बीमारियां

बर्ड फ्लू क्या है – लक्षण और बचाव

Bird flu information, symptoms and prevention in hindi.

बर्ड फ्लू क्या है - लक्षण और बचाव - Bird flu information, symptoms and prevention in hindi.

बर्ड फ्लू एक प्रकार का वायरस संक्रमण होता है जो पक्षियों से पक्षियों तक फैलता है। बर्ड फ्लू क्या है – देखा जाए तो H5N1 एक उच्च रोग जनक वायरस है। इस प्रकार का वायरस पक्षियों के साथ-साथ इन्सान के लिए भी बहुत घातक है, क्योंकि पक्षियों के संपर्क में इंसान अधिक होते हैं। यह वायरस इतना घातक होता है की जो भी इसके संपर्क में आता है उसकी मृत्यु भी हो जाती है।

इंसानो को बर्ड फ्लू कैसे होता है

जैसे की हमें पता है कि इंसानों को जानवर कितने ही प्रिय होते हैं इसलिए वो अक्सर ही इनके संपर्क में रहते हैं, लेकिन जो संक्रमित पक्षियों या फिर उनके मल के संपर्क में आते हैं उनमें इस रोग को होने के चांस बढ़ जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों को संक्रमित पक्षियों को मारने और उनको खाने से भी H5N1 संक्रमण हो जाता है। अगर लोग पानी में तैराकी करते हैं और वो पानी पक्षियों के संक्रमण से दूषित हो तब भी आप वायरस के शिकार हो सकते हैं। जो लोग चिकन या दूसरे पक्षियों को खाता है या फिर वो अंडों का सेवन करता है वो भी इस बीमारी के शिकार हो सकते हैं। लेकिन जब आप इसे अच्छे से पकाकर खाते हैं तो यह वायरस खत्म हो जाता है।

बर्ड फ्लू इंसान से इंसान तक
अगर देखा जाए तो बर्ड फ्लू इंसान से इंसान तक फैलने वाला वायरस नहीं होता, लेकिन जब दो व्यक्तियों के बीच में व्यक्तिगत सम्पर्क हो जाए तो यह वायरस फैल भी सकता है।

बर्ड फ्लू के लक्षण

बर्ड फ्लू के लक्षण लोगों में अलग अलग प्रकार के पाए जा सकते हैं जब इसकी शुरुआत होती है, तो यह एक आम फ्लू के जैसा लगता है। यह एक प्रकार का श्वास रोग होता है जो धीरे-धीरे करके बहुत ही घातक सिद्द हो सकता है। इसके अलावा खांसी, बुखार, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द, निमोनिया आदि बर्ड फ्लू के लक्षण होते हैं। इस वायरस का असर मानसिक और पाचन तन्त्र के ऊपर भी पड़ता है।

बर्ड फ्लू से बचाव

अगर आप बर्ड फ्लू जैसी घातक बीमारी का सामना नहीं करना चाहते हो या फिर आप इस प्रकार की बीमारी से दूरी बना कर रखना चाहते हो तो आप को कुछ इस प्रकार से करना चाहिए :

#1 स्वच्छता बना कर रखें
आप जितनी स्व्च्छता बना कर रखेंगे उतना ही आप के लिए अच्छा होगा इसके लिए आप को अपने हाथों को अच्छे से गर्म पानी के साथ धोना चाहिए, और खांसी और छींक वाले व्यक्ति से दुरी बना कर रखनी चाहिए। जो लोग पक्षियों के साथ अधिक रहते हैं उन्हें अधिक सावधानी की आवश्कता होती है।

#2 मांस का सेवन कम करें
आप को पक्षियों को मार कर उनके मांस का सेवन नहीं करना चाहिए अगर उनके मांस में संक्रमण होगा तो मांस खाने से वो आप के शरीर में आसानी से प्रवेश कर लेगा। अगर फिर भी आप मांस का सेवन करना चाहते हो तो उसे पहले अच्छे से पका ले।

वैक्सीन
बर्ड फ्लू के लिए किसी भी प्रकार का कोई वैक्सीन नहीं हैं।

मरे हुए पक्षियों से दुरी बना कर रखें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment