महिला स्वास्थ्य

शादी के बाद महिलाएं हो जाती हैं मोटी, जानें कैसे

Weight gain reasons after marriage in hindi

इस तकनीक और आधुनिक युग में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं खुद को स्वस्थ्य और फिट रख रही हैं। हमेशा से ही स्त्रियों का ध्यान अपनी खूबसूरती और फिगर को दुरुस्त रखने में रहता है। आज बाजार में ब्यूटी प्रोडक्ट की भरमार है। खासकर महिलाओं को ध्यान में रखकर रोज नए-नए ब्यूटी प्रोडक्ट बाजार में लाए जा रहे हैं। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि महिलाओं ने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इन्हीं ब्यूटी प्रोडक्ट का सहारा लिया है। उधर बाजार भी यह जानता है कि जब तक महिलाओं के अंदर अपनी खूबसूरती बढ़ाने को लेकर उत्सुकता रहेगी तब तक इन प्रोडक्ट की मांग कभी नहीं कम होगी।

यही नहीं, महिलाएं अपने फिगर को लेकर बहुत ही जागरूक रहती हैं। वह तो यही चाहती हैं कि उनकी बॉडी विश्व की सबसे परफेक्ट बॉडी हो। यही वजह है कि महिलाएं शादी से पहले फैशन, फिल्म और ग्लैमरस दुनिया में राज करती हैं. लेकिन शादी के बाद अपने इसी रुतबे को वह क्यों नहीं कायम कर पाती है? इसकी एक बड़ी वजह उनके फिगर में होने वाले परिवर्तन को माना जा सकता है। अक्सर ऐसा कहा जाता है कि शादी के बाद उनका वजन अचानक से बढ़ गया!

अब सवाल यह उठता है कि अपवाद को छोड़कर शादी के बाद महिलाएं मोटी क्यों हो जाती हैं? क्या यह शारीरिक प्रक्रिया के कारण होता है या फिर उनकी ही लापरवाही का नतीजा है?

गर्भावस्थाी और मां बनने के बाद
गर्भवती होने के बाद या मां बनने के बाद शारीरिक सरंचना में बदलाव आता है। इस कारण वजन का बढ़ना स्वाेभाविक है। यहां तक कि अधिक वजन तथा मोटापे से ग्रस्त महिलाओं को गर्भावस्था में वजन बढ़ाने की सलाह दी जाती है।

कुछ भी खाते रहना
अक्सर देखा गया है कि महिलाओं में शादी के बाद खुद को फिट रखने का ख्याल मन से निकल जाता है। डाइट चार्ट जो वह शादी से पहले फॉलो करती थी, शादी के बाद नहीं करती हैं। वह कुछ भी खाना शुरू कर देती हैं।

परिवार में उलझे रहना
शादी के बाद पुरुषों से ज्यादा महिलाएं व्यस्त रहती हैं। यह व्यस्तता तब और बढ़ जाती है जब परिवार में बच्चा आ जाता है। घर का काम बच्चों की देखभाल, सास और ससूर का ख्याल रखना, पति की जरूरतों को पूरा करना, नौकरी पर जाना आदि बहुत से ऐसे काम हो जाते हैं जिससे महिला खुद के स्वस्थ्य रहने के बारे में सोच ही नहीं पाती हैं। वह फिगर पर ध्यान ही नहीं दे पाती हैं।

आलसीपन
शादी के बाद देखा गया है कि महिलाओं में आलसीपन बहुत ही तेजी बढ़ने लगता है। खुद को फिट रखने के लिए जो रूचि शादी से पहले वह रखती थी, शादी के बाद वह सब भूल जाती हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment