आँखों की देखभाल

नज़र की कमजोरी का देसी इलाज

Nazar ki kamzori ka desi ilaj in Hindi

क्या लैपटॉप, कंप्यूटर, टीवी या मोबाइल में दिन रात लगे रहने से आपकी आंखें हो रही हैं खराब? काफी कम उम्र से ही बच्चों को चश्मा लग जाता है क्योंकि उनकी नजरें कमजोर हो जाती हैं। छोटी उम्र से ही मोटे मोटे चश्में पहनना आपके लुक को खराब कर देता है। कई बार लोग आपको अपने असली नाम से नहीं बल्कि चश्मिश कहकर पुकारते हैं, जो काफी शर्मिंदा कर देता है। 

कभी किसी को दूर की चीजें नहीं दिखती तो कभी किसी को पास की जीचें देखने में परेशानी होती है। अगर आपकी आंखें भी थकान और कमजोर नजर की शिकार है तो हमारा यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। जी हां, आज हम अपने लेख में बताएंगे कुछ आंखों के व्यायाम और कुछ खास टिप्स जो आपकी मदद करेंगे कमजोर नजर को सही करने में।  

नीचे दिए गए पोइंट्स को फॉलो करें और अपनी कमजोर आंखों को बना लीजिए स्वस्थ :-

• काम करते-करते अकसर अपनी आंखों को थोड़ी देर के लिए बंद कर लिया करें। दिन में 3 से 4 घंटे के बाद अपनी आंखों को आराम जरूर करने दें। इस टिप्स से आपकी आंखें ज्यादा लंबे देर तक नहीं खुली रहेगी लगातार। ऐसा करने से आपकी आंखों को आराम मिलेगा। आंखें ही अगर थक जाए तो आप इस खूबसूरत दुनिया को एंजॉय कैसे करेंगे। 

• आखों का व्यायाम जरूर करें। आप अपने दो अनमोल आंखों की पुतलियों को दाएं बाएं फिर ऊपर नीचे घुमाए। यही नहीं अपनी आंखों की पुतलियों को चारों तरफ भी घुमाए। यह बेस्ट व्यायाम है आपकी आंखों के लिए। इसे करते रहे फिर आप देखेंगे कि आपकी नजरें कमजोर नहीं बल्कि तेज़ हो गई है। जिस तरह आपका शरीर व्यायाम करने से हमेशा फिट और हेल्दी रहता है ठीक उसी तरह आंखों को भी व्यायाम की जरूरत है। 

• आप अपने अंगुठों को आंखों की सीध में दोनों भोओं के बीच रखें और फिर कुछ समय तक आंखों को उसी बिंदु पर टिकाए रखें। यही नहीं इसके अलावा आप चाहे तो दीवार पर आंखों की सीध में किसी भी बिंदु पर अपना ध्यान केंद्रित करें और इसे धीरे-धीरे करना शुरू करें फिर टाइम बढ़ाते जाएं। 

 •मोमबत्ती की रोशनी को लगातार देखते रहने से भी आपकी आंखों की रोशनी तेज़ हो सकती है। जिनकी आंखें कमजोर हैं उन्हें यह चिप्स जरूर आजमाना चाहिए, यह ना सिर्फ आंखों की रोशनी बढ़ाता है बल्कि आपके माइंड की स्मरण शक्ति को भी बढ़ाती है।

• गाजर को खाने से या फिर इसका जूस पीने से आपको काफी फायदा पहुंचेगा। जी हां, इसको रोजाना पीने से आपकी कमजोर नजरें ठीक हो जाएगी। 

• जिस तरह बॉडी को मसाज करके उसे मजबूत बनाते हैं, ठीक उसी तरह आंखों का भी मसाज जरूर करना चाहिए। विटामीन ई से भरपूर तेल या फिर क्रीम से हर दिन आंखों का मसाज करें और फिर असर देखें। आप चाहें तो एलोवेरा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

• रोजाना नहाते समय अपनी आंखों को गुनगुने पानी से जरूर साफ यानि कि क्लीन किया करें। गुलाब जल से भी आंखें अच्छे से साफ होती है और साथ ही ठंडक भी मिलती है। 

• नींद अगर अच्छी ना हो तो आपकी आंखें थकी थकी सी हो जाती है और चेहरे की खूबसूरती खत्म हो जाती है। सोने से पहले कोशिश करें कि कंप्यूटर स्क्रीन से दूरी बनी रहे। सोने से लगभग 2 घंटे पहले तक कंप्यूटर पर काम ना करें।

• सुबह सुबह जल्दी उठते ही हरे-हरे घास पर अपने नंगे पैरों वॉक करें। इससे आपकी आंखों की रोशनी तेज़ होगी. घास पर चलना तब ज्यादा फायदेमंद साबित होगा अगर आप घास घास पर जमी ओस पर वॉक करेंगे। 

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment