घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार

कब्ज के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार

Constipation reasons, symptoms and home remedies in hindi.

कब्ज एक ऐसी अवस्था है जिसमें व्यक्ति का पाचन तन्त्र खराब हो जाता है, जिसके कारण वो जो भी खाता है वो नहीं पच पाता यही कारण है कि उसका मल कड़ा हो जाता है, जिससे उसे मल त्याग में समस्या पैदा होती है। अगर हम आम भाषा में बात करें तो शुष्क मल का इक्कठा हो जाना ही कब्ज है। जो लोग इस समस्या से परेशान  हैं उन्हें अपना पेट साफ़ करने के लिए अधिक बल लगाना पड़ता है।

कब्ज के कारण
शरीर में कब्ज होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि :-

1. जो लोग कब्ज से परेशान होते हैं उन व्यक्तियों में अधिकतर मात्रा में पानी की कमी होती है अर्थात वो पानी का कम सेवन करते हैं।
2. आंत, यकृत में किसी प्रकार की बीमारी भी कब्ज का कारण बन सकती है।
3. सही समय पर खाना न खाना भी कब्ज जैसी समस्या पैदा कर सकता है।
4. मधुमेह या शुगर जैसी बीमारी वाले व्यक्ति को कब्ज की समस्या होती है।
5. भोजन चबाकर न खाने वाले व्यक्ति को कब्ज की समस्या से गुजरना पड़ता है।
6. गर्म दवाईयों का सेवन, शराब, चरस या ड्रग्स का सेवन करने से कब्ज होता है।
7. खाना खाने के बाद सीधे बिस्तर पर लेटना और देर रात तक जगे रहना कब्ज का कारण् है।

कब्ज के लक्षण
1. कब्ज का सबसे पहला लक्षण तो यह होता है की आप का मल सख्त हो जाता है और मल त्याग में बहुत ही मुश्किल होती है।
2. कई ऐसे लोग होते हैं जो हर रोज मल त्याग के लिए नहीं जाते जिसके कारण उनकी परेशानी बढ़ जाती है और उनके मल में गांठे बन जाती है।
3. जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उनके पेट में गैस बनने लगती है और यह गैस सिर में चढ़ जाती है।
4. जिन लोगो को कब्ज की परेशानी होती है उनकी जीभ सफेद या मटमैली हो जाती है और उनके मुंह का स्वाद भी खराब हो जाता है और साथ ही उनके मुंह से बदबू आने लगती है।

ऐसे में भूख कम लगती है और कई बार जी मचलता है साथ ही आँखों के नीचे काले धब्बे बन जाते हैं।

कब्ज़ भी हो सकता है ज्यादा डकार आने का कारण 

कब्ज को दूर करने के उपाय
कब्ज को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं जो एकदम से नेचुरल हैंं और इसका इस्तेमाल करने से हमें किसी भी प्रकार का कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता। ये घरेलू नुस्खे कुछ इस प्रकार से है :-

त्रिफला चूर्ण
त्रिफला तीन फलों से बनता है हरड, बेडी, और आंवला। इन तीनोंं को पीसकर जो चूर्ण तैयार होता है उसे हम त्रिफला कहते हैं। इस चूर्ण को रात को सोने से पहले पानी के साथ लेंं। इससे आप का पेट साफ़ तो होगा साथ में पेट से जुड़ी हुई बीमारियों से भी राहत मिलेगी।

इसबगोल भूसी
आप ने अपने घरों में इसका सेवन करते हुए अपने बजुर्गो को जरूर देखा होगा। इसमेंं फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके एक या दो चम्मच को दही या दूध के साथ लेने से आप को कब्ज से राहत मिलेगी और साथ में आप को पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन भी करना चाहिए, नहीं तो आप की प्रोब्लम बढ़ सकती है।

अरंडी का तेल
कब्ज को दूर करने के लिए अरंडी का तेल किसी रामबाण दवा से कम नहीं है। एक चम्मच अरंडी के तेल में एक गिलास संतरे का रस मिलाकर सुबह पीने से बहुत ही लाभ मिलाता है। इससे पुरानी से पुरानी कब्ज दूर हो जाती है। इसको आप रात को सोने से पहले भी दूध में एक चम्मच अरंडी का तेल डालकर पी सकते हो।

अलसी के बीज
कब्ज को दूर करने के लिए एक बड़ा स्पून अलसी का पाउडर दही में मिलाकर रात को सोने से पहले खा लेंं। इससे आप को कब्ज में फायदा मिलेगा।

एलोवेरा का जूस

कब्ज को दूर करने के लिए एलोवेरा बहुत ही फायदेमंद है, इसके लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल को सेब या संतरे के जूस में मिलाकर पीने से कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है।

नींंबू का रस
सुबह उठकर एक या दो गिलास नींंबू का पानी पीने से कब्ज में बहुत ही राहत मिलता है। इसमे आप सेंंधा नमक भी मिला सकते हो। इसका सेवन आप रात को भी कर सकते हो। इसके अलावा आप मेथी पाउडर, अंजीर, शहद, और अधिक पानी का सेवन करके भी कब्ज जैसी बीमारी से राहत पा सकते हो।

ऊपर लिखे गए घरेलू उपचार के इलावा आप घर पर आसानी से कब्ज़ के लिए यह 5 जूस बना के पी सकते हैं

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment