हेल्थ टिप्स हिन्दी

सर्दियों में क्या खाएं

Diet tips for winters in hindi.

सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। सर्दियों में सर्दी से बचने के लिए अक्सर लोग गर्म कपड़े पहनते हैं। लेकिन हम भले ही जितने भी गर्म कपड़े पहन कर शरीर को ढक लें, हमारी बॉडी में भी ठंड को रोकने के लिए गर्मी का होना बहुत ही आवश्यक है। यदि हम इसमें अपने खानपान का सही से ध्यान रखें, तो बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। सर्दियों में यदि खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाए तो शरीर संतुलित रहता है और सर्दी कम लगती है। सभी जानते हैं कि ठंड में क्या खाने से शरीर गर्म रखा जा सकता है। फिर भी कुछ चीजों के बारे में चौकाने वाली बातोँ जो आपको लिए लाभदायक है …

बाजरा
कुछ अनाज ऐसे होते हैं, जो हमारे शरीर में गर्मी पैदा करते हैं। बाजरा भी उन्हींं में से एक है। इसका सेवन करने से शरीर जबरदस्त तरह से गर्म रहता है। छोटे बच्चो को बाजरे की रोटी खिलाने से कफ नहीं होती। इसमें कई स्वास्थ्यवर्धक गुण पायें जाते हैं। बाजरे में दूसरें अनाजो की अपेक्षा प्रोटीन की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसमें वह सभी गुण पायें जाते है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसमें मैग्नेशियम, कैल्शियम, मैगनीज, ट्रिप्टोफेन, फाइबर, विटामिन बी, एंटीऑक्सीडेट भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं।

बादाम
बादाम कई गुणों से भरपूर होता है। जब हम इसका नियमित सेवन करते हैं, तो इससे हमें अनेक बीमारियों के बचाव में मदद मिलती है। माना जाता है कि बदाम का सेवन करने से याददाश्त तेज होती है, लेकिन ड्राय फ्रूट हमें अन्य कई रोगों से हमारी रक्षा करता है। इसका सेवन करने से हमेंं कब्ज जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। बादाम में डायबिटीज को नियंत्रण करने के भी गुण पायें जाते हैं और साथ में विटामिन ई की भरपूर मात्रा बदाम में होती है

अदरक
इस बात को सभी जानते हैं कि अदरक से कफ, खांसी आदि का नाश होता है। साथ में हमारा पेट भी साफ़ रहता है। अदरक में जिंजेराल नाम का ओलेओरेसिन कंपाउंड रहता है। यही इसमे सबसे ज्यादा तीखापन लाता है और शीत से लड़ने में मदद करता है।

शहद
शरीर को स्वस्थ, निरोग और ऊर्जावान बनाएं रखने के लिए शहद बहुत ही फायदेमंद होता है। इसको आयुर्वेद में अमृत भी कहा जाता है। इसका सेवन युंं, तो हर मौसम में लाभकारी होता है, लेकिन सर्दियों में शहद का विशेष महत्व होता है। शहद में 75 फीसदी शर्करा होती है, जो हमारे दिमाग को शांत रखने में मदद करती है। शहद में प्रोटीन, एल्बुमिक, एंजाइम,एमिनो एसिड, आयोडीन, लोहा, ताबा, मैंगनीज, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन बी1, बी2, बी3, बी4, बी5, बी6, बी12, विटामिन सी, विटामिन एच और विटामिन के पाया जाता है। इतने विटामिन किसी और में नहीं पायें जाते।

लहुसन
यह शीत में पेट साफ़ रखने के साथ शरीर को गर्म रखता है। कफ होने पर खाली पेट लहसुन खाने से लाभ होता है। इसका तीखापन पूरे शरीर में पसीना ला देता है, वो पसीना अपने आप में गंदगी होती है। इसमें एल्लिसिन नामक एंटीबायोटिक होता है। जो हमें बहुत से रोगों से बचाता है।

मूंगफली
मूंगफली का सेवन ठंड के दिनों मेंं करने से त्वचा कोमल और नर्म बनी रहती है। इसमें ओमेगा 6 से भरपूर होता है इसमें कैल्शियम और विटामिन डी की भरपूर मात्रा होती है। जिससे हमारी हड्डियाँ मजबूत होती है। मूंगफली के तत्व गर्म होते हैं जो कुपोषण के शिकार बच्चों को बचाने में मदद करते हैं।

तिल
ठंड में तिल के तेल से मालिश करने से हमारे शरीर को गर्मी मिलती है। तिल और मिश्री का काढ़ा पीने से गंभीर खांसी और कफ खत्म होती है। तिल में प्रोटीन, कैल्शियम, बी कॉम्पलैक्स, और काबर्स होते हैं। इसके तेल में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा होती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment