फलों के गुण और फायदे

गन्ने के रस के फायदे या लाभ

Ganne ke ras ke fayde ya labh in hindi

कहते हैं कि गर्मी के मौसम में खाओ कम और पियो ज्यादा। खाना भले जल्दी नहीं पचे लेकिन पानी, छाछ, नारियल पानी या फिर कोई जूस पीते रहने से आपके बॉडी में ठंडक बरकरार रहती है। इससे आपके बॉडी में कभी उर्जा की कमी नहीं होती। आप खुद को हमेशा सक्रिय और स्वस्थ्य पाएंगे। 

गन्ने की खेती ( Ganne ki kheti )

भारत में गन्ने की खेती ज्यादातर पश्चिम उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब तथा गुजरात में होता है। देश के प्रमुख फसलों में से वैसे विश्व में सबसे ज्यादा गन्ना ब्राजील में होता है। इसके बाद भारत का नंबर आता है। एक गन्ना चीनी, गुड और खांडसारी का बहुत बड़ा स्रोत है। इससे ना केवल मीठी चीजें बनती है बल्कि और भी दूसरी चीजें बनाई जाती है। 

गर्मी में विशेष तौर पर बेस्ट माना जाता है गन्ने का जूस या यूं कहे गन्ने का रस। यह रस ताजा, मीठा, ठंडा और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बेहद फायदेमंद भी होता है। आइए बताते हैं क्या है गन्ने के रस में छिपा हुआ खजाना। 

गन्ने के रस के फायदे या लाभ ( Ganne ke ras ke fayde ya labh in hindi ) :

1. गन्ने का रस गर्मी के सीजन में रोजाना पीने से आपको लु जैसी खतरनाक हवा नहीं लगेगी। यह गर्मी में होने वाली कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से आपको बचाए रखने में मदद करेगा। यही नहीं, गर्मी में अक्सर पानी की कमी की वजह से कई समस्या भी हो जाती है, ऐसे में गन्ने का रस आपके शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है।  

2. आपको बता दे की गन्ने के रस में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मेग्नेशियम और मैंगनीज जैसे तत्व आपके शरीर को पोषण देने का काम करते हैं, जिससे आपको कमजोरी कभी महसूस नहीं होगी। गन्ने के रस में आयरन की मात्रा काफी अच्छी होती है इसलिए महिलाओं को विशेष तौर पर इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

3. गर्मियों में कोशिश करें कि कोल्ड ड्रिक ना पिएं बल्कि ठंडा-ठंडा गन्ने का रस पिएं। इसमें ग्लूकोज की मात्रा भी काफी अच्छी होती है जो आपकी बॉडी में पानी की कमी को पुरा करती है। साथ ही, बॉडी को उर्जावान बनाए रखती है। 

4. अगर आप मधुमेह के मरीज हैं तो आपको जरूर गन्ने का रस पीना चाहिए। यह आपके सुगर के स्तर को नियंत्रित करेगा और हेल्दी भी बनाएगा। साथ ही इसमें ग्लाइसेमिक सूची कम होने के कारण आपको किसी भी प्रकार का नुकसान भी नहीं पहुंचेगा।  

तरबूज खाने के फायदे और नुकसान

अच्छा यही होगा कि आप गर्मी में गन्ने का रस पीना शुरू कर दें। यह ना सिर्फ आपके मुंह के टेस्ट बदलेगा बल्कि आपको हेल्दी और कई बीमारियों से दूर भी रखेगा।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment