एनीमिया

प्रेग्नेंसी में एनीमिया से लड़ने वाले आहार

आइए जानते हैं उन आहारों के बारे में जो प्रेग्नेंसी में एनीमिया बीमारी से लड़ने में कारगर है, food fight for anemia during pregnancy.

आयरन की कमी वाले एनीमिया सबसे आम प्रकार के एनीमिया है और तब होता है जब शरीर में पर्याप्त आयरन नहीं होता है। आपको बता दे कि शरीर को हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की आवश्यकता होती है। गर्भावस्था के समय महिलाओं को एनीमिया से जुझते हुए देखा जा सकता है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में एनीमिया से लड़ने वाले आहारों के बारे में…

प्रेग्नेंसी में एनीमिया से लड़ने वाले आहार

एनीमिया की बीमारी से छुटकारा दिलाए अनार

अनार में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरल और एंटी-ट्यूमर गुण होते हैं और विटामिन, विशेष रूप से विटामिन ए, विटामिन सी, और विटामिन ई के साथ-साथ फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है। अनार ब्लिड में आयरन की कमी को दूर करता है और एनीमिया जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है।

ओटमील

दलिया एक त्वरित, स्वस्थ नाश्ता है जो आपके कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छा है। ओटमील आराम से हजम होने वाला फूड है और साथ ही यह आयरन तथा अन्यक मिनरल्स भी देता है।

एनीमिया से लड़ने में मदद करे किशमिश

किशमिश दिखने में बहुत ही छोटा है लेकिन इसके गुण बहुत हैं। अपने छोटे आकार की तुलना में इसमें अधिक पोषण है। मुट्ठी भर किशमिश विटामिन, आयरन और पोटेशियम में समृद्ध नाश्ता बन सकता है। आपको बता दें कि किशमिश खाने एनीमिया से लड़ने में मदद मिलती है। किशमिश को खाने से पहले पानी में भिगो दीजिये और फिर खाइये।

अंडे की जर्दी

अंडे में सबसे पोषक पदार्थ अंडे की जर्दी होती है जिसमें 90 फीसदी तक कैल्शियम और आयरन होता है। अंडे में पौषक तत्वों की भरमार है और इसे सुपर फूड माना जाता है। गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से एक अंडा खाने से आयरन की पूर्ति होती है और एनीमिया रोग से छुटकारा मिलता है।

एनीमिया से बचने के लिए खाएं पालक

पालक में कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस, खनिज लवण और प्रोटीन जैसे पौष्टिक तत्वख पाए जाते हैं। एनीमिया से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करना चाहिए। हीमोग्लो बिन की कमी होने पर पालक का सेवन करने से शरीर में इसकी कमी पूरी होती है।

संतरा

एक संतरा विटामिन और खनिजों भरपूर होता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक, संतरे और अंगूर जैसे खट्टे फल महिलाओं के लिए ischemic स्ट्रोक जोखिम कम हो सकता है। संतरा में विटामिन सी की मात्रा काफी अधिक होती है। इसका सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।

एनीमिया बीमारी से लड़ने में मदद करे दाल

गर्भवती महिलाओं को एनीमिया की बीमारी से लड़ने के लिए दाल का सेवन करना चाहिए। स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में से एक, दाल, आयरन, प्रोटीन से भरपूर और चर्बी से मुक्त होती है। यह ब्लड शुगर या रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

बरॉकली

ब्रोकोली विटामिन सी और विटामिन के और फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत है। यह पोटेशियम और फाइबर भी प्रदान करता है। ब्रॉकली कैंसर के जोखिम को कम करने, हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करने, और त्वचा के नुकसान से लड़ने में मदद करता है। फोलिक एसिड होने की वजह से यह गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

हीमोग्लो बिन की कमी को दूर करे खजूर

प्राचीन खाद्य पदार्थों में से एक खजूर आयरन, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। यह खून मे हीमोग्लो बिन की कमी दूर करता है। 1 दिन में दो बार 2 खजूर का सेवन करना चाहिये।

एनीमिया रोग से बचने के लिए खाएं केला

केला पृथ्वी पर सबसे लोकप्रिय स्वास्थ्य खाद्य पदार्थों में से एक है। केले में बहुत सारा पौष्टिक तत्व और आयरन होता है। प्रेगनेंसी के समय ब्रेकफास्टस के दौरान केला जरुर खाना चाहिये। इससे एनीमिया रोग से बचा जा सकता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment