हेल्थ टिप्स हिन्दी

सुबह दौड़ने और सैर के फायदे

Health benefits of Morning walk or running in hindi.

खुद को फिट रखने के लिए जो चीज सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है वह है अच्छी डाइट के साथ नियमित रूप से व्यायाम करना। दिन में समय निकालकर जो व्यक्ति व्यायाम करता है वह पूरे दिन फिट और ऊर्जावान रहता है। अगर आप व्यायाम करते हैं दौड़ना ना भूले वह भी सुबह-सुबह। ऐसा माना गया है कि फिट रहने के लिए दौड़ना एक बहुत ही अच्छा व्यायाम है।

जी हां, यदि आप सुबह दौड़ते हैं तो इससे न केवल आप खुद को फिट रख पाते हैं बल्कि बहुत सारी बीमारियों को भी दूर भगा सकते हैं। गांव में तो लोग ऐसा करते हैं लेकिन शहरों में काम और थकान का बहाना बनाकर इससे दूर भागते हैं। अक्सर देखा गया है कि दो दोस्त जब भी वजन घटाने की बात करते हैं जिम या दौड़ने की चर्चा जरूर करते हैं लेकिन आलसीपन उन्हें ऐसा नहीं करने देती। इसलिए वह न तो जल्दी उठ पाते हैं और न ही सुबह दौड़ने का ख्वाब पूरा कर पाते हैं। आइए जानते हैं सुबह दौड़ने के फायदों के बारे में…

सहनशक्ति में बढ़ोत्तरी
ऐसा माना गया है कि जो लोग सुबह दौड़ते हैं उनके सहनशक्ति में इजाफा होता है। वह छोटी-छोटी समस्याओं का बहुत ही आसानी से हल निकाल लेते हैं। अगर आप भी अपनी सहनशक्ति को बढ़ाना चाहते हैं तो नियमित रूप से दौड़ लगाइए।

वजन को कम करने में सहायक
वजन कम करने का सबसे कारगर उपाय नियमित रूप से दौड़ना माना गया है। ऐसा माना जाता है कि प्रतिदिन एक घंटा दौड़ने से 705 से 865 कैलोरी बर्न की जा सकती है। इससे न केवल चर्बी कम होगी बल्कि आप पूरी तरह से फिट भी दिखते हैं।

शारीरिक मजबूती
सुबह-सुबह दौड़ लगाने से न केवल वजन कम होता है बल्कि इससे हम शारीरिक रूप से मजबूत भी होते हैं। दौड़ने से लिगामेंट्स और स्नायुतंत्र में मजबूती आती है, साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

मानसिक स्वास्थ्य को मिलता है बढ़ावा
हमारे मन में ऐसे बहुत से विकार होते हैं जो हमें हमेशा परेशान करते हैं। सुबह दौड़ने से ये सारे विकार दूर हो सकते हैं। दरअसल दौड़ते समय शरीर में एंड्रोफिन जैसे रसायन उत्पन्न होते हैं, जिससे मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है और हमें खुशी का अहसास होता है।

भय और तनाव से मुक्ति
पूरे दिन ऊर्जावान रहना है तथा तनाव को दूर करना है तो नियमित रूप से दौड़ लगाइए। इससे न केवल तनाव से मुक्ति मिलेगी बल्कि भय और क्रोध जैसे विकारों से छुटकारा पाने में भी मदद मिलेगी।

उच्च रक्तचाप और अस्थमा
जो लोग उच्च रक्तचाप और अस्थमा से पीड़ित हैं उन्हें भी धीरे-धीरे ही सही, सुबह दौड़ना चाहिए। दौड़ने से अस्थमा रोगियों के लिए फायदा यह है कि इससे फेफड़े मजबूत होते हैं तथा श्वसन प्रक्रिया में सुधार होता है। इसके अलावा इससे धमनियों का व्यायाम होता है और रक्तचाप नियंत्रित रहता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता मिलता है
लोग आए दिन छोटी-मोटी बीमारियों के शिकार होते हैं। इसका मुख्य कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना है। यदि आप कई बीमारियों से खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो नियमित रूप से सुबह दौड़ लगाइए।

मधुमेह पर नियंत्रण
आज मधुमेह एक ऐसी बीमारी बन गई है जिसकी चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका मुख्य कारण नियमित रूप से व्यायाम न करना हो सकता है। अगर आप सुबह-सुबह दौड़ लगाते भी हैं तो इससे मधुमेह पर नियंत्रण पाया जा सकता है तथा इंसुलिन बनने की प्रक्रिया में भी सुधार सकता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment