प्रेगनेंसी टिप्स ब्यूटी टिप्स

गर्भवती महिला के लिए ब्यूटी टिप्स

गर्भवती महिला के लिए ब्यूटी टिप्स

गर्भवस्था कई सारे हार्मोनल परिवर्तन को अपने साथ लाता है। ऐसा देखा गया है कि गर्भवस्था के दौरान महिला अपनी फिटनेस और ब्यूटी पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाकर गर्भवती महिलाएं खुद को फिट और खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं।

गर्भवती महिला के लिए ब्यूटी टिप्स – Beauty tips for Pregnant women

1. ब्यूटी के लिए पीजिए पानी

पानी पीने के कई सारे लाभ हैं, जिसमें थकान, ईर्ष्या, माइग्रेन, गठिया और पीठ दर्द से राहत शामिल है। पानी यह पीएच संतुलन में सहायता करता है, और शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। गर्भवती महिलाओं के लिए पानी न केवल उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा बल्कि उनकी ब्यूटी को भी बरकरार रखेगा। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और साथ ही बच्चे को आराम देने के लिए पर्याप्त एम्नियोटिक द्रव को बनाए रखता है।

2. गर्भवती महिला करे स्किन पर एलोवेरा का उपयोग

गर्भवती महिला करे स्किन पर एलोवेरा का उपयोग

सिंपल ब्यूटी टिप्स में से एक टिप्स यह है कि आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। इसके आप अपने स्किन के लिए एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं। यह त्वचा के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।  एलोवेरा जेल में दो हार्मोन होते हैं ऑक्सिन और गिब्बेरिलिन। ये दो हार्मोन त्वचा के सूजन को कम करने और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण प्रदान करते हैं। इसके अलावा आयुर्वेदिक दवाओं में एलोवेरा का छालरोग, मुंहासे और एक्जिमा जैसे क्रोनिक त्वचा की समस्याओं को प्रभावी ढंग से ठीक करने के लिए उपयोग किया जाता है।

3. सही मेकअप का इस्तेमाल

गर्भवती महिलाएं मेकअप का उपयोग करते समय बहुत सारी सावधानी को बरतें। गर्भवस्था के समय भी महिलाओं को अपनी खूबसूरती बनाए रखना है। इसलिए उन्हें ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए जो उनकी त्वचा के लिए सही हो।

4. प्रेग्नेंट महिला ना लें जंक फूड

प्रेग्नेंट महिला ना लें जंक फूड 

 

गर्भवती महिलाओं को कुछ भी खाने से बचना चाहिए। यह न केवल आपके ब्यूटी को खराब करेगा बल्कि आपके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी यह सही नहीं है। ऐसा देखा गया है कि कुछ लोग गर्भावस्था में खराब वसा लेने लगते हैं, जो बच्चे को विकसित करने में मदद नहीं करता, लेकिन वजन को जरूर बढ़ाता है। आपके लिए सबसे अच्छा है कि बहुत जंक फूड से बचें और पौष्टिक आहार लें।

5. प्रेग्नेंट महिला भी रखे ड्रेसिंग सेंस

गर्भवस्था में खूबसूरती को बनाए रखने के लिए अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर रखना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आप को ड्रेसिंग सेंस रखना चाहिए। आप उन सेलिब्रिटी को देख सकते हैं, जो प्रेग्नेंट के समय ड्रेस को पहनती है।

6. पर्याप्त नींद की जरूरत

सुनिश्चित करें कि आप पर्याप्त आराम कर रहे हैं या नहीं। बढ़ते वजन और हार्मोनल परिवर्तन के तनाव को दूर करने के लिए आप भरपूर नींद लीजिए। आप 7-8 घंटा जरूर नींद लीजिए। इससे आपका स्वास्थ तो सही रहेगा ही तथा ब्यूटी भी बरकरार रहेगी।

गर्भावस्था में सावधानियां – क्या नहीं खाना चाहिए

7. गर्भवती महिलाओं के लिए व्यायाम भी है जरूरी

गर्भवती महिलाओं के लिए व्यायाम भी है जरूरी 

गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। इससे उन्हें प्रसव के दौरान कम पीड़ा होती है। इसके अलावा व्यायाम करने से उन्हें अधिक ऊर्जा मिलती है और प्रसव के बाद उनका शरीर भी मेंटेन रहता है। इन सब फायदों के अलावा व्यायाम करने से प्रेग्नेंट महिला की खूबसूरती भी बरकरार रहती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment