फलों के गुण और फायदे

एवोकैडो खाने के फायदे और नुकसान

एवोकैडो फल - जाने इसके फायदे और नुकसान हिंदी में आपकी सेहत के लिए, avocado fruit ke fayde aur nuksan hindi me jane

एवोकैडो अपेक्षाकृत उच्च वसा और कैलोरी का स्रोत है, लेकिन इसके साथ ही एवोकैडो पौष्टिक तत्वों से भरपूर सर्वोत्तम खाद्य पदार्थों में से एक है। इस फल के सेवन से कई बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। आइए इसके फायदे और नुकसान के बारे में बात करते हैं।

एवोकैडो खाने के फायदे – Avocado ke fayde

कैरोटीनॉयड ल्यूटिन

कैरोटीनॉयड ल्यूटिन का एक बड़ा स्रोत है, जो एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है और आंखों की बीमारी से बचाता है। इसके अलावा इनमें संबंधित कैरोटीनॉयड ज़ैक्सिथिन, अल्फा-कैरोटीन और बीटा-कैरोटीन, साथ ही टोकोफेरॉल भी होते हैं।

एवोकैडो फाइबर युक्त फल है

आधा एवोकैडो में 3.4 ग्राम फाइबर होता हैं, जिसमें घुलनशील और अघुलनशील फाइबर भी शामिल हैं। शरीर की पाचन प्रकिया को चलाने के लिए दोनों फाइबर की जरूरत होती है। एवोकैडो में ओलिक एसिड भी शामिल है, जो आपके मस्तिष्क के भाग को सक्रिय करता है।

एवोकैडो ब्लड शुगर को स्थिर करने में करे मदद

यदि आपको मधुमेह है, तो आप जानते हैं कि आपके ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में खाना बहुत ही बड़ी भूमिका निभाता है। मधुमेह वाले लोगों के लिए ब्लड शुगर नियंत्रण करना बहुत ही जरूरी है। डायबिटीज की बीमारी या मधुमेह में एक चिकित्सक या आहार विशेषज्ञ मरीजों को उन आहारों को खाने की सलाह देते हैं, जिसमें कम कार्बोहाइड्रेट और शुगर हो। वे उन खाद्य पदार्थों को खाने की सलाह देते हैं जिससे ब्लड शुगर को नियंत्रित किया जा सके। एवोकैडो उन सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।

एवोकैडो पेट में पल रहे शिशू की रक्षा भी करता है

एवोकैडो खाने के फायदे - Avocado ke fayde hindi me

यदि नियमित रूप से कोई गर्भवती महिला एवोकैडो का सेवन करती हैं तो वो जन्म दोषों के जोखिम को कम कर सकती है। दरअसल एवोकैडो फोलेट का अच्छा स्रोत है और गर्भवती महिला को इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। आपको बता दें फोलेट का सेवन हार्ट अटैक और हृदय रोग के जोखिम को कम कर देता है। यह आपके ह्रदय को स्वस्थ बनाने का काम करत है।

एवोकैडो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कर सकता है मदद

उच्च कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग के लिए मुख्य कारकों में से एक है। एक अध्ययन में पाया गया है कि एवोकैडो युक्त समृद्ध आहार लेने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। एवोकैडो के अंदर कोलेस्ट्रॉल को कम करने के गुण है। इसके अलावा इसमें फॉलिक एसिड भी पाया जाता है, जो आपके ह्रदय को स्वस्थ बनाने का काम करता है।

एवोकैडो पाचन शक्ति को करे मजबूत

एवोकैडो उच्च फाइबर से भरपूर है। फाइबर से न केवल पाचन शक्ति मजबूत होती है बल्कि यह मल त्याग में भी आपकी मदद करता है। इसके अलावा जिस किसी को भी कब्ज की समस्या है उस समस्या को दूर करने में कारगर सिद्ध होता है। एवोकैडो में फाइबर न केवल कब्ज के लिए अच्छा है बल्कि कोलोन कैंसर के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है।

एवोकैडो खाने के नुकसान – Avocado khane ke nuksan

1. एवोकैडो एक उच्च कैलोरी और वसायुक्त फल है और यह आपके वजन को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए इसे ज्यादा खाने से बचें।
2. एवोकैडो का ज्यादा सेवन करने से स्किन पर एलर्जी की समस्या देखने को मिलती है। इसके लक्षणों में एक्जिमा और खुजली शामिल है।
3. अतिसंवेदनशीलता से ग्रस्त लोगों को एवोकैडो खाने से बचना चाहिए। इससे त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
4. वैसे गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान आप एवोकैडो का सेवन मत कीजिए। यह दूध उत्पादन को कम कर सकता है।
5. बहुत से लोग जिन्होंने एवोकैडो का सेवन किया, वे फ्लू, पक्षाघात, मतली, जठरांत्र संबंधी विकार, उल्टी, माइग्रेन, बुखार, उनींदापन, और अस्थमा जैसे प्रतिकूल प्रभाव से पीड़ित रहे हैं।
6. यदि आप बड़ी मात्रा में एवोकैडो का उपभोग करते हैं, तो आपका पेट खराब होगा। कभी-कभी यह जठरांत्र संबंधी जलन का भी कारण बनता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment