दिल हेल्थ टिप्स हिन्दी

चलने का सही तरीका

Right way of walking in hindi.

विस्तार में जाने चलने का सही तरीका आपकी सेहत के लिए जाने कैसे चलें और कौन से जूते पहने, right way of walking in hindi and right shoes in hindi, chalne ka sahi tarika

इस आधुनिक काल में टहलने का महत्व आप इसी बात से लगा सकते हैं कि आजकल महानगरों के पार्कों में बड़ी संख्या में भीड़ जुट रही है। लोग सुबह-शाम टहलना पसंद कर रहे हैं। लेकिन क्या पार्कों में आप जिस तरह से टहलते हैं वह एक चलने का सही तरीका है ? आइए जानते हैं चलने का सही तरीका ।
वैस अगर आप टहलने का फायदा उठाना चाहते हैं तो टहलने का सही समय सुबह और कुछ हद तक शाम को माना जाता है। सभी जानते हैं कि सुबह की सैर या शाम को टहलने के कितने फायदे हैं। सूबह-सुबह हरी घास पर चलने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहता है बल्कि तनाव को दूर किया जा सकता है और आपका दिल बीमारियों से मुक्त रहता है। लेकिन ये सब फायदे आपको तभी मिलेंगे जब आपको टहलने का सही तरीका मालूम हो।

चलते समय गलतियां

यदि आप खुद को फिट देखना चाहते हैं तो कभी भी आप गलतियां करें। लापरवाही के कारण आपको कई तरह की समस्या हो सकती है।

चलने का सही तरीका क्या है ?

सही तरीके से चलते समय हम किस मुद्रा का इस्तेमाल कर रहे हैं यह जानना बहुत ही जरूरी है। अगर आप सही तरीके से चल रहे हैं तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी। दूसरी तरफ चलने का तरीका ही आपने गलत अपना रखा है तो यह घुटनों में दर्द और हृदय रोगियों के लिये नुकसानदेह हो सकता है।
अगर चलने का तरीका सही हो तो लाइलाज बीमारियों से छूटकारा पाया जा सकता है। वहीं जब आप गलत तरीके से चलने हैं तो आप जल्दी थक जाते हैं और आपको चोट भी लग सकती है।

#1 पूरे शरीर पर ध्यान दें

सही तरीके से चलते समय आप पूरे शरीर पर ध्यान दीजिए। पैर का मूवमेंट, हाथ का मूवमेंट, कमर का मूवमेंट, पैर की सही दिशा, कैसे सही तरीके से सांस लें आदि बातों का ध्यान देना चाहिए।

chalane ka sahi tarika, चलने का सही तरीका आपकी सेहत के लिए

#2 चलने समय सामने देखना

पार्क में टहलते समय ज्यादातर लोग इधर-उधर देखते हैं। उनकी गर्दन और कंधे सीधे नहीं होते बल्कि झुके हुए रहते हैं। इससे रीढ़ और गर्दन की हड्डी में मोच आ सकती है। इसलिए चलते समय अपने शरीर को सीधा रखें।

#3 तेजी से चलने के बाद न रुके अचानक

एक गलती हम हमेशा करते हैं कि तेजी से चलते-चलते हम अचानक रुक जाते हैं। सबसे पहली बात तो आप रिलेक्स होकर चलिए और दूसरी बात जोश में आकर वॉक कभी न करें। शुरुआत में धीरे-धीरे चलें, और फिर यदि मन करे तो तेजी लाएं। और अचानक रुकने की बजाय धीरे-धीरे चलकर ही अपनी गति को विराम दें।

कौन सा जूता है सही ?

हालांकि टहलने और दौड़ने के लिये अलग-अलग तरीके के जूते होते हैं। आप सही जूते का चुनाव कीजिए। इसके अलावा टहलते समय कैसे जूते पहनने चाहिए इस बात का आपको ध्यान देना चाहिए। कई बार लोग चलने के दौरान भी दौड़ने वाले जूते पहनते हैं, दौड़ने के समय इस्तेमाल में आने वाले जूतों का तलवा मोटा होता है जिसमें आपकी ज्यादा मेहनत लगती है।
इसके अलावा कठोर जूते की जगह मुलायम जूते पहनने चाहिए। यह न केवल आपके लिए अरामदायक होगा बल्कि जल्दी फायदा भी देगा।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment