डाइट प्लान

सलाद खाने के फायदे

Salad health benefits in hindi.

विभिन्न प्रकार के खानों में से एक होता है सलाद। जब भी हम इसे अपने खाने में इस्तेमाल करते हैं, तो हमारा खाना और भी बेहतर हो जाता है। सलाद के बिना हमारा खाना अधूरा तो होता ही है साथ में फ़ीका भी। हम अपने सलाद में हरी और पत्तेदार सब्जियों वाला सलाद, पास्ता सलाद, अंडे, फलिया, फल आदि शामिल करते हैं। सलाद में कई हरी सब्जियां और फल इस तरह के होते है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं, क्योंकि इससे हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। अगर हम ताजा सलाद लेते हैं, तो इससे हमारी पाचन शक्ति ठीक रहती है और साथ ही यह हमारे वजन को कम करने में भी मदद करता है। हम अपने खाने में तरह-तरह के सलाद को इस्तेमाल करते हैं, जो कुछ इस प्रकार से है।

बैजिटेब्ल सलाद
सलाद में जब हम हरे रंग की सब्जियों के साथ-साथ दूसरे रंगों की सब्जियां जैसे खीरा, मिर्च, मूली, गाजर, मशरूम, प्याज, टमाटर का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे हम वेजिटेबल सलाद कहते हैं। इसके अलावा हम वेजिटेबल सलाद अंडा और पनीर भी शामिल कर सकते हैं।

ग्रीन सलाद
ग्रीन सलाद को हम गार्डन सलाद के नाम से भी जानते हैं। इसमें हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, पता गोभी, खीरा, मिर्च आदि इस में आता है। यह विटामिन बी -12 का सबसे अच्छा स्रोत होता है। इसमें कुछ ऐसे रसायन होते हैं जिसमें हमारी थकावट दूर होती है और साथ ही हमारा मुंड फ्रेश रहता है।

डिनर सलाद
रात को जो सलाद हम खाते हैं, उसे मेंन कोर्स सलाद भी कहते हैं। इसमें गिल्ड, फ्राइड चिकन और सी फूड भी शामिल होते हैं। इसके इलावा हम हरी सब्जियों का इस्तेमाल भी रात के सलाद में करते हैं। आप फ्राइड चिकन की जगह ग्रिल्ड चिकन का इस्तेमाल भी कर सकते हो।

फ्रूट सलाद
फ्रूट सलाद में अलग-अलग फल आते हैं। इनमें पोषक तत्व भरपूर होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं।

डेजर्ट सलाद
डेजर्ट सलाद वो सलाद होता है, जिसमें किसी प्रकार की कोई सब्जी का इस्तेमाल नहीं होता जिसमें सूखे मेंवे शामिल होते हैं। इसमें लीची, स्ट्रॉबेरी, खजूर आदि शामिल होता है। यदि आप कुछ मीठा खाना चाहते हो, तो आप इस सलाद का सेवन कर सकते हो।

स्प्राउडेट सलाद
इस सलाद में हम मूग, चना, मोठ का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप इसे और भी स्वादिष्ट बनाना चाहते हो, तो आप इस में अपनी मन पसंद की सब्जियों को भी मिला सकते हो।

सलाद क्यों खाते हैं
अक्सर बात आती है कि सिंपल खाना खा लो सलाद को क्यों खाए। हम आप को बताते हैं कि सलाद खाने से हम स्वस्थ्य रहते हैं और कई तरह की बीमारियों से हम बचे रहते हैं जैसे कि :-

salad-khane-ke-fyade01

फाइबर प्राप्त करने के लिए
फाइबर की जरूरत महिलाओं और पुरुषों दोनों को हर दिन होती है। सलाद में फाइबर की अधिक मात्रा होने के कारण यह एक अच्छा स्रोत है। इसका सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम होती है, साथ में यह हमारी पाचन शक्ति को ठीक रखने में मदद करता है। इसका सेवन करने से हमें दिल की बीमारियां नहीं होती है। हम कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचे रहते हैं।

प्राकतिक रूप में सेवन
हम फल और सब्जियों का सेवन प्राकतिक रूप में करते हैं। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है और कच्ची सब्जी खाने से हमारे शरीर को एनर्जी मिलता है।

रक्त संचार
सलाद खाने से हमारे रक्त का संचार बढ़ता है। सलाद का सेवन करने से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन मिलते हैं।

कैलोरी को कम करने के लिए
यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हो, तो आप को सलाद खाना चाहिए। जब भी हमें वजन कम करना होता है, तो बात आती है कि खाना कम खाओ लेकिन सलाद के मामले में यह बिल्कुल उल्टा है, आप अपना वजन कम करना चाहते हो, तो आप को सलाद अधिक मात्रा में खाना चाहिए। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसमें मौजूद फइबर भूख को शांत रखने में मदद करते हैं, जिससे हमारा पेट भरा-भरा रहता है।

जीने के लिए
अगर आप कुछ समय के लिए जीना चाहते हो, तो आपको फल और कच्ची सब्जियों का सलाद पर्याप्त मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में एंटीआक्सीडेंट होते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करते हैं।

खाना अच्छे से खाना
जब भी हम खाना खाते हैं, तो हमेंशा ही टाल मटोल करते हैं, लेकिन जब हम अपने खाने में सलाद का इस्तेमाल करते हैं, तो हम अपना खाना अच्छे से और अधिक मात्रा में खाते हैं।

अलग-अलग तरह का सलाद खाना
अगर आप एक ही तरह का सलाद खाते-खाते बोर हो जाते हैं, तो आप अपने स्वाद के अनुसार सलाद चुन सकते हो, क्योंकि हजारों किस्म के फल और सब्जियां मिलती है, जिसे आप अपने सलाद में इस्तेमाल कर सकते हो और अपने खाने के स्वाद को भी बढा सकते हो।

सावधानियां
सलाद खाने से हम कई तरह की शारीरिक परेशानियों से तो बचते ही हैं। लेकिन अगर हम इसे सही तरीके से धोकर नहीं खाते तो हमें इंफेक्शन भी हो सकता है। सुबह और शाम जितना हो सके उतना सलाद खा लेना चाहिए, लेकिन रात को सलाद की मात्रा कम रखनी चाहिए, क्योंकि इससे हमें गैस हो सकती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment