प्रेगनेंसी टिप्स

किशोर गर्भावस्था क्या है, जानें इसके प्रभाव

विस्तार में जाने किशोर गर्भावस्था क्या है और इसके सेहत पर क्या प्रभाव हो सकते हैं ताकि आप प्रेगनेंसी के दौरान रहें सतर्क, what is teenage pregnancy and effects read in hindi

असुरक्षित यौन संबंध बनाना हर किसी के लिए नुकसानदेह है। इसमें टीनेजर भी शामिल है। जिसकी वजह से उन्हें गर्भावस्था की स्थिति का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं टीनेज प्रेग्नेंसी में क्या-क्या परेशानियां आ सकती है।

क्या है टीनेज प्रेग्नेंसी ?

एक महिला किसी भी उम्र में गर्भवती हो सकती है जब वह नियमित रूप से मासिक धर्म शुरू होने के बाद किसी पुरुष से संबंध बनाती है। 20 वर्ष से कम आयु की महिलाओं में जब गर्भावस्था की स्थिति आए तो उसे हम टीनेज प्रेग्नेंसी या किशोर गर्भावस्था के रूप में जानते हैं।

किशोर गर्भावस्था क्यों एक चिंता का विषय है?

मां और बच्चे के लिए हानिकारक किशोर गर्भावस्था

मां और बच्चे के लिए हानिकारक किशोर गर्भावस्था

टीनेज प्रेग्नेंसी या किशोर गर्भावस्था एक चिंता का विषय है। अन्य परिपक्व महिला की तुलना में टीनेजर को गर्भवती से जुड़े उच्च रक्तचाप (प्रीक्लैम्प्सीस) और इसकी जटिलताओं के लिए अधिक जोखिम उठाना पड़ता है। इस जोखिम में बच्चे का समय से पहले जन्म और बच्चे का कम वजन शामिल है। इसके अलावा गर्भवती से जुड़े उच्च रक्तचाप (प्रीक्लैम्प्सीस) किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है, जो मां और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है।

किशोर गर्भावस्था में खून की कमी

टीनेज प्रेग्नेंसी या किशोर गर्भावस्था में लड़की के शरीर में खून की कमी की पूरी संभावना रहती है। वह एनीमिया रोग की शिकार होती हैं, इसमें लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में कमी आती है। इसके अलावा लड़की कमजोर और थका हुआ महसूस कर सकती है तथा होने वाले बच्चे का विकास भी प्रभावित हो सकता है।

किशोर गर्भावस्था में हो सकती है मौत

एक किशोर या टीनेज के लिए बच्चे को जन्म देना 20 साल से अधिक उम्र की महिला की तुलना में ज्यादा खतरनाक साबित होता है।

एक अध्ययन के मुताबिक हर साल दुनिया भर में गर्भावस्था या प्रसव के कारन 50,000 किशोर माताओं की मौत हो जाती है।

भयभीत और चिंतित महसूस करना

किशोर के रूप में गर्भवती होने से आप अपने परिवार और दोस्तों को बताए जाने के बारे में भयभीत और चिंतित महसूस कर सकती हैं। इस विषय पर आप किसी से बात नहीं कर रही या कहीं से आपको सहायता भी नहीं मिल रही है तो आप अधिक पृथक और उदास महसूस कर सकती हैं। इससे घर और स्कूल में समस्याएं हो सकती हैं।

समस्या इतनी अधिक होती है कि बहुत से गर्भवती टीनेज स्कूल छोड़ देती हैं, और कुछ अपनी शिक्षा पूरी नहीं करती हैं। देखा यह भी गया है कि जो टीनेज पहली बार गर्भवती हुई है, उनमें एक से अधिक बच्चे होने की अधिक संभावना रहती है।

क्या किशोर माताओं के स्वस्थ बच्चे हो सकते हैं ?

क्या किशोर माताओं के स्वस्थ बच्चे हो सकते हैं ?

किशोर माताओं के स्वस्थ बच्चे हो सकते हैं ? इसके लिए इस बात को सुनिश्चित करें कि आप डॉक्टर से कितनी जल्दी मिल रही हैं। अपनी गर्भावस्था के दौरान उचित प्रसवोत्तर देखभाल माता और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा अच्छी डाइट और व्यायाम से स्वस्थ बच्चे पैदा हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान आपको धूम्रपान नहीं करना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान को शिशुओं को समय से पहले पैदा होने का कारण बताता है, इसलिए इससे दूरी बनाकर रखें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment