बालों की देखभाल

रूसी हटाने के घरेलू उपाय

Anti dandruff home remedies in hindi.

लोगों को अपने बाल को लेकर काफी चिंता रहती हैं। बाल का रंग-रूप थोड़ा भी खराब होता है तो पर्सनैलिटी फिकी सी पड़ जाती जाती है। रूसी की समस्या एक ऐसी गंभीर समस्या है जो न सिर्फ आपको शर्मिंदगी का एहसास कराता है बल्कि आपके साथ हमेशा चिपके भी रहता है। यूं तो आपको मार्केट में रुसी से छुटकारा पाने के लिए कई महंगे-महंगे शैंपू और दवाईयां मिल जाएंगी जो कुछ हद तक रुसी से आपको राहत दिलाने में सफल भी होंगी।

आइए बताते हैं आपको कुछ ऐसे ही घरेलू उपचार जो रुसी से आजाद कराने में करेगी आपकी मदद और आप कर पाएंगे बालों की देखभाल बेहतर तरीके से  :

दही
यह सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं आपके बालों के लिए भी बहुत उपयोगी है। अपने अम्लीय (acidic) और कंडीशनिंग गुणों के कारण दही रूसी से लड़ने में बहुत मदद करता है।

हिना
बड़े हो या बुढ़ें सभी सदियों से ही हिना को बालों में नियमित रूप से लगाते आए हैं। बता दें कि हिना रूसी को कम करने में असरदार रूप से काम करता है। यह कंडिशनिंग और औषधि दोनों के रूप में भी काम करता है।

एलो वेरा जेल
इसमें कीटाणु नाशक ,फंगस विरोधी तत्वों के साथ-साथ उपचार के कई गुण पाए जाते हैं।

मेथी
यह एक ऐसी हर्ब मानी जाती है जो आसानी से रसोई घर में मिल जाती है। इसमें फंगस विरोधी और सिर को ठंडक देने वाले गुण पाए जाते हैं।

बेसन
यह एक असरदार सफ़ाई करने वाला सबसे सही पदार्थ है। यह गंदगी को साफ़ करता है और आपको रूसी से भी छुटकारा दिलाने में माहिर है।

सेब
किसी ने सही कहा है कि रोज़ाना एक सेब खाएं और डॉक्टर से दूर रहें। बता दें कि सेब का प्रयोग आपको रुसी से भी छुटकारा दिला सकता है। सेब में फफूंदी, सूजन ,और जलन विरोधी तत्व पाए जाते हैं।

नीम की पत्तियां
नीम की पत्तियों में पाए जाने वाले गुणों जैसे कीटाणु नाशक ,एंटी फंगल ,रोगाणु रोधक सूजन और जलन विरोधी तत्वों के कारण यह बेहद असरदार तरीके से रूसी को नियंत्रित कर पाता है।

तुलसी
युगों से तुलसी को इसके के आरोग्य गुणों के कारण उपयोग में लाया जाता रहा है।

नींबू का रस
गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली शरबत होती है नींबू का रस। यही नहीं, नींबू का रस आपके डैन्ड्रफ़ को भी खत्म करने के काम आता है। नींबू का एसिड रूसी को रगड़ कर साफ़ कर देता है।

अदरक और चुकंदर
खाना को स्वादिष्ट बनाने का काम करने वाली यह दोनों पदार्थ अपने विशेष गुणों के कारण आपके बालों में भी चमत्कार कर सकते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment