घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार

घुटने का दर्द उपाय

Joint pain home remedies in hindi

घुटने का दर्द उपाय - Knee pain home remedies hindi

घुटनों और जोड़ों में दर्द एक आम समस्या है जो बढ़ती उम्र के साथ और बढ़ जाती है। आपके परिवार में भी कुछ लोग होंगे जो इस तरह समस्या से पीड़ित हैं। दैनिक जीवन में यह समस्या देखने को मिलती है। जैसे चलने-फिरने, चढ़ाव चढ़ने, सैर करने या फिर व्यायाम करते समय यह परेशानी आती है। यही नहीं, रात को सोते समय भी इस समस्या से रोगी का सामना होता है।

शरीर के सभी अंगों का अपना-अपना महत्व होता है, भले ही वो हाथ हो या पैर। पैर इंसान के लिए जितने महत्वपूर्ण होते हैं, उतने ही महत्वपूर्ण है उसके घुटने। घुटनों से ही उसे पैरों को मोड़ने की क्षमता मिलती है, लेकिन आज के काम काज के दौर में घुटनों में दर्द का रहना एक आम बात बन चुका है और इसके साथ ही जब हमारी उम्र बढ़ती है, तो अक्सर हमें जोड़ों में दर्द रहता है जिसके कारण हम अपना काम सही ढंग से नहीं कर सकते।

घुटने के दर्द के कारण

बढ़ती उम्र के साथ-साथ घुटनों के दर्द के और भी कई कारण हो सकते हैं जैसे कि :-

लम्बे समय तक घुटने में बल बैठना और दबाव के कारण घुटने में सुजन आना।
घुटने का दर्द सीढ़ियों के ज्यादा चढ़ने या उतरने से होना।
झटका लगना, मोच का आना।
जोड़ में संक्रमण।
घुटने में चोट।
अधिक वजन होना।
कैल्शियम की कमी आदि।

ऐसा माना जाता है कि घुटनों के दर्द की समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है जो अपने खान-पान और आदतों का ख्याल नहीं रखते हैं, फास्ट-फूड, शराब का सेवन और खाने में पौष्टिकता का आभाव यह कुछ ऐसे कारण हैं जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है।

1. यदि आप घुटनों के दर्द से परेशान हैं तो रोजाना नारियल की गिरी का सेवन कीजिए। यह घुटनों के लिए बहुत ही लाभकारी है।

2. नारियल के अलावा आप लगातार 20 दिनों तक अखरोट की गिरी खाएं। इससे घुटनों का दर्द समाप्त होता है।

3. 100 ग्राम छोटी हरड़ को कूट पीसकर छान लें। रात को सोते समय 5 ग्राम हरड़ चूर्ण गुनगुने पानी या दूध के साथ लें। घुटनों के दर्द में बहुत ही आराम मिलेगा।

4. एक लहसुन कली, दही के साथ दो महीने तक लेने से घुटनों के दर्द में चमत्कारिक लाभ होता है। आप इसे सुबह बिना कुछ खाए लेते हैं तो बहुत ही फायदा देगा।

5. यदि आपके घुटनों में दर्द है, तो रात को 100 ग्राम खजूर एक गिलास पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इसे चबाकर खाएं। इससे घुटनों के दर्द में आराम मिलता है।

6. मेथी दाना का महीन चूर्ण एक चम्मच रोजाना पानी के साथ लेने पर घुटनों में दर्द नहीं होता।

7. घुटनों के दर्द की समस्या से पीड़ित हैं तो आप सोंठ 10 ग्राम, अजवाइन 10 ग्राम, काला नमक 5 ग्राम, सूखा आंवला चूर्ण 20 ग्राम लेकर पीस लें तथा आधा चम्मच रात को सोते समय लें। इससे घुटनों के दर्द में राहत मिलता है।

8. घुटनों का दर्द ना हो इसलिए आप नारियल, मौसमी, केले, सेब, संतरे, नाशपति, तरबूज और खरबूजे आदि फलों का सेवन करते रहिए।

9. अपने आहार में आप सोयाबीन, गोभी, हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ खीरे, ककड़ी, गाजर, और मेथी को अवश्य शामिल करें। इससे आपको घुटनों के दर्द में राहत मिलेगी।

10. घुटनों के दर्द का एक बहुत बड़ा कारण शरीर में कैल्शियम की कमी है। इसलिए दूध और दूध से बनी चीजों का ज्यादा सेवन कीजिए। इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।

11. इसके अलावा आप अपने आहार में मोटा अनाज, मकई, बाजरा, चोकर वाले आटे की रोटियों को जरूर उपयोग में लाएं। इससे आपकी हड्डियां मजबूत रहती हैं।

घुटने का दर्द उपाय - Knee pain home remedies hindi

घुटने के दर्द को दूर करने के कुछ और घरेलू उपाय

भले ही कोई भी दर्द हो, वो तकलीफदेह होता है, लेकिन जब बात घुटनों के दर्द की आती है, तो इस प्रकार का दर्द तो बहुत ही तकलीफ़देह होता है क्योंकि जब भी घुटनों में दर्द पैदा होता है, तो हमें चलने-फिरने के साथ साथ उठने बैठने में भी तकलीफ होती है। इस दर्द का सबसे बड़ा कारण मोटापा भी हो सकता है, क्योंकि जब आपका वजन अधिक हो जाता है, तो उस वजन को घुटने नहीं सहन कर सकते। मांसपेशियों में अधिक तनाव का होना और चोट का लगना भी घुटनों के दर्द का कारण बन सकते हैं। जब भी घुटनों में दर्द होता है, तो हम दवाई के साथ-साथ कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं।

बर्फ का सेंक
जब भी घुटनों में दर्द हो तो बर्फ को किसी सूती कपड़े में बांधकर घुटनों पर सकाई करें। ऐसा करने से आपका दर्द धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा।

सेब का सिरका
दो कप उबले हुए पानी या फिल्टर पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पुरे दिन में पियें। इसको पीने से घुटनों के दर्द से राहत मिलती है। एक चम्मच सेब का सिरका और जैतून के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर घुटनों की मालिश करने से घुटनों के दर्द में फायदा मिलता है।

लाल मिर्च

घुटनों के दर्द के लिए लाल मिर्च बहुत ही फायदेमंद होती है, इसके लिए डेढ़ कप तेल में दो चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर एक पेस्ट तैयार करें और इसे कम से कम सप्ताह में दो बार इस पेस्ट को अपने घुटनों पर लगाएं। इससे घुटनों के दर्द से राहत मिलती है।

अदरक
मांसपेशियों में तनाव की वजह से या गठिया के कारण घुटनों में दर्द हो सकता है, ऐसे में अदरक बहुत ही फायदेमंद होता है, इसमें एंटीफ्लेमेबल गुण होते हैं, जो घुटनों की सूजन और दर्द को कम करता है इसके लिए एक कप पानी में थोड़ा सा अदरक डालकर 10 मिनट तक उबाले फिर ठंडा करके थोड़ा सा नींबू का रस और शहद मिलाएं, फिर इसे रोज पियें।

हल्दी
हल्दी दर्द को दूर करने के लिए प्राकृतिक उपचार है, इसके लिए अदरक और हल्दी को थोड़ा-थोड़ा मिलाकर 10 मिनट तक उबालें। जब यह गुनगुना हो जाएं तो इसमे शहद मिलाकर पियें, आप को घुटनों के दर्द से राहत मिलेगी।

 

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment