जिम टिप्स

सिक्स पैक एब्स बनाने के तरीके

Six pack abs tips in hindi.

फिल्म और बाजार ने लोगों को फिट और सुंदर बनने के लिए आकर्षित किया है। बहुत ही कम लोग हैं जो फिल्मों और विज्ञापन से प्रभावित नहीं है। आज वक्त में एक्टर या एक्ट्रेस से हर कोई प्रभावित है। कई तो ऐसे लोग हैं जो उनकी तरह दिखने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। जैसे एक्टर की तरह एब्स बनाना। अगर कहा जाए कि एब्स बनाने का चलन बॉलीवुड से आया है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। बॉलीवुड ने युवाओं को फिट रहने के लिए एक वजह जरूर दिया है।

आज का जमाना 6 पैक्स एब्स का है, लड़के, लड़कियों को इप्रेस करने के लिए दिन रात जिम में मेहनत कर रहे हैं ताकि वह भी सलमान, ऋतिक और जॉन की तरह 6 पैक्स एब्स हासिल कर सकें। कहा जाता है कि एब्स बनाने के लिए प्रतिबद्धता समर्पण, समय और धैर्य की जरूरत है। इसके लिए आप मुख्य रूप से दो काम कर सकते हैं। एक वसा को खोना और दूसरे मांसपेशियों का निर्माण करना। यह आपको लगातार परहेज और कसरत करके मिलेगा। एक्सरसाइज के अलावा आपको डाइट का भी ध्यान रखना है। आइए जानते हैं कुछ जरूरी चीजें जिसकी सहायता से आप एक सुडौल बॉडी और एब्स हासिल कर सकते हैं।

6 पैक्स एब्स बनाने के तरीके

मोटापा
हर तरह से मोटापा परेशानी लेकर आती है, इसलिए आपकी इच्छा सिक्स पैक एब्स बनाने की तो सबसे पहले पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाएं और शरीर का वजन नियंत्रित करें। आपका पूरा का पूरा ध्यान वजन कम करने में होना चाहिए।

ये भी एक्सरसाइज करें
साइकिलिंग, दौड़ना, स्वी मिंग, वॉकिंग और डासिंग आदि ये चीज आपके चर्बी को कम करने में मदद करते हैं। इसे हम कार्डियों वर्कआउट के नाम से जानते हैं। ये एक्सरसाइज यदि आप नियमित रूप से करते हैं तो सिक्स पैक एब्स निर्माण करने में मदद मिलती है।

छोटे आहार
बिना पौष्टिक और जरूरी आहार के सिक्स पैक एब्स की कल्पना नहीं की जा सकती। आप खाने में गेंहू, हरी सब्जियां, फल दूध, दालें और मछली शामिल करें। क्योंकि एब्स बनाने के लिये शरीर में हाई मैटाबॉलिज़्ाम बनाना बहुत जरुरी है, जिसमें थोड़ी-थोड़ी देर पर कुछ ना कुछ खाना जरूरी है।

ब्रेकफास्ट जरूर करें
जो व्यक्ति सुबह का नाश्ता नहीं करता वह कई बीमारियों को बुलावा देने का काम करता हैं। इसलिए यदि आप सिक्स पैक एब्स बनाने की इच्छा रखते हैं तो सुबह का नाश्ता जरूर करें। ब्रेकफास्टे करने से शरीर में मैटाबॉलिज़्कम बना रहता है।

लेग लिफ्टिंग
लेग लिफ्टिंग की वजह से पेट के नीचे की मांसपेशियां तो मजबूत होती हैं, साथ ही जांघ और घुटनों के पीछे की मसल्स को भी मजबूती मिलती है। इसके लिए आप दोनों पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं और फिर उन्हें अपने धड़ के पास लाने की कोशिश करें। इस तरह से आप एब्स बनाने की राह की ओर बढ़ेंगे।

क्रंचेज भी है जरूरी
एब्स बनाने के लिए जो एक्सरसाइज सबसे ज्यादा की जाती है वह है क्रंचेज। इसे हम बहुमुंखी वर्कआउट के नाम से भी जानते हैं। इसमें आप जमीन पर लेट जाएं और अपने घुटनों को मोड़ लें, हाथों को सिर के पीछे रखें। अपने शरीर को अपने घुटनों से मिलाने की कोशिश करें। इस एक्सरसाइज से पेट के ऊपर और बीच की मांसपेशियों पर असर पड़ता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment