पुरुष स्वास्थ्य

इरेक्टाइल डिसफंक्शन क्या है, जानें कारण और उपचार

जाने इरेक्टाइल डिसफंक्शन या नपुंसकता के बारे में, आखिर क्या होता है और क्यों होता है साथ ही इसके उपचार

शारीरिक संबंध बनाते समय किसी भी तरह की समस्याए आए तो रिश्तों में बिखराव आ सकता है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन भी एक ऐसी ही समस्या है, जिसकी वजह से कई बार पुरूष शर्मिंदगी महसूस करते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इरेक्टाइल डिसफंक्शन के बारे में…

इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नपुंसकता) क्या है

इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ईडी) जिसे हम नपुंसकता के नाम से भी जानते है, पुरुषों से संबंधित एक समस्या है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन या स्तंभन दोष वह स्थिति है, जिसमें एक पुरुष संभोग के लिए पर्याप्त इरेक्शन / स्तम्भन को पाने या उसे बरकरार रखने में असमर्थ रहता है। अर्थात वह शारीरिक संबंध बनाने में अक्षम होता है। इस स्थिति को हम नपुंसकता के नाम से भी जानते हैं। यह एक ऐसी समस्या है जिससे आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नपुंसकता) के लक्षण

1. जब लिंग में उत्तेजना लाने में परेशानी हो तो, इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हो सकती है।

2. शारीरिक गरतिविधियों के दौरान यदि उत्तेजना में कमी हो तो इरेक्टाइल डिसफंक्शन या नपुंसकता के लक्षण माने जाते हैं।

3. समय से पहले स्खलन और विलंब स्खलन भी नपुंसकता के लक्षण है।

4. एनोरगास्मिया जिसका मतलब यह हुआ कि पर्याप्त उत्तेजना के बाद संभोग सुख प्राप्त करने में असमर्थता हो रही है।

उपरोक्त लक्षणों में से कोई लक्षण दिखाई दे तो आप अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें। खासकर तब जब यह लक्षण दो या उससे अधिक समय तक चल रहा हो।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नपुंसकता) के कारण

हृदय रोग

बदलती जीवन शैली के कारण हृदय रोग एक बड़ी बीमारी के रुप में उभरी है। यह बीमारी हमारे शारीरिक संबंध को भी खराब करती है। इससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नपुंसकता) आ सकती है।

मधुमेह

कुछ साल पहले तक मधुमेह होने की औसत उम्र 40 साल थी जो अब घट कर 25 से 30 साल हो चुकी है। यह बढ़ता हुआ रोग इरेक्टाइल डिसफंक्शन बन सकता है।

हाइपरलिपिडिमिया

हाइपरलिपिडाइमिया एक बीमारी है। यह तब होता है जब आपके खून में बहुत अधिक लिपिड (वसा) हैं, यानी, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स। इस बीमारी के कारण आपके इरेक्टाइल डिसफंक्शन या नपुंसकता आ सकती है।

उच्च रक्तचाप

हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप, जिसे कभी कभी धमनी उच्च रक्तचाप भी कहते हैं, एक पुरानी बीमारी है। इससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या आ सकती है।

तनाव

करियर, परिवार की जिम्मेदारियां, काम का बोझ, वक्त की कमी, रिश्तों के बीच बढ़ती दूरियां, अकेलापन और महत्वाकांक्षाएं आदि मानसिक तनाव या चिंता कई रोगों को बुलावा देती है। इस रोग में इरेक्टाइल डिसफंक्शन भी शामिल है।

मोटापे या अधिक वजन होने के कारण

मोटापा शहरी जीवन की एक आम समस्या बन चुका है। मोटापे की वजह से हमें कई तरह के रोगों का सामना करना पड़ता है। यह बीमारी इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्या को जन्म देती है

इरेक्टाइल डिसफंक्शन कारण है धूम्रपान

इरेक्टाइल डिसफंक्शन कारण है धूम्रपान

धूम्रपान करते वक्त कई रसायन और पदार्थ आपके शरीर तक पहुंचते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। यदि आप धूम्रपान करते हैं तो सावधान हो जाइए। डॉक्टरों के मुताबिक इससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन या नपुंसकता की समस्या आ सकती है।

शराब का सेवन

शराब के अधिक सेवन से उच्च रक्तचाप, दिल, लीवर, मोटापा और गठिया जैसी अनेक स्वावस्य्आ समस्या,एं पैदा हो सकती है। धूम्रपान के अलावा शराब का सेवन भी आपके शारीरिक संबंध को खराब सकता है।

अन्य कारण

उम्र का बढ़ना भी इरेक्टाइल डिसफंक्शन का कारण बन सकता है। इसके अलावा नशीली दवाओं के उपयोग भी इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या को जन्म देती है।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नपुंसकता) के लिए डाइट

नपुंसकता के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां

नपुंसकता के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेसदार सब्जि़यां न केवल बढ़ते वजन को कम करती है, बल्कि हड्डी को मजबूती करती है, स्किेन में ग्लो लाती है, कैंसर आदि से लड़ने में मददगार होती है। इसके अलावा हरी पत्तेेदार सब्जिेयां इरेक्टाइल डिसफंक्शन ने भी बहुत ही फायदेमंद है। पत्तेदार हरी सब्जियां, सेलरी और पालक जैसे, नाइट्रेट की उच्च मात्रा के कारण सर्कुलेशन बढ़ सकता हैं। इसके अलावा आप चुकंदर का भी सेवन कर सकते हैं।

जामुन

एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर जामुन आपके उम्र की तरह मेमोरी को तेज रखने में मदद कर सकते हैं। जामुन में पाए जाने वाले विटामिन शुक्राणुओं की संख्या बढ़ा सकते हैं। यह फैट को कम करने में भी मदद करता है।

इरेक्टाइल डिसफंक्श के लिए पिस्ता

इरेक्टाइल डिसफंक्श के लिए पिस्ता

हाल ही के एक अध्ययन में पाया गया कि इरेक्टाइल डिसफंक्शन वाले पुरुषों ने तीन हफ्तों तक हर दिन पिस्ता नट खाया, जिसमें इरेक्टाइल डिसफंक्शन, यौन इच्छा और समग्र यौन संतुष्टि सहित यौन मुद्दों में महत्वपूर्ण सुधार हुआ।

तरबूज

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि तरबूज का इरेक्टाइल डिसफंक्शन पर प्रभाव हो सकता है जो ईडी दवा वियाग्रा के समान है और इससे यौन इच्छा भी बढ़ सकती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment