एनीमिया

एनीमिया रोग को दूर करने के लिए डाइट

एनीमिया तब होता है जब आपके शरीर में पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाएं नहीं होती है। इस स्थिति में मुख्य रूप से खून की कमी और आपके शरीर में पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाएं बनने में असमर्थता दिखाई देती है। यदि आप चाहते हैं कि एनीमिया की स्थिति न आए तो अपने डाइट में बदलाव कीजिए।

एनीमिया रोग को दूर करने के लिए डाइट

एनीमिया के लिए चुकंदर है महत्वपूर्ण

एनीमिया के लिए चुकंदर है महत्वपूर्ण

एनीमिया डाइट चुकंदर बेहद महत्वपूर्ण हैं। चुकंदर आपकी समस्या के लिए सबसे अच्छा प्राकृतिक उपाय है। चुकंदर उन खाद्य पदार्थों में से एक है जो आयरन में समृद्ध है। यह मधुमेह रोगियों में ब्लड शुगर को कम करने के लिए जाना जाता है। इसको नियमित रूप से अपने खाने में सलाद या सब्जी बनाकर प्रयोग करने से शरीर में खून बनता है।

एनीमिया से बचाने का काम करे पालक

हरी सब्जियों के रूप में जाना जाने वाला पालक कई बीमारियों को दूर करने में काम आता है। इसके लाभ में रक्त ग्लूकोज नियंत्रण में सुधार करना, कैंसर के खतरे को कम करना, रक्तचाप को कम करना, हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करना, अस्थमा के विकास के जोखिम को कम करना शामिल है। पालक एनीमिया से बचाने का काम करता है और भ्रूण के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देता है। पालक में विटामिन ए, बी9, ई, और सी होता है, इसके अलावा इसमें फाइबर, आयरन और बीटा केरोटिन होता है जो खून की कमी दूर करता है।

एनीमिया से छुटकारा दिलाए अंजीर

एनीमिया से छुटकारा दिलाए अंजीर

अंजीर के स्वास्थ्य लाभ कई है। इसका उपयोग कब्ज, अपच, मधुमेह, खांसी, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा के उपचार में होता है। अंजीर में विटामिन बी12, आयरन, फास्फो रस, कैल्सियम, पोटैशियम जैसे जरूरी तत्व1 पाये जाते हैं जो खून की कमी दूर करते हैं। एनीमिया से छुटकारा पाने के लिए अंजीर आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा यह उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखने में भी सहायक है।

 

एनीमिया रोग को दूर करे टमाटर

आप एनीमिया से लड़ने के लिए प्रतिदिन टमाटर का रस एक गिलास पी सकते हैं। आंखों की देखभाल, पेट का स्वास्थ्य और कम रक्तचाप ये सभी टमाटर के स्वास्थ्य लाभों में शामिल है। इसके अलावा टमाटर मधुमेह, त्वचा की समस्याओं और यूटीआई से भी राहत प्रदान करता है। इसमें मौजूद बीटा केरोटिन और विटामिन ई भी पाया जाता है जो आयरन की कमी को दूर करता है। इससे हमें एनीमिया रोग को दूर करने में मदद मिलती है।

बादाम से एनीमिया से लड़ने मिलती है मदद

बादाम से एनीमिया से लड़ने मिलती है मदद

बादाम सेहत के लिए कई तरह से लाभदायक है। बादाम के स्वास्थ्य लाभ में रक्तचाप और कम कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी शामिल है। स्वस्थ वसा, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम और विटामिन ई से भरपूर बादाम आपके हीमोग्लोबिन के स्तरों में सुधार करता है, जिससे एनीमिया रोग में लड़ने में मदद मिलती है। बादाम में आयरन बहुत पाया जाता है। इसलिए यदि आप रोज एक मुठ्ठी बादाम का सेवन करेंगे, तो आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

एनीमिया के लक्षणों को कम करे अनार

एनीमिया के लक्षणों को कम करे अनार

अनार पृथ्वी पर सबसे स्वस्थ फलों में से एक है। अनार आपके शरीर को कई अविश्वसनीय स्वास्थ्य लाभ हैं। अनार लेने से शरीर में स्वस्थ रक्त प्रवाह को बनाए रखा जा सकता है। अनार आयरन की आपूर्ति करता है, इस प्रकार एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है, जो थकावट, चक्कर आना और कमजोरी को दूर करता है। इसके अलावा अनार का सेवन करने से शरीर में रक्त का संचार बढ़ता है।

आप इन आहारों के अलावा एनीमिया डाइट में आप बींस, कद्दू के बीज, काजू, पिसता अंड़ा और सूरजमुखी के बीज आदि का सेवन कर सकते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment