हेल्थ टिप्स हिन्दी

बरसात में क्या खाएं और क्या न खाएं

What to eat and what not to eat in rainy season in hindi.

जाने बरसात में क्या खाएं और क्या न खाएं ताकि आपकी सेहत रहे ठीक, what to eat and what not to eat in rainy season read in hindi or barsat me sehat daekhbhal.

बरसात का मौसम जैसे ही शुरू होता है वैसे ही हमें गर्मीं से राहत मिलने लगती हैं। लेकिन यह मौसम अपने साथ बहुत सी बीमारियों को भी लेकर आता है। इस मौसम में हम अपने खान पान के कारण बहुत सी बीमारियों के शिकार बन जाते हैं। क्योंकि इस मौसम में हमारा मन गर्म-गर्म और चटपटा खाने को करता है, जो हमारी सेहत के खिलाफ होता है। इस मौसम में हमारा पेट सेंसिटिव हो जाता है। जिसके कारण वह खाने को सही से नहीं पचा पाता। ऐसे में जब हम बाहर का कुछ खाते हैं या फास्टफूड का सेवन करते हैं तो हमारी पाचनक्रिया सही ढंग से काम नहीं करती और हमारी सेहत खराब हो जाती है। बरसात के दिनों में हमें किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो हमें इस बात का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। बरसात के दिनों में हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए आज हम इस बारे में आप से चर्चा करेगें।

बरसात में क्या न खाएं ?

1. सी फुड

सी फुड जैसे कि मछली, झींगा आदि हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। लेकिन बरसात के दिनों में हमें इससे दुरी बना कर रखनी चाहिए।

2. पत्ता गोभी और पालक से दुरी

बरसात के दिनों में हमारा पाचन तन्त्र कमजोर होता है। ऐसे में हमें पत्ता गोभी और पालक से दुरी बना कर रखनी चाहिए, क्योंकि इसमें कीड़े और अंडे होते हैं। अगर फिर भी आप इसका सेवन करना चाहते हैं तो पहले इसे गुनगुने पानी से धो लें। फिर इसका सेवन करें।

3. फास्टफूड से दुरी

सडकों पर बन रहें फास्टफूड से दुरी बना कर रखनी चाहिए। क्योंकि यह फास्टफूड गंदे पानी से तैयार किये जाते हैं। इसलिए यह हमारी सेहत के लिए हानिकारक सिद्द होते हैं।

4. चाट से दुरी

सडकों के किनारे बिक रहा चाट लोग बहुत ही मजे के साथ खाते हैं लेकिन इस में इस्तेमाल किया जाने वाला गंदा पानी और आलू हमारी सेहत को खराब कर देते हैं। इसके साथ हमें पानी पूरी और समोसे आदि से भी दुरी बना कर रखनी चाहिए ।

5. मशरूम

बरसात के मौसम में मशरूम के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में मशरूम से होने वाला इन्फेक्शन अन्य मौसमों के मुकाबले अधिक होता है।

6. कच्चा सलाद

इस मौसम में कच्चे सलाद का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों में बैक्टीरिया और कीड़े अधिक मात्रा में पनपते हैं, जो हमें अच्छे से दिखाई नहीं देते। इसलिए इसका सेवन करने से पेट में इन्फेक्शन हो सकता है।

बरसात में क्या खाएं ?

1. हर्बल टी

हर्बल टी का सेवन हर मौसम में फायदा देता है। लेकिन बरसात के मौसम में इसका सेवन बहुत अधिक फायदा देता है। इसमें आप अदरक, शहद, काली मिर्च भी मिला सकते हो।

2. सूप

बारिश के मौसम में सूप का सेवन करना चाहिए। बाहर के सूप के मुकाबले घर में बना सूप आपको अधिक फायदा देता है।

3. लहसुन

बरसात में आपको सूप का सेवन तो करना ही चाहिए। लेकिन यदि आप अपने सूप में लहसुन की कुछ कलियां डाल लेते हो तो इससे आपको अधिक फायदा मिलता है। इसके अलावा आप लहसुन को सब्जी और दाल में भी दाल कर खा सकते हो।

4. फ्रूट चाट

बरसात के दिनों में यदि आपका कुछ चटपटा खाने का मन हो तो आप फ्रूट चाट बना कर खा सकते हो।

5. करेला, मेथी, नींबू

बरसात के दिनों में कडवी और खट्टी चीजों का सेवन आवश्य करना चाहिए। क्योंकि इससे इम्युनिटी बढ़ती है और आप बीमारियों से दूर रहते हैं।

6. ड्राई फ्रूटस

ड्राई फ्रूट्स में जिंक और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं। इससे हमारी इम्युनिटी बढ़ती है और शरीर को अंदरूनी ताकत मिलती है। इसका सेवन करने से बदलते हुए मौसम का प्रभाव शरीर पर नहीं पड़ता ।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment