इस बारे में जरूर सुना होगा कि हमें दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए, लेकिन क्या आप इस बारे में जानते हैं कि दांतों का चेकअप करवाना भी बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको दांतों में सडन, दांतों का दर्द, सेंसिटिविटी होने का इंतजार नहीं करना चाहिए। साल में हमें एक बार डेंटिस्ट से जरूर चेकअप करवाना चाहिए। ऐसा करने से हम दांतों में होने वाली परेशानी से बच सकते हैं। बार-बार ट्रीटमेंट से आपके दांतों में दर्द हो सकता है।

पुराने ब्रश का इस्तेमाल
अधिक समय तक हम अपना टूथब्रश का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह हानिकारक बैक्टीरिया को संक्रमण के लिए तैयार कर सकते हैं। ठंड के मौसम के बाद अपने टूथब्रश को बदल देना चाहिए। अपने दांतों को ठीक रखने के लिए अपने पुराने टूथब्रश को बदलते रहना चाहिए।

तेजी के साथ ब्रश करना
आप जोर लगाकर या तेजी के साथ ब्रश करते हैं आप को लगता है कि इस तरह से आप बैक्टीरिया और दाग को हटा लेंगे। परन्तु ऐसा नहीं इस तरह ब्रश करने से आपके मसूड़ों में दर्द हो सकती है।

खाने के बाद सही से ब्रश करना
कुछ लोगों का मानना है कि खाने के तुरंत बाद ब्रश करना उनके लिए अच्छा होता है, परन्तु ऐसा नहीं है। खाने के तुरंत बाद हमें ब्रश नहीं करना चाहिए, खाने के बाद जो एसिड दांतों में बनता है यह उसे खत्म कर देता है। हमें भोजन के 30 मिनट के बाद ब्रश करना चाहिए।

अधिक चीनी का सेवन
चीनी हमारे दांतों के लिए किसी दुश्मन से कम नहीं होती. अधिक चीनी का सेवन करने से हमारे दांतों और मसूड़ों को बहुत ही क्षति पहुंचती है। इसका सेवन करने से हमारे दांतों में बैक्टीरिया पैदा होते हैं। जिसके कारण हमारे दांतों में दर्द होना शुरू हो जाता है और इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए हमें अपने दांतों को जड़ से उखाड़ना पड़ता है।

तम्बाकू का सेवन
तम्बाकू का सेवन करने से हमारे दांतों को बहुत ही क्षति पहुंचती है, इसके इस्तेमाल से हमारे दांत सड़ना शुरू हो जाते हैं। जब हम तम्बाकू का सेवन चबाकर करते हैं, तो यह धूम्रपान से भी कई ज्यादा हमारे शरीर के लिए खतरनाक होता है। यह मुंह के कैंसर को जन्म दे सकता है।

बर्फ
गर्म और उमस भरे दिनों में यह दांतों के लिए खतरनाक हो सकता है, जब हम बर्फ को चबाते हैं तो हमारे दांतों में अधिक दवाब पड़ता है जिसके कारण दांतों की इनेमल और जुडी हड्डीयों पर बहुत ही गहरा असर पड़ता है। इसके साथ यह ठंड के तापमान में अपने मौखिक स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं होती है।

पैकिट या बोतल खोलना
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो पैकिट या बोतल को खोलने के लिए अपने दांतों का इस्तेमाल करते हैं। यह दांतों और मसूड़ों दोनों के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। दांत केवल खाना चबाने के लिए होते हैं इसलिए इनका इस्लेमाल किसी अन्य उपकरण के इस्तेमाल के लिए नहीं करना चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment