घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार

पुदीने की चाय के फायदे

पुदीने को संजीवनी बूटी भी कहा जाता है, क्योंकि इसका प्रयोग हम गर्मी और बरसात के मौसम में बहुत अधिक करते हैं। पुदीने के इस्तेमाल से हमें गर्मियों में लू लगने का डर नहीं होता। इसमें स्वाद, सौंदर्य, और सुगंध का बहुत ही अच्छा संगम होता है, जो हमें और पौधों में कम ही देखने को मिलता है। इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है। और यह बहुत ही लम्बे समय तक रहता है। पुदीने का अर्क एक दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। साथ में पुदीने की चाय भी बहुत ही स्वाद बनती है। पुदीने का प्रयोग हम चटनी बनाने में भी करते हैं। पुदीने की चटनी बहुत स्वादिष्ट और हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। पुदीना कफ, उल्टी, पेट दर्द के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। जब भी सिरदर्द हो या त्वचा का कोई भी रोग हो तो आप पुदीने का पत्ते इस्तेमाल के सकते हैं, इससे आप को बहुत ही फायदा पहुंचता है।

पुदीने की चाय
पुदीने का इस्तेमाल एक औषधि के रूप में किया जाता है, इसलिए आजकल लोग पुदीने की चाय बनाकर पीना बहुत ही पसंद करते हैं। पुदीने की चाय में कैफीन नहीं होता यही कारण है कि इसकी चाय पीने से हमें बहुत सी बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है, जैसे बुखार, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, जी मिचलाना आदि। पुदीने की चाय पीने से हमें क्या फायदे हो सकते हैं, आज हम इस बारे में जानते हैं…

पाचन शक्ति का बढ़ना
पुदीने की चाय पीने से हमारी पाचन शक्ति बढ़ती है, साथ में यह हमारे पेट में होने वाली परेशानियों जैसे कि पेट दर्द, गैस को खत्म करने में हमारी सहायता करती है। पुदीना हमारी पाचन क्रिया को सुधारता है और हमारा खाना अच्छे से पच जाता है।

मतली और चक्कर से राहत
जब भी हम सफर करते हैं, तो हमें अक्सर चक्कर और मतली जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर हम एक कप पुदीने की चाय पी ले, तो हमें इस तरह की परेशानियों से राहत मिलती है।

मुंहासों से बचाव
पुदीने की चाय पीने से हमें मुंहासों जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। पुदीने में मेंथोल होता है जिससे हमारी त्वचा में ठंडक रहती है। इसकी शीतलता, त्वचा में अधिक तेल को रोकने में मदद करती है, जिससे हमें मुंहासों जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता

त्वचा की जलन को रोकना
अगर आप के शरीर पर जलन हो रही हो या फिर आपको एलर्जी हो तो आपको एक कप पुदीने की चाय को पीना चाहिए, क्योंकि ऐसे में पुदीने की चाय बहुत ही लाभकारी सिद्ध होती है। इससे जलन, कीड़े का काटना, खुजली, त्वचा में सुजन आदि समस्याओं का इलाज करने में भी बहुत सहायक होती है।

बाल खूबसूरत बनाता है
जब हम नियमित रूप से पुदीने की चाय पीते हैं, तो हमारे बाल बहुत ही खूबसूरत होने लगते हैं। क्योंकि इससे हमारे बालों की जड़ों में रक्त प्रवाह अच्छा होता है, यह हमारे बालों को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें कुछ ऐसे गुण भी पाए जाते हैं, जिससे हमारे बाल काले और घने होने लगते हैं

मोटापा कम करने के लिए
जो लोग अपने मोटापे से परेशान होते हैं, उन्हें हर रोज पुदीने की चाय का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसे हमारी हजम शक्ति बढ़ती है और वजन घटाने की प्रकिया को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

याददाश्त तेज होना
पुदीने की चाय पीने से हमारी स्मरण शक्ति तेज होती है। इसलिए इसका बना चाय हमेशा पीना चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment