हेल्थ टिप्स हिन्दी

किचन के 5 आयुर्वेदिक घरेलु नुस्खे और उनके नुकसान – फायदे

किचन के 5 आयुर्वेदिक घरेलु नुस्खे और उनके नुकसान - फायदे जैसे की दालचीनी, मेथीदाना, गिलोय, करेला और जामुन, home remedies benefits and side effects in hindi

हमारे किचन में कई ऐसे आहार है जिनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए सही माना गया है। वह किचन के मसाले और सब्जियां हैं, जिसकी मदद से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान अक्सर हमें किचन में मिल जाता है।

आयुर्वेद भी इन उपायों और जड़ी-बूटी के उपयोग को सही मानता है, लेकिन विज्ञान का मानना है कि हर औषधि‍ शरीर के लिए फायदेमंद होती है इस बात को नहीं माना जा सकता है। आइए जानते हैं फायदों के साथ-साथ इसके कुछ नुकसान के बारे में…

किचन के इन 5 आहारों के फायदों और नुकसान

  • दालचीनी

    दालचीनी

एंटीऑक्सिडेंट का उच्च स्रोत दालचीनी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह हार्ट स्वास्थ्य की सुरक्षा करता है और मधुमेह से लड़ता है। इसके अलावा दालचीनी संक्रमण और वायरस से भी आपकी सुरक्षा करता है। इसका सेवन करने से डेंटल हेल्थ में भी आपको मदद मिलती है। दालचीनी में मौजूद हाइड्रॉक्सीकेलकोन इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाता है और टाइप 2 मधुमेह के खतरे को कम करता है।

क्या है दालचीनी के नुकसान ?

इसमें कॉमरिन पाया जाता है जो लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है।

  • मेथीदाना

भारत के पारंपरिक आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने मेथी को नर्सिंग माताओं के लिए सही माना गया है। मेथीदाना मासिक धर्म में असुविधा कम करता है, रजोनिवृत्ति के लक्षणों को कम करता है, कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और कार्डियोवास्कुलर जोखिम कम कर देता है। इसके अलावा मेथीदाना का उपयोग डायबिटीज को नियंत्रण करने के लिए किया जाता है। माना जाता है कि इसमें मौजूद सैपोनिन्स भोजन के बाद कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा करके इंसुलिन के स्तर को बेहतर बनाता है।

क्या है मेथीदाना का नुकसान ?

इसके ज्यादा सेवन से गैस, सूजन और दस्त की समस्या हो सकती है और इससे खून पतला होने का जोखिम भी रहता है।

  • गिलोय

    गिलोय

आयुर्वेद में गिलोय के बहुत ही फायदे हैं। इसके फायदों में पुरानी बुखार का इलाज, पाचन में सुधार, मधुमेह कंट्रोल, तनाव और चिंता कम करना, श्वसन समस्याओं से लड़ना, और अस्थमा के लक्षण कम कर देता है। इसके बीजों में जंबोलाइन नाम का केमिकल पाया जाता है जो रक्त और यूरिन में मौजूद शुगर को कम करता है।

क्या है गिलोय का नुकसान ?

ज्यादा सेवन करने से यह शुगर का स्तर प्रभावित कर पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है।

  • करेला

    करेला

करेला विटामिन बी1, विटामिन बी2, और विटामिन बी3, विटामिन सी, मैग्नीशियम, फोलेट, जस्ता, फास्फोरस, मैंगनीज का एक उत्कृष्ट स्रोत है और इसमें उच्च आहार फाइबर है। यह आयरन में समृद्ध आहार है। यह शुगर और केलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का काम करता है। इसका जूस ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह वजन को कम करने भी मदद करता है।

क्या है करेले का नुकसान ?

पाचन तंत्र को खराब कर सकता है और इससे एलर्जी भी हो सकती है। इसका अत्यधिक सेवन पेट में दर्द और दस्त का कारण हो सकता है।

  • जामुन

एक चमकती और उत्तम त्वचा के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर जामुन विटामिन ए और विटामिन सी में समृद्ध हैं। यह एंटीऑक्सिडेंट का उच्चतम स्तर भी प्रदान करता हैं। बताते हैं कि यह मधुमेह से लड़ता है।

क्या है जामुन का नुकसान ?

इसका ज्यादा सेवन करने से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment