पेट फलों के गुण और फायदे

पेट साफ करने के लिए खाएं ये फल – बचें कई बिमारियों से

विस्तार में जाने पेट साफ करने के लिए फल ताकि आप रहें बिमारियों से दूर, pet saaf karne ke liye diet tips khayen apple read in hindi.

सेब खाने में बहुत ही स्वादिष्ट फल है तथा यह हर मौसम में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। यह इनता महंगा भी नहीं जिसे आप खरीद न पाएं। रोजाना एक सेब खरीदकर आप कई रोगों को अपने से दूर कर सकते हैं। सेब फाइबर, तांबा, फास्फोरस, लोहा, मैग्नीशियम, मॅन्गनीज और फोलिक ऐसिड का बेहतरीन स्रोत है। मधुमेह के रोगी, ब्लड प्रेशर का रोगी या ह्रदय रोगी के लिए यह फल बहुत ही फायदेमंद है। आज बात करते हैं पेट साफ करने के लिए सेब फायदेमंद है।

सेब बॉडी फ्लूड के उन्मूलन को बढ़ावा देने में मदद करता है, जो पेट और आंतों से विषाक्त प्रवाह में मदद करता है। यह फाइबर का बहुत ही अच्छा स्रोत है। इसका नियमित सेवन से पेट और आंत से वसा, टॉक्सिन और जहरीला कचरा बाहर निकल जाता है।

इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता हैं, जो पेट के सूजन को करने में मदद करता है। इसे खाने से आपकी पाचन शक्ति बहुत मजबूत रहती है। इसमें फॉस्फोरस अधिक होता है जो पेट और तंत्रिका तंत्र से तनाव को बाहर निकालने में मदद करता है। अच्छी सेहत के लिए शरीर का पीएच का नियंत्रित रहना बहुत ही जरूरी है। सेव में शरीर के ph स्तर को कंट्रोल करने की शक्ति है। इसकी बाहरी परत में मौजूद पेक्टिन से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है।

सेब खाने का समय

वैसे तो सेब आप कभी भी खा सकते हैं, लेकिन यह सबसे ज्यादा फायदा सुबह के समय देता है। सेब को सुबह खाना सबसे उत्तम माना गया है क्योंकि उस समय पेट खाली रहता है। सेब यदि खाली पेट खाया गया तो आपके शरीर के विषैले पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं तथा शरीर पूरे दिन उर्जा मिलती है।

इसके अलावा जब आपकी इच्छा करे तो तब भी आप सेब को खा सकते हो। आप सेब को सुबह के नाश्ते में खा सकते हो। आप अपने बच्चे को लंच बॉक्स में सेब भी डाल सकते हो। ऑफिस जाने वाले लोग सेब को लंच में एक सलाद के रूप में सेवन कर सकते हैं। ध्यान दें शाम या रात के समय सेब को खाने से बचें। इस दौरान सेब का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होगा। यह एक ऐसा फल है जिसे आप किसी भी मौसम में खा सकते हैं। यह ध्यान दीजिए कि यह ताजी होनी चाहिए।

क्या सेब के छिलके को खाना चाहिए ?

क्या सेब के छिलके को खाना चाहिए, seb khane ke fayde pet ke liye

कुछ लोग संभावित कीटनाशक अवशेषों के कारण सेब के छिलके को बाहर फेंक देते हैं। लेकिन वह नहीं जानते कि यह करके वह कई पोषक तत्व बाहर फेंक देते हैं। आपको बता दें कि छिलका हटा देने से सेब के कुल फाइबर का एक-तिहाई हिस्सा बाहर निकल जाता है। फाइबर दो तरह के होते हैं- घुलनशील और अघुलनशील।

सेब एक ऐसा फल है जिसे खाने से 77 प्रतिशत अघुलनशील फाइबर मिलता है। अघुलनशील फाइबर आपके कब्ज में बहुत ही फायदेमंद है। यह बड़ी आंत के माध्यम से पेट में कचरे को बाहर निकालता है। इसके अलावा सेब का छिलका फेफड़ों को सुचारू रूप से काम करने में सहायता करता है। साथ ही बढ़े हुए ब्ल़ड शुगर के स्तर को कंट्रोल करता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment