हेल्थ टिप्स हिन्दी

ना नहाने के नुकसान

Ill effects on health of not taking bath in hindi.

बहुत कम लोग होंगे जो गर्मियों नहीं नहाते। गर्मियों में शरीर के बढ़ते तापमान, पसीने और खूजली आने की वजह जो लोग नहीं नहाने चाहते उन्हें भी नहाने पर मजबूर होना पड़ता है। कई लोग तो ऐसे भी हैं जो गर्मियों के मौसम में दो बार नहाना पसंद करते हैं। लेकिन जैसे सर्दियां आती है कुछ लोग दिन में दो बार तो क्या हफ्ते में एक बार भी नहाना पसंद नहीं करते। ऐसे मौसम में लोग दिन के सभी जरूरी काम करेंगे लेकिन नहाना पसंद नहीं करेंगे। यदि आप भी ऐसा करते हैं तो आपको कई तरह के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आए जानते हैं न नहाने ने नुकसान…

न नहाने के नुकसान
ब्लड सर्कुलेशन पर असर
आपको मालूम नहीं हैं लेकिन यदि आप नहाते नहीं हो तो इसका असर आपके रक्त संचार पर पड़ सकता है। क्योंकि पानी एक ऐसी चीज है जिसकी वजह से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इसके अलावा इससे रक्तचाप कम रहता है और ह्र्दय की कार्यप्रणाली भी दुरुस्त रहती है।

थके हुए महसूस करना
न नहाने के नुकसान सबसे ज्यादा तब पड़ता है जब आप थके रहते हैं। आप यदि नहीं नहाते हैं तो और ज्यादा थका हुआ महसूस करेंगे। इससे आपके मांसपेशियों पर तनाव बढ़ेगा। आपके अंदर एनर्जी और फैक्सबिलिटी का आभाव दिखेगा।

इम्यूनिटी सिस्टम हो सकती है खराब
कईयों का कहना है कि सर्दियों में नहाने से लोग बीमार हो जाते हैं। ऐसा नहीं है, यदि आप बीमार हैं तब उस स्थिति में न नहाने का फैसाला सही है, लेकिन सामान्य तौर पर न नहाना आपके सेहत के लिए सही नहीं है। इससे आपकी बीमारियों से लड़ने की क्षमता खराब हो सकती है।

तनाव बढ़ सकता है
यदि आप पहले से ही तनाव के शिकार हैं और ऊपर से आपने नहाना भी छोड़ दिया है, तो ये तनाव आपके लिए घातक हो सकता है। क्योंकि जब आप नहाते हो तो आप अपने शरीर को पूरी तरह से रिलेक्स होने का मौका देते हो। आपका शरीर न केवल थकावट से दूर रहता है बल्कि तनाव से भी दूर रहता है। इससे आपका नर्वस सिस्टम भी सक्रिय रहता है। न नहाने की वजह से यही तनाव कई बार डिप्रेशन का रूप भी ले सकता है।

शरीर में गंदगी जमा होती है
इसमें कोई संदेह नहीं है कि नहाने से हमें अच्छा अनुभव होता है। हम न केवल अच्छा सोचते हैं बल्कि किसी भी काम को सही मन से करते भी हैं। लेकिन जब आप नहीं नहाते तो इससे मन तो खराब रहता ही है साथ ही बाहरी रूप से आपका शरीर भी गंदा रहता है। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट की बजाय हार्ड होने लगती है।

नींद न आने की समस्या
गर्मियों में देखा गया है कि कई लोग ऑफिस से आने के बाद नहाते जरूर हैं। वह ऐसा इसलिए करते हैं कि जब वह बिस्तर पर सोये तो अच्छी नींद आए। अगर आप नहीं नहाते तो आपको नींद न आने की समस्या उत्पन हो सकती है।

वैसे कई सारे शोध में पाया गया है कि न नहाने से सुगर का स्तर बढ़ सकता है। इसके अलावा फेफड़े की कार्यप्रणाली भी बिगड़ सकती है। इसलिए कुछ भी हो जाए नहाना कभी न छोड़े।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment