दांतों की देखभाल

टुथपिक के नुकसान

Toothpick ill effects on teeth in hindi.

toothpicks ke nuksan, जाने टुथपिक के नुकसान क्योंकि ये नुकसान करती है मसूड़ों, दांतों, साँस में बदबू, इनेमल आदि को, toothpick ill effects on teeth in hindi.

हम जिस समय भी खाना खाते हैं तो खाने के बाद हमारे दांतों में भोजन के कुछ कण रह जाते हैं। हम यह भी कह सकते हैं कि वो भोजन के कण हमारे दांतों में फंस जाते हैं। इस फंसे हुए कण को निकालने के लिए हम आमतौर पर टूथपिक का इस्तेमाल करते हैं। क्या आप जानते हैं कि टूथपिक का इस्तेमाल करने से हमारे दांतों को कितनी क्षति पहुंचती है, इसलिए टुथपिक के नुकसान जानना जरुरी है।

जिस टूथपिक का हम इस्तेमाल करते हैं वो टूथपिक लकड़ी या प्लास्टिक के द्वारा बनी हुई होती है, इसलिए हम उसका प्रयोग लंबे समय के बाद करते हैं या फिर उसका प्रयोग कम करते हैं तब हमें घबराने की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन जिस समय हम तेजी से टूथपिक के द्वारा अपने दांतों को साफ करते हैं या फिर हम इसका इस्तेमाल बार-बार करते हैं, तो हमारे दांतों को बहुत ही नुकसान होता है। आज हम आपको बताएंगे कि टूथपिक के इस्तेमाल से हमारे दांतों को क्या नुकसान होते हैं। तो जानते हैं टूथपिक के द्वारा होने वाले दांतों के नुकसान के बारे में…

टुथपिक के नुकसान

1. रगड़

यदि आप जोर-जोर से और तेजी के साथ अपने दांतों को साफ करते हैं, तो आपके दांतों में रगड़ और मसूड़ों से खून निकलने लगता है, इसलिए यदि आप अपने दांतों की लाइफ लंबे समय तक करना चाहते हो तो टूथपिक का इस्तेमाल कम कर देना चाहिए।

2. मसूड़ों की बीमारी

यदि हम किसी समय टूथपिक का इस्तेमाल करते हैं, तो हमारे दांतों तो कोई क्षति नहीं होती, लेकिन बार-बार के प्रयोग से हमें नुकसान होता है और समय पर इलाज न होने से मसूड़ों में बीमारी तैयार हो जाती है।

3. दांतों के बीच जगह

टूथपिक का बार-बार इस्तेमाल करने से दांतों के बीच जगह बनने लगती है और उस खाली जगह में खाना फसनें से दांतों में कैविटी होने का खतरा बढ़ने लगता है।

4. सांस में बदबू

टूथपिक से दांतों के बीच दुरी बनने लगती हैं और ऐसे में जब हम खाना खाते हैं और वो खाना यदि अधिक समय तक दांतों में फसा रहे और टूथपिक से वो खाना निकालने के बाद भी सांस से बदबू आने लगती है।

5. चमक को खत्म करें

टूथपिक का अधिकतर इस्तेमाल करने दांतों को चमक खत्म हो जाती है.

6. दांतों की जड़ों का कमजोर होना

टुथपिक के नुकसान की बात करें तो यह दाँतों को कमज़ोर भी करता है , टूथपिक का बार-बार अर्थात अधिकतर प्रयोग करने से मसूड़े अपनी जगह खुलने लगते हैं जिसके कारण दांतों की जड़ें भी कमजोर होकर खुलने लगती हैं और इससे अक्सर दांतों में दर्द शुरू हो जाता है और दांत समय से पहले ही टूट जाते हैं।

7. इनैमल को नुकसान

टूथपिक का इस्तेमाल करते समय हम इसको चबाने लगते हैं, वो चाहे लकड़ी का हो या प्लास्टिक का। इसको चबाने से दांतों के इनैमल को बहुत ही नुकसान पहुंचता है। इसलिए इसका इस्तेमाल करते समय हमें इसको चबाना नहीं चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment