हेल्थ टिप्स हिन्दी

गाय के दूध के चमत्कारी फायदे

Cow milk health benefits in hindi.

गाय के दूध के फायदे

हम कई तरह के जानवर पालते हैं, जैसे कि कुता, गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी आदि लेकिन इन सभी में महत्वपूर्ण होती हैं – गाय। जो संसार में सर्वत्र पाई जाती हैं। हिन्दू लोग गाय की पूजा करते हैं। वह धार्मिक दृष्टि से गाय को बहुत पवित्र माना जाता हैं। भारत में कई तरह की गाय पाई जाती है, जिसमे देसी गाय और विदेशी गाय शामिल होती हैं। जो देसी गाय होती है वो पूजनीय होती है। हिन्दू धर्म के अनुसार देसी गाय में देवी- देवताओं का निवास होता हैं और इसका दूध जल्दी पच जाता हैं। गाय का गोबर भी काफी लाभकारी होता हैं। इसका गोबर उपयोग में लाने से कई बीमारियाँ खत्म होती हैं। इसके इस्तेमाल से वातावरण प्रदूषित नहीं होता। गाय का दूध बच्चों और बूढों के लिए बहुत ही लाभकारी होता और इसका दूध जल्दी पच जाता हैं। इसका दूध पीने से हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती हैं। गाय के दूध का सेवन करने से हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता हैं।

गाय के दूध के फायदे

गाय का दूध बच्चें, बूढ़े, जवानों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। गाय का दूध अमृत के समान होता है। गाय के दूध का सेवन करने से हमारी हड्डियां मजबूत होती है। गाय का दूध पीने से बहुत से फायदे होते हैं जो इस तरह से है…
कच्चे दूध का एक चम्मच लें उसमे थोडा सा केसर मिलाकर अपने होठों पर लगाएं। ऐसा करने से आपके होठों का कालापन दूर हो जाता हैं।

  • अगर आप की आंख में दर्द हो रहा हो, जलन हो रही हो, आंख में कोई कीड़ा या तिनका गिर गया हो तो आप दूध में रुई भिगोकर अपनी आंख पर रखें या आप दूध की 3 बूंदे अपनी आखों में भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से आप को राहत का एहसास होता हैं।
  • गर्म दूध में चुटकी भर दालचीनी का प्रयोग करने से बच्चों को दस्त से राहत मिलती है। बड़े भी इस का इस्तेमाल दुगनी मात्रा में कर सकते हैं।
  • चेहरे पर कील-मुंहासे, झाई, दाद-धब्बे हटाने के लिए रात को सोने से पहले गाय के दूध को चेहरें पर मलें। फिर आधे घंटे के बाद अपना चेहरा साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से आप का चेहरा साफ हो जाता है।
  • सुबह सूर्य उगने से पहले गर्म दूध के साथ जलेबी या रबड़ी का सेवन करने से आप के आधे सिर का दर्द ठीक हो जाता है।
  • दूध में पीपल के पत्ते डालकर गर्म करें। फिर इसमें शक्कर मिलाकर इसका सेवन करें। जिसको पीने से दमा, फेफडो की बीमारी से राहत मिलती है। इसका इस्तेमाल लगातार कुछ दोनों तक करना चाहिए।
  • 250 ग्राम दूध, 250 पानी, 5 काली मिर्च डालकर इसे उबालें। जब पानी सुख जाये तब इसे छान लें। इसमें मिश्री मिलाकर पीने से गैस से राहत मिलती है। गर्म दूध में ईसबगोल मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। जिन लोगों को बवासीर की शिकायत होती है उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए।
  • सिर का दर्द ठीक करने के लिए दूध में बादाम मिलाकर पियें। फिर 2 घंटे तक कुछ न खाएं। बादाम वाला दूध पीने से आप के आधे सिर का दर्द ठीक हो जाता है।
  • दूध में कैल्शियम की मात्रा काफी होती है, जिन लोगों को कैल्शियम की कमी होती है। उन्हें रात को सोने से पहले दूध का सेवन करना चाहिए। इससे हमारी हड्डिया मजबूत होती हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment