घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार

रमजान के दौरान कब्ज को कैसे दूर करें – घरेलू उपाय

रमजान का महीना दुनियाभर के मुसलमानों के लिए रोजा रखने और इबादत का महीना होता है। मुस्लिम समाज में यह एक पवित्र महीना माना जाता है। इस दौरान वह सेहरी से लेकर इफ्तार तक न तो कुछ खा सकते हैं न ही कुछ पीते हैं। हालांकि पूरे दिन रोजा रखने से उन्हें कब्ज की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। इस समय खान-पान और दिनचर्या में बदलाव, पानी कम पीना और फाइबरयुक्त भोजन का कम सेवन करने से यह समस्या आती है।

आइए जानते हैं कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए घरेलू उपाय –

1. रमजान के दौरान कब्ज की समस्या आम है। इसलिए कब्ज को दूर रखने के लिए रोजेदार को खाने से पहले और बाद में पानी खूब पीना चाहिए।

2. शरीर में नमी बरकरार रहे इसलिए रमजान के दौरान पानी के साथ ही ताजा फलों का रस भी लें। पानी की कमी को दूर करने के लिए और शरीर को तरोताजा रखने के लिए नारियल पानी, तरबूज, संतरा, अनानास और अंगूर का जूस आप पी सकते हैं।

3. रमजान के दौरान पौष्टिक भोजन लेना बहुत ही जरूर हैं। इसलिए आप अपने भोजन में सेम की फली, मटर, चने आदि को शामिल करें। इन सब्जियों में फाइबर ज्यादा होता है जो कि स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। इन सब्जियों से पेट साफ रहता है।

4. रमजान में रोजेदार पूरे दिन (15 घंटे तक) बिना कुछ खाए-पिए रोजा रखता है। ऐसे में उसके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए रोजेदार निरंतर सेव, केला, पपीता, अंजीर, एवेकेडो आदि का सेवन करते रहना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होगी।
5. कब्ज से बचने के लिए रोजा रखने वालों को पचने वाली चीजें खानी चाहिए। रमजान में ओट्स, मटर फली, गेहूं, मसूर की दाल, सन के बीज आदि को रमजान में अपने खाने में जरूर शामिल करें।
6. मांस-मछली खाने के शौकीन रोजेदारों को त्वचारहित चिकन और मछली का सेवन करना चाहिए। इसमें फैट कम तथा प्रोटीन ज्यादा होता है। इसके सेवन से आपकी पाचन क्रिया सही रहती है।

7. रोजा रखने वालों को दही का भी सेवन करना चाहिए क्योंकि दही जैसे प्रोबायोटिक्स के सेवन से कब्ज की समस्या नहीं रहती है, खास तौर पर जो कब्ज लो-कैलोरी वाले खाने से होती है।

8. फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, मैग्नीशियम से भरपूर खजूर को रमजान के दौरान अपने खाने में शामिल करना चाहिए। यह ना केवल आपके शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है बल्कि इससे आलस भी नहीं आती।

7. पूरे दिन की भूख को मिटाने के लिए रोजेदार को ड्राइ फ्रूट्स में से बादाम का सेवन करना चाहिए। बादाम में प्रोटीन और फाइबर की अधिकता होती है और यह फैट को कम करता है।
कब्ज और अन्य बीमारियों से बचने के लिए रमजान के दौरान यह ना खाएं:

1. तली हुई और वसायुक्त खाद्य पदार्थ से दूरी बनाकर रखें।
2. जिस खाद्य पदार्थ में ज्यादा शुगर हो उसका सेवन ना करें।
3. रमजान के दौरान सिगरेट का भी सेवन ना कीजिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment