घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार

कपूर के फायदे

Kapoor health benefits in hindi.

हम अक्सर देखते हैं कि पूजा पाठ में कपूर को बहुत ही उत्तम माना जाता है। जब भी हमारें घरों में हवन होता है, तो उसमें कपूर का नाम सबसे पहले आता है, लेकिन कपूर का इस्तेमाल हम अपने घरों में पूजा पाठ के लिए ही नहीं करते बल्कि इसका इस्तेमाल हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है।

कपूर के फायदे
कपूर का इस्तेमाल स्वास्थ्य दृष्टि में बहुत ही फायदेमंद होता है जैसे कि :-

स्किन का हेल्दी रहना
हर कोई सुंदर दिखना चाहता है, ऐसे में अगर हम कपूर का इस्तेमाल करें, तो हमारी त्वचा ग्लो करने लगेगी। इसके लिए नियमित रूप से रात को सोने से पहले कच्चे दूध में थोडा सा कपूर का पाउडर डालें फिर इसे अपने चेहरे पर रुई की मदद से लगायें। 5 मिनट तक इसे अपने चेहरे पर रहने दें और बाद में अपना चेहरा साफ पानी के साथ धो लें। इसका इस्तेमाल करने से आप का चेहरा साफ हो जाता है और साथ में बहुत ग्लो करने लगता है।

चोट का जल्दी ठीक होना
कपूर में एंटीबायोटिक प्रोपर्टी होती है, जो हमारी चोट को जल्दी ठीक करने के लिए बहुत ही मददगार माना जाता है। जब भी हमें चोट लग जाती है या फिर कट लग जाता है, तो हमें कपूर को पानी में मिक्स करके लगाना चाहिए। ऐसा करने से हम जल्दी ठीक हो सकते हैं। एड़ियां नहीं फटती कपूर का इस्तेमाल हम अपने पैरों पर भी करते हैं, इसके लिए गर्म पानी में थोड़ा सा कपूर और नमक डाल लें फिर अपने पैरों को कुछ देर तक पानी में ही रहने दें। उसके बाद अपने पैरों में मॉइश्चराइजर लगाएं। ऐसा करने से आप की फटी हुई एड़ियों को बहुत ही राहत मिलती है।

पेट दर्द से राहत
पेट दर्द होने पर एक गिलास पानी में एक चम्मच आजवाइन डाल के उबालें और जब वो पानी आधा रह जाता है, तो उसमें थोडा सा कपूर डाल लें फिर इस पानी का सेवन करें। इससे आप को पेट दर्द से राहत मिलती है।

जोड़ों का दर्द
जोड़ों के दर्द के लिए कपूर बहुत ही लाभकारी होता है। जब भी हमारे जोड़ों में दर्द होती है तो हमें कपूर से मालिश करनी चाहिए। इससे जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।

लूज मोशन में राहत
मौसम के बदलने पर या बाहर का कुछ खा लेने पर हमें अक्सर लूज मोशन की शिकायत हो जाती है, ऐसे में हमें कपूर, अजवाइन, पिपरमेंट को बराबर मात्रा में मिलाकर कांच की बरनी में भर लेना चाहिए, फिर इसको धूप में रख दें। छह से आठ घंटे तक इसे वही रहने दें, फिर इसे वहां से उठा लें, जो मिश्रण तैयार हुआ है उसकी चार से पांच बूंदे शरबत बना कर पियें।

दांत के दर्द से राहत
जब भी आपके दांत में दर्द हो तो आपको कपूर का पाउडर बनाकर दर्द वाली जगह पर लगाना चाहिए इससे आपको दर्द से निजात मिलता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment