हेल्थ टिप्स हिन्दी

शरीर को स्वस्थ रखने के तरीके

शरीर को स्वस्थ रखने के तरीके यदि आप अपने जीवन में उतारते हैं तो आप कई तरह की बीमारियों से खुद को छुटकारा दिला सकते हैं।

स्वस्थ खाने की आदतों को विकसित करना कठिन या नामुमकिन नहीं है, जितना कई लोग सोचते हैं। आवश्यक कदम जैसे स्वस्थ खाद्य पदार्थ और सब्जियां, फल, साबुत अनाज और फलियां, मटर, मसूर खाना और अत्यधिक संसाधित या फास्ट फूड की आदतों को सीमित करना जरुरी हैं। अस्वस्थ भोजन खाने से आपके शरीर में मोटापा और विभिन्न बीमारियां जैसे हृदय, पेट, जोड़ों और मस्तिष्क समस्याओं का कारण बनता है। आइये आज हम आपको स्वस्थ खाने की योजना बना कर, एक अच्छे और स्वस्थ शरीर प्राप्त करने में आपकी मदद करते हैं।

शरीर को स्वस्थ रखने के तरीके

स्वस्थ रहने के लिए डाइट प्लान बनाएं

आप सब से पहले अपना दिन का कार्यक्रम बनाएं। स्वस्थ खाने को आदतों में सबसे पहला आधार एक कार्यक्रम बनाकर उस पर बने रहने का है। इसका कारण यह है कि एक कार्यक्रम बनाने से आपको अपने दिन के भोजन संबंधी बेहतर तरीके अपनाने में मदद मिलेगी। आप अपने इस कार्यक्रम के लिए एक डॉक्टर या पेशेवर की मदद भी ले सकते हैं।

स्वस्थ रहने के सरल उपाय है व्यायाम

स्वस्थ रहने के सरल उपाय है व्यायाम

फिटनेस प्लान के साथ स्वस्थ भोजन का अच्छा असर दिखता है। सबसे अच्छी गतिविधि की योजना में जिम शामिल होना जरूरी नहीं है, इसके लिए आप घर के आसपास सैर या सरल योग भी कर सकते हैं, जिसका एक लंबे समय तक पालन करना जरूरी है।

स्वस्थ रहने के तरीका है पानी पीना

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप पानी और अन्य तरल पदार्थ पीते रहें। आपके शरीर को रोज 2-6 लीटर पानी की आवश्यकता होती है, इसलिए जहां कभी भी संभव हो, अपने साथ पानी की बोतल रखें।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आदत बदलें

एक डायरी में, आप जो कुछ भी आप खाते हैं, उसे लिखना शुरू करें। क्योंकि इससे आपको खाई गई सभी चीज़ों का ध्यान रहेगा। इससे अगले 20 दिनों में आप अपने भोजन की आदतों में बदलाव देखेंगे।

स्वस्थ रहने के नियम है पौष्टिक आहार

स्वस्थ रहने के नियम है पौष्टिक आहार

आप अपने आहार में हरे, नारंगी, लाल, नीले / बैंगनी और पीले रंग के फल और सब्जियां शामिल करें। इन खाद्य पदार्थों में पोषक तत्व, फाइबर, कैंसर और अन्य बीमारियों से बचाव करने वाले अन्य कंपाउंड होते है। हरी फलियां फाइबर और कैलोरी में समृद्ध होती है और आप अधिक फाइबर के लिए रस के बजाय पूरे फलों को खाएं।

खाने के स्वस्थ विकल्प चुनें

जब भी आप बाहर खाने जाते हैं तो खाने के स्वस्थ विकल्प चुनें। इसके लिए आप अधिक तले हुए खाने की बजाय सब्जियों वाले व्यंजनों को चुनें। संतृप्त वसा, लाल मांस और संसाधित मांस जैसे खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने वाले खाने से बचें और अच्छी वसा वाले आहार जैसे मेवे, मछली और केनोला तेल को चुनें।

अच्छा भोजन और अच्छे स्वास्थ्य से है संबंधित

अच्छा भोजन और अच्छे स्वास्थ्य से है संबंधित

जब आप अपना खाना ठीक से खाते हैं, तो आपकी अधिकांश समस्याएं हल हो जाएंगी। अच्छा भोजन और अच्छा स्वास्थ्य एक दूसरे से संबंधित हैं। मेवे, मछली, अवोकेडो और वनस्पति तेल स्वस्थ वसा की आपूर्ति करते हैं। शोध से पता चलता है कि इन खाद्य पदार्थों में कैलोरी की मात्रा, वजन नहीं बढाती है। अन्य उच्च वसायुक्त खाद्य पदार्थों जैसे मक्खन की जगह जैतून या कैनोला ऑयल का विकल्प खाने के लिए सबसे अच्छा है। सालमोन मछली, हृदय रोग के खतरों को कम करने में मदद करती हैं, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 पॉलीअनसेचुरेटेड वसा होती है।

स्वस्थ रहने के लिए बुरी आदत छोड़े

शराब पीने और धूम्रपान करने की आपकी आदतों को छोड़ दें, क्योंकि शराब पीने और धूम्रपान करने से आपके शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण कम होता है।

शरीर स्वस्थ रहे इसलिए जानें खाना खाने का सही तरीका

शरीर स्वस्थ रहे इसलिए जानें खाना खाने का सही तरीका

पर्याप्त या कम भोजन खाएं और अत्यधिक खाने की आदतों से बचें, क्योंकि आपके शरीर को भोजन पचाने में समय लगता है। जब भी खाना खाएं तो खाने को अच्छी तरह से चबा कर खाएं क्योंकि पोषक तत्वों का अवशोषण मुंह में शुरू हो जाता है। और अच्छी तरह से चबाया हुआ भोजन पचाने में भी आसान होता है। खाने के बाद 20-25 मिनट की सैर आवश्यक करें जिससे आपको खाना पचाने में मदद मिलेगी।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment