हेल्थ टिप्स हिन्दी

गर्मी में दही खाने के फायदे

Garmi me dahi khane ke fayde

दूध का एक पदार्थ है दही। गर्मी के दिनों में दही का सेवन करना आपके बॉडी के लिये बहुत लाभकारी माना जाता है। यह आपके पेट को ठंड़ा करता है और साथ ही खाने को जल्दी पचाने में मदद भी करता है। 

आपके स्किन और बालों के लिये भी दही का प्रयोग बहुत लाभकारी है। दही हमारे शरीर के लिये कैसे और कितना फायदेमंद है आइए हम आपको बताते हैं। प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर दही आपके सेहत और सौन्दर्या के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें दूध से ज्यादा कैल्शियम मौजूद होता है। दही खाने से आपको कभी विटामिन या कैल्शियम की कमी के कारण होने वाले बीमारी नहीं होंगे। दही में प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन तथा फासफोरस की मात्रा भी खूब ज्यादा होती है।  

गर्मी में दही खाने के फायदे  ( Garmi me dahi khane ke fayde ) :

  1. दही से आपके हड्डियां भी मजबूत होते हैं। जिसका की हमने उपर बताया की दही में कैल्शियम की मात्रा काफी अच्छी होती है और यह आप जानते हैं कि कैल्शियम हमारे हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। आपको बता दें कि दही ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से भी लड़ने में भी बहुत ही सहायक साबित होती है।  
  2. दही का उपयोग दस्त लगने पर भी किया जाता है। जब कभी दस्त की शिकायत हो तो दही में आप उबला हुआ चावल मिलाकर खा लें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। यही नहीं, दही में केले को मिलाकर खाने से भी दस्त जैसी समस्या से आपको निजात मिलेगा।
  3. दही से कब्ज जैसी बीमारी भी ठीक हो जाती है। यह पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही में अजवाइन पीने से कब्ज की समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। अगर आपको भूख कम लगती है तो दही खाना शुरू कर दें, इससे आपकी भूख बढ़ जाएगी। 
  4. दिल की बीमारी, उच्च रक्तचाप या फिर किडनी से संबंधित कोई भी बीमारी से बचने के लिये दही एक अच्छा उपाय है। दही कोलेस्ट्रोल को बढ़ने से रोकता है जिससे वह नसों में जमकर ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित ना करे और दिल की धड़कन सही बनी रहे। 
  5. गर्मी के समय आप दही को फल या सब्जी में सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं। यही नहीं, आप दही का छाछ भी बनाकर पी सकते हैं जिससे आपको ठंडक पहुंचेगी।  
  6. चेहरे पर दही लगाने से आपका स्किन बहुत सोफ्ट हो जाएगा और चमक भी आएगी। आप इसको कंडिशनर की तरह बालों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों में चमक आती है।
  7. एक रिसर्च में यह बात साफ हो गई है कि दही रोजाना खाने से आपको कैंसर जैसी बीमारी होने के बहुत कम चांस होते हैं। दही को दवाई के तौर पर भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
  8. आंत में संक्रमण हो तो दही इसे खत्म करने में मदद करता है। दवाईयों के इस्तेमाल अधिक करने की वजह से भी अगर आंत या पेट में कोई भी परेशानी हो रही हो तो दही उससे ठीक कर सकता है। 
  9. आपके लिए बेस्ट होगा कि आप दही को अपने खाने में शामिल करना शुरू कर दें। दही आपको सिर्फ फायदा ही पहुंचाएगी हानि नहीं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment