हेल्थ टिप्स हिन्दी

सुबह जल्दी उठने के उपाय

Tips to wake up early in morning in hindi.

जाने सुबह जल्दी उठने के उपाय या तरीके जैसे कि जल्दी सोना, अच्छी नींद लेना, पानी के छींटे आदि, tips to wake up early in morning in hindi.

सोना हमारी सेहत के लिए जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है सुबह जल्दी उठना। हमें रात में कम से कम 8 घंटे तक सोना चाहिए। इससे हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है। उसी तरह जब हम सुबह जल्दी उठते हैं तो हमारे शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं, साथ ही हम अपना काम सही समय पर खत्म कर लेते हैं। कुछ ऐसे लोग होते हैं, जो सुबह चाह कर भी जल्दी नहीं उठ पाते। जिससे वो अपना काम सही समय पर नहीं कर पाते। आज हम ऐसे ही लोगों को सुबह जल्दी उठने के उपाय के बारे में बताते हैं जो कुछ इस प्रकार से हैं।

सुबह जल्दी उठने के उपाय

1. रात को जल्दी सोना

सुबह जल्दी न उठ पाने का मुख्य कारण होता है नींद का पूरा न होना इसलिए अच्छी सुबह की शुरुआत हमेशा रात पर ही निर्भर होती है। जब भी हम बिस्तर पर जाते है तब हमें फोन, टेबलेट या अन्य वस्तु को बिस्तर पर नहीं लेकर जाना चाहिए और हमें फौरन ही सो जाना चाहिए।

2. अच्छी नींद लें

हमें रात को लगभग नौ घंटे तक सोना चाहिए, यदि आपकी रात को नींद टूटती है तो वक्त पर बिस्तर में जाने से भी नींद पूरी नहीं होती। इसलिए हमें अपने बैडरूम का तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रखना चाहिए। इससे कम और अधिक तापमान में हमारी नींद खराब होती है।

3. अलार्म को दूर रखें

आप यदि अलार्म लगाकर सो रहे है तो उसे आप इतनी दुरी पर रखें जिसकी आवाज आपको सुनाई दे और उसको बंद करने के लिए आपको उठ कर जाना पड़े। ऐसा करने से आपकी नींद खुल जाती है।

4. अलार्म टोन पर ध्यान दें

सुबह जल्दी उठने के उपाय में सबसे मजेदार उपाय है, अपने अलार्म की टोन आप अपना मनपसन्द गाना चुनें, जिसको सुनते ही आपका मन नाचने को करें.

5. उठने की वजह

सुबह जल्दी उठने का आपके पास कोई कारण आवश्य होना चाहिए। इसके लिए आप सुबह कसरत को चुन सकते हो या कोई रेडियो या टेलीविजन के किसी प्रोग्राम से आप जुड़ सकते हो, जो आपके सोने से मिस हो सकता है।

6. पानी के छींटे

सुबह उठकर आँखों में पानी के छींटें मारने से आपकी नींद खुल जाती हैं।

7. ठंडा ठंडा चम्मच

रात को सोने से पहले दो चम्मच को फ्रिज में रख कर सोएं और सुबह उठने के बाद उन्हें अपनी आँखों पर लगाएं। ऐसा करने से आपकी सारी नींद उठ जाएंगी और आप अपने आपको तरोताजा महसूस करोगे।

8. खाना पीना

रात को हल्का-फुल्का खाना लेना चाहिए रात को अधिक खाना खाने से हम तब तक नहीं सो पाते जब तक खाना पच न जाए। इसके साथ ही रात को चाय कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। सुबह-सुबह चाय या कॉफी पीने से नींद खुल जाती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment