डाइट प्लान

धीरे धीरे खाने के फायदे

Benefits of slowly chewing food in hindi.

जाने धीरे धीरे खाने के फायदे आपकी सेहत के लिए क्यूंकि यह लाभ करता है वजन को कम, बेहतर पाचन, गैस की समस्या आदि में, benefits of slowly chewing food.

आज लोगों के पास समय की बहुत ही कमी है। हममें से बहुत से ऐसे लोग हैं, जो पूरे दिन किसी न किसी वजह भागते रहते हैं। हमें यह तक पता नहीं है कि व्यायाम में कितना समय देना चाहिए, भोजन करने के लिए कितना समय देना चाहिए। हमारी जीवनशैली पूरी तरह से तनावपूर्ण और अस्वस्थ हो चुकी है। अब हमें अपनी आदत को बदलने की जरूरत है। हमें न केवल व्यायाम के लिए समय निकालना होगा बल्कि आहार को खाने के लिए समय देना होगा।

धीरे धीरे खाने के फायदे

#1 लगती है भूख

धीरे-धीरे भोजन करने से आपके स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन अतिरिक्त लागत के बिना आपको कई लाभ मिल सकता है। जब आप धीरे-धीरे खाते हैं, तो खाना शुरू करते ही आपको भूख लगने लगती है यह सेहत के लिए सही भी है।

#2 वजन को कम करने में सहायक

पेट की चर्बी केवल व्यायाम करने से नहीं होता, बल्कि सही तरह से आहार लेने से भी होता है। अगर आप धीरे-धीरे खाना खाते हैं, तो बिना कुछ किए एक वर्ष में 20 किलो वजन कम कर सकते हैं। दरअसल आप जब धीरे-धीरे खाते हैं, तो आपको पता चलता है कि आपका पेट फुल हो चुका है और आप ज्यादा नहीं खा सकते हैं। इससे वजन कंट्रोल रहता है इसलिए अपने जीवनशैली में धीरे-धीरे खाने को एक हिस्सा बनाएं।

#3 अपने भोजन का लें मजा

जब आप जल्दी-जल्दी आहार को लेते हैं, तो उसके स्वाद का आनंद नहीं ले सकते। यदि आप उन्हें धीरे-धीरे खाते हैं, तो आप उस व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं। इससे न केवल आपको आनंद आएगा बल्कि आपके शरीर में भी वह भोजन लगेगा।

#4 बेहतर पाचन

यदि आप धीमा खाते हैं, तो आप अपने भोजन को बेहतर चबा पाते हो, जिससे बेहतर पाचन होता है। जब आप धीरे खाते हो तो आप पेट को पचाने का समय देते हैं। इससे आपकी पाचन क्रिया सही रहती है। जब आपकी पाचन क्रिया सही रहेगी तो आपके अंदर खाना भी सही से पचेगा।

#5 गैस की समस्या को दूर करे

अगर आप जल्दी-जल्दी किसी आहार का सेवन करते हैं तो आप कब्ज और गैस की समस्या के शिकार हो सकते हैं। यह हर्टबर्न के रूप में काम करता है। हर्टबर्न अन्नप्रणाली की एक जलन है, जो पेट में अम्ल के कारण होती है। इसलिए धीरे-धीरे खाने की कोशिश कीजिए।

#6 कम होता है तनाव

जब हम धीरे-धीरे भोजन करते हैं तो हम भोजन पर पूरी तरह से ध्यान लगाते हैं। इससे मस्तिष्क का सही तरह से व्यायाम हो सकता है। इस तरह से आपका दिमाग शांत रहता है और धीरे-धीरे तनाव से आप मुक्त होने लगते हो।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment