हेल्थ टिप्स हिन्दी

अश्वगंधा के नुकसान

Ashwagandha side effects in hindi.

know in detail about ashwagandha side effects in hindi, अश्वगंधा के नुकसान जाने जैसे कि अनिद्रा, पेट संबंधी समस्याएं, ताप, जाने कब नही खाना चाहिए अश्वगंधा.

अश्वगंधा एक झाड़ीदार पौधा होता है। जिसके प्रयोग से कई तरह की बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। इसका प्रयोग आयुर्वेद में जड़ीबूटियां बनाने में किया जाता है। अश्वगंधा के प्रयोग से थायरायड, त्वचा संबंधी रोग, शरीर की दुर्बलता आदि को दूर किया जा सकता है। अश्वगंधा हमारे लिए यहाँ इतना फायदेमंद होता है। वहीं अश्वगंधा के नुकसान भी होते हैं। आइये जानते हैं कि अश्वगंधा का प्रयोग करके हमें क्या-क्या नुकसान होते हैं…

अश्वगंधा के नुकसान

1. अनिद्रा की समस्या
जब हम अश्वगंधा का सेवन करने के बाद नींद आनी शुरू हो जाती है। परन्तु जब हम इसका सेवन लंबे समय तक करते हैं, तो नींद का आना बंद हो जाता है। जब हम इसे शुरू करते हैं, तो हमें थोड़ा कष्ट होता है। इसलिए इसका सेवन हमें रात को सोने से पहले करना चाहिए।

2. पेट संबंधी समस्याएं
जो लोग अश्वगंधा की पत्तियों का सेवन करते हैं, उनमें पेट संबंधी समस्याएं बनी रहने की आशंका होती है। असल में जब हम इसकी पत्तियों का सेवन करते हैं, तो पैर में गैस बनने लगती है और जब हम इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो उल्टियां और दस्त का सामना भी करना पड़ सकता है। यहीं नहीं जिन लोगों को अल्सर की समस्या होती है उन्हें खाली पेट या केवल अश्वगंधा का सेवन बहुत ही नुकसान पहुंचा सकता है।

3. दवाएं बेअसर
अगर आप किसी बीमारी से निजात पाने के लिए अश्वगंधा का सेवन कर रहें हो, तो आप पर अन्य दवाईयों का किसी प्रकार का कोई असर नहीं होता। इसलिए आप को डॉक्टर की सलाह लेकर ही दवाओं का सेवन करना चाहिए।

4. शरीर के विपरीत रिएक्शन
यदि आप अश्वगंधा का प्रयोग सूजन को कम करने, गठिया का रोग को दूर करने, आर्थराइटिस आदि प्रकार के रोगों के लिए करते हो तब आपको ऐसा सेवन बंद कर देना चाहिए। जब आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हो, तो आपकी प्रतिरोधक अधिक हो जाती है। जिसके कारण यह शरीर में विपरीत कार्य करना शुरू कर देता है।

5. शरीर के तापमान का बढ़ना
अश्वगंधा के सेवन से कुछ लोगों का शारीरिक तापमान बढ़ जाता है। जिसके कारण उन्हें बुखार का सामान करना पड़ सकता है। जब उन्हें अश्वगंधा का सेवन करके शरीर के तापमान में बढ़ोतरी का अहसास हो, तो उन्हें तुरंत ही इसका सेवन बंद कर देना चाहिए नहीं तो उन्हें इसके दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। बुखार हो जाने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए ताकि अश्वगंधा के नुकसान से बचा जा सके।

कब और किसको नहीं खाना चाहिए अश्वगंधा

1. अल्सर की समस्या होने पर इसका सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए।
2. बीमार होने पर अश्वगंधा का सेवन नहीं करना चाहिए इसका सेवन करने से दूसरी दवाओं का असर कम हो जाता है ।
3. जिन लोगों को अश्वगंधा के सेवन से बुखार की संभावना बनती है। उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
4. मधुमेह रोगियों, पाचन संबधी बीमारियों, अल्सर से पीड़ित रोगियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment