हेल्थ टिप्स हिन्दी

कंधे में दर्द के कारण और घरेलू उपचार

यदि कंधे में दर्द कुछ ज्यादा हो, तो आप काम करने की क्षमता को खो देते हो। इसमें आपको बहुत दर्द और असुविधा पैदा होती है। कंधा एक बॉल और सॉकेट का जोड़ है जिसमें तीन मुख्य हड्डियां हैं: हुमरस (लंबी बांह की हड्डी), कालविकल (कॉलरबोन), और स्कपुला (कंधे ब्लेड के रूप में भी जाना जाता है)। कंधे का जोड़ शरीर में सबसे अधिक गतिशील जोड़ है। यह कंधे को आगे और पीछे ले जाता है। इससे हाथ को हिलाने-डुलाने में बहुत ही मदद मिलती है।
आपका डॉक्टर आपके कंधे के दर्द के कारणों को जानने के लिए जांच कर सकता है। वह शारीरिक जांच करके आपके इस रोग की गहराई तक पहुंचेगा। वह एक्स-रे या एमआरआई आदि मशीन की मदद लेकर रोग के कारणों की जानकारी प्राप्त करेगा।

कंधे में दर्द के कारण

1. अधिक काम करने, खेलने और बार-बार हिलने-डुलने से हमारे कंधे चोटिल हो सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसी बीमारियां भी हैं जिसकी वजह से हमारे कंधे चोटिल होते हैं। इसमें रीढ़, लीवर, हृदय या पित्ताशय की बीमारी शामिल है।
2. जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, आपके कंधों की समस्या और बढ़ जाती है। 60 वर्ष की आयु के बाद यह समस्या आम हो जाती है।

कंधे के दर्द का घरेलू उपचार

वैसे कई मामलों में, आप घर पर कंधे की पीड़ा का इलाज कर सकते हैं। हालांकि, भौतिक चिकित्सा, दवाईयां, या सर्जरी भी आवश्यक हो सकती है। आइए जानते हैं कंधे के दर्द का घरेलू उपचार के बारे में…

कंधे के दर्द का उपचार गुनगुने पानी और सेंधा नमक

कंधे के दर्द का उपचार गुनगुने पानी और सेंधा नमक

कंधे के दर्द में आराम चाहिए, तो बाथटब को गुनगुने पानी से भर लें। इसमें 2 चम्मच सेंधा नमक अच्छे से मिलाएं। 20 से 25 मिनट तक इस पानी में कंधे को डूबोए रखें। बहुत ही जल्दी आराम मिलेगा। इसे आप हफ्ते में आप दो से तीन बार कर सकते हैं।

बर्फ का इस्तेमाल

कंधे के दर्द से छुटकारा पाने के लिए एक प्लास्टिक बैग में बर्फ के टुकड़े रखकर बैग को तौलिए में लपेट लो और दर्द वाली जगह पर 10 से 15 मिनट तक रखें। बहुत ही आराम मिलेगा। इसे आप दिन में दो-तीन बार कर सकते हैं।

गर्म पानी से सिकाई

एक बैग में गर्म पानी भरकर 10 से 15 मिनट दर्द वाली जगह पर सिकाई करें कंधे के दर्द और सूजन से राहत मिलेगी। इसके अलावा इससे मांसपेशियों के तनाव को दूर करने में भी मदद मिलती है।

कंधे के दर्द से राहत पाने के लिए करें मसाज

कंधे के दर्द से राहत पाने के लिए करें मसाज

आप कंधे के दर्द से राहत पाने के लिए जैतून का तेल, नारियल तेल या सरसों के तेल का इस्तेमाल करके मसाज कर सकते हैं। इससे न केवल कंधे के दर्द की समस्या को दूर किया जा सकता है बल्कि मांसपेशियों का तनाव भी खत्म किया जा सकता है।

डाइट का रखें ख्याल

प्रोटीन, कैल्शि यम और विटामिन का सेवन आप नियमित रूप से करें। कंधें में दर्द और मांसपेशियों की कमजोरी आदि को दूर करने में आपको मदद मिलेगी।

अन्य उपाय

कंधें में दर्द होने पर एक्सपर्ट की राय लेकर स्ट्रेवचिंग करें। इससे आपको दर्द में राहत महसूस होगी। लेकिन भारी वजन उठाने से बचें और दर्द होने पर तकिया न लगाएं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment