डाइट प्लान

सुबह दौड़ने के बाद खाएं यह एनर्जी फ़ूड

जो लोग सुबह के समय दौड़ लगाते हैं, उन्हें इस बात का पूरा एहसास होता है कि इसके लिए उन्हें कितनी ताकत और कितनी उर्जा की जरूरत पडती है। दौड़ने से न केवल कैलोरी बर्न होती है बल्कि यह आपको पूरी तरह से थका देती है। दौड़ लगाकर जब आप वापिस घर आते हो तब आपको कुछ भी ऐसा वैसा नहीं खाना चाहिए। बल्कि आपको कुछ ऐसा खाना चाहिए जिसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की अधिक मात्रा हो।

जब आप प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार का सेवन करते हो तब आपकी मांसपेशियों को एनर्जी मिलती है और साथ ही आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। दौड़ने से पहले इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि हमेशा पानी या फिर इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर स्पोर्ट्स ड्रिंक का सेवन करें और जब आप दौड़ लगा कर घर वापिस आयें, तो आपको एनर्जी युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। आइये विस्तार से जानते है। सुबह दौड़ के बाद ये खाएं एनर्जी फ़ूड जिससे आपको पूरा दिन एनर्जी प्राप्त हो।

सुबह दौड़ने के बाद खाएं यह एनर्जी फ़ूड

सुबह दौड़ के बाद बादाम का सेवन

सुबह दौड़ के बाद बादाम का सेवन

दौड़ लगाने के बाद जब भी आप घर आते हो तो हम आपको सलाह देते हैं कि आप केवल बादाम का ही ब्रेकफास्ट न करें। इसे कार्नफ्लेक्स या मिल्क शेक में पीस लें। बादाम आपको विटामिन और मिनरल्स देते हैं तथा कई रोगों को दूर करते हैं। इसको खाने से कोलेस्ट्रोल नहीं बढ़ता।

ओटमील

सुबह ओटमील का सेवन करने से आपके शरीर को प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट मिलते हैं। जिसको खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। आप इसको और अधिक टेस्टी बनाने के लिए इसमें फ्रूट्स भी मिला सकते हैं। ओट्स आपके शरीर से खराब कोलेस्ट्रोल को बाहर निकालता है।

सुबह दौड़ के बाद दही का सेवन

सुबह दौड़ के बाद दही का सेवन

सुबह दौड़ लगाने के बाद जब आप दही का सेवन करते हो तब आपको ढेर सारा प्रोटीन प्राप्त होता है। जिससे आपकी मांसपेशियों मजबूती मिलती है और शरीर का मेटाबोलिक रेट बढ़ता है, जो कि आपके वजन को कम करने में आपकी मदद करता है। दही का सेवन आपको फ्रूट सैलेट में डाल कर करना चाहिए।

दही के फायदे

चिकन ब्रेस्ट

चिकन ब्रेस्ट में लो कैलोरी होती है, जिसके कारण अप इसे झट से पका सकते हैं। दौड़ के बाद ब्रेकफास्ट थोडा भारी होना चाहिए इसलिए इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। आप इसका सेवन ब्राउन राइज के साथ कर सकते हैं।

सुबह दौड़ लगाने के बाद केले का सेवन

सुबह दौड़ लगाने के बाद केले का सेवन

कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो केले को कार्बोहाइड्रेट होने की वजह से छूते तक नहीं, लेकिन वो रोजाना दौड़ते है। उनके लिए केला खाना मानों एक जरूरत है। केले का सेवन करने से उन्हें ऊर्जा प्राप्त होती है। केले को अकेला खाने से बेहतर है कि उसका शेक या स्मूदी बनाकर ब्रेकफास्ट में खाया जाएं। इसके लिए वसा रहित दूध और स्ट्राबेरी का प्रयोग करें।

फ्रूट सैलेड

दौड़ने के बाद फ्रूट सैलेड खाने से आपके शरीर को फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट मिलता है। फ्रूट सैलेट रसीला, मीठा और विटामिन्स का अच्छा स्रोत माना जाता है। सैलेड बनाने के लिए संतरे, सरभरी, सेब और अंगूर का प्रयोग करें। इसको खाने से आपका ब्लड प्रेशर मेंटेन रहेगा और दिल की बीमारी नहीं होती।

सब्जियों का सेवन सुबह दौड़ के बाद करना चाहिए

सब्जियों का सेवन सुबह दौड़ के बाद करना चाहिए

सब्जियों में एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल पाएं जाते हैं। यह आपके शरीर को मजबूती देने के साथ-साथ आपकी इम्युनिटी बढ़ाते हैं। इसके अलावा यह आपके मोटापे को भी घटाने का काम करते हैं। अगर आप अपनी सब्जियों को हल्का सा फ्राई करना चाहते हो, तो उसके लिए आपको पालक, ब्रोकली या गाजर आदि सब्जियों का चुनाव करना चाहिए। अगर आप सैंडविच बनाना चाहते हो तो खीरे, गाजर और टमाटर का सैड्विच बना सकते हो।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment