डाइट प्लान

प्रोसेस्ड फूड के नुकसान

Harmful effects of processed foods or junk foods in hindi.

आज के इस आधुनिक दौर में लोग आग पर खाना पकाने की बजाय प्रोसेस्ड फूड की ओर भाग रहे हैं। इसके पीछे की वजह टाइम को माना जा रहा है। पनीर, डिब्बा बंद सब्जी, ब्रेड, चिप्स, स्नैक्स, माइक्रोवेव ड्रिंक्स ये कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे हम प्रोसेस्डम फूड के नाम से जानते हैं. अर्थात प्रोसेस्डी फूड वह फूड होते हैं जिन्हें हम लम्बेम समय तक खाने के लिए संरक्षित रखा जा सकता है।
वैसे प्रोसेस्ड फूड उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है जिनके पास समय की कमी है या फिर जिन्हें खाना पकाना नहीं आता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि अधिकत्तर प्रोसेस्ड फूड सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले होते हैं. यह अन हेल्दी होता है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसमें पोषक तत्व जैसे कि एंटीऑक्सीडेंट, लौह तत्व और विटामिन बहुत ही कम मात्रा में पाए जाते हैं। हालांकि इसमें कैलोरी सबसे ज्यादा होती है। कई दिनों तक टिका कर रखने के लिए इसमें जिस तरह की सामग्री को उपयोग में लाया जाता है वह हमारे शरीर के लिए हानिकारक साबित होते हैं।

प्रोसेस्ड फूड के नुकसान

मोटापे को बढ़ाता है
प्रोसेस्ड फूड अधिकतर कार्न सीरप, फ्रक्टोस, ग्लूकोज, सुक्रोज, माल्टोज, शहद और नेक्टर आदि के रूप में चीनी से भरपूर होते हैं जो शरीर के मोटापे को बढ़ाते हैं।

पाचन तंत्र का खराब होना
प्रोसेस्ड फूड के पीछे लोग क्यों भाग रहे हैं इसकी एक वजह यह भी है कि ये खाने में स्वादिष्ट होते हैं। लेकिन इसका स्वाद हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। यह शरीर की पाचन तंत्र को खराब करने में मदद करता है। इससे कब्ज और गैस की समस्या उत्पन हो सकती है।

कैंसर का खतरा
प्रोसेस्ड फूड से होने वाले खतरों के बारे में यह भी कहा जाता है कि इसकी ज्यादा खपत से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। क्यों कि इनमें कई अस्वाास्थंकारी तत्वक मिले होते हैं। यदि आप सुअर का मांस, सॉसेज, हॉट डॉग और बीफ जैसे प्रोसेस्ड फूड खाते हैं तो कैंसर के खतरे को बढ़ावा देते हैं।

हड्डियों की समस्या
अगर आप प्रोसेस्ड फूड के आदी हो रहे हैं तो यह आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकता है। इसे खाने से हड्डियों में दर्द की समस्या उत्पन होने लगती है।

मधुमेह का खतरा
प्रोसेस्ड फूड को पसंद करने वालों में इंसुलिन की मात्रा घट जाती है जिससे मधुमेह होने का खतरा बढ़ जाता है। अक्सलर लोगों में इसके सेवन के कारण टाइप 2 मधुमेह होते पाया गया है।

किडनी की समस्या
प्रोसेस्ड फूड हमारे शरीर के लिए कितना नुकसानदेह है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके किडनी में समस्या आने लगती है। कई बार तो किडनी खराब होने का डर भी होता है।

उम्र बढ़ने के लक्षण
बॉडी में इनफ्लेशन के लिए इस प्रकार के फूड जिम्मेहदार होते हैं। इस फूड के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने से उम्र बढ़ने के लक्षण भी दिखाई देते हैं।

एलर्जी की समस्या
यह न केवल मेटाबोलिज्म पर विनाशकारी प्रभाव डालते हैं बल्कि इसके सेवन से एलर्जी की समस्या भी होने लगती है।

शरीर में कमजोरी
बदन में दर्द होना, थकान या उर्जा की कमी होना प्रोसेस्ड फूड की वजह है। इसमें विटामिन और फाइबर की कमी होती है जिसकी वजह से शरीर में कमजोरी आ जाती है।

प्रजनन क्षमता पर नकारात्मरक असर
चिकित्सा विशेषज्ञों की माने तो प्रोसेस्डह फूड के सेवन से प्रजनन क्षमता पर नकारात्मशक असर पड़ता है। यह शरीर के लिए काफी हानिकारक होता है।

कुपोषण की शिकायत
मधुमेह, चर्मक्षय रोग, संधि दर्द जैसी कई बीमारियां पैदा करने वाला प्रोसेस्ड फूड कुपोषण को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए स्वस्थ लाइफ जीना चाहते हैं तो इस तरह के फूड से दूरी बनाकर रखें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment