महिला स्वास्थ्य

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के उपाय

Under arms black removal home remedies in hindi.

क्या हो जब आपका चेहरा तो खूब चमके और अंडरआर्म्स डल से और काले काले से दिखे। ऐसी स्थिति में तो आप अपने हाथों को ऊपर उठाने से कितना कतराते होंगे। कभी सोचा है कि आखिर क्यों चेहरे के रंग और अंडरआर्म्स के रंग में इतना फर्क होता है… यह फर्क सिर्फ आपके कारण ही होता है। आप अपने चेहरे की तो खूब अच्छे से ख्याल रखते हैं लेकिन अपने छुपे अंडरआर्म्स को साफ करना उनका ख्याल रखना भूल जाते हैं।

चेहरे का रंग काले से गोरा बनाने के लिए ना जानें लोग क्या क्या नहीं लगाते… कभी महंगी क्रीम तो कभी लोशन और मास्क। वहीं अपने अंडरआर्म्स को सो ठीक ढंग से साबुन से भी आप साफ नहीं करते हैं। आज खुद अकेले में आइने के सामने खड़े होकर अपने अंडरआर्म्स पर गौर करें और सोचे कि आप क्या कर रहे हैं इनके साथ…

हम जानते हैं कि इस भागती ज़िंदगी में समय की काफी कमी हो गई है.. अब ज्यादातर लड़कियां अपने अंडरआर्म्स के बाल रेजर को यूज कर निकाल लेती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेजर यूज करने के काफी साइड-इफेक्ट हैं। यही नहीं, कुछ लड़कियां हेयर-रीमूवल क्रीम का भी खूब इस्तेमाल करती हैं लेकिन इनमें भी मौजूद केमिकल्स भी स्कि।न को खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।

वह लड़कियां जिन्हें स्लीवलेस पहनना बहुत अच्छा लगता है उनके लिए जरूरी हो जाता है कि उनके अंडरआर्म्स साफ हों। वहीं, अगर आपके अंडरआर्म्स काले और भद्दे हैं तो आप चाहें जितनी भी महंगी ड्रेस क्यों न पहन लें, वो काफी बुरी ही लगेगी और लोग उन्हें देख मजाक उड़ाएंगे।

क्या आप भी परेशान हैं अपने गंदे, काले और धब्बे अंडरआर्म्स से या उनसे जुड़ी परेशानियों से तो अपनाए यह घरेलू उपाय –

नींबू का रस और बेकिंग सोडा
आलू की तरह नींबू भी एक नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है। अगर आपके अंडरआर्म्स बहुत ज्यादा काले हो चुके हैं तो, नींबू में थोड़ी सी मात्रा में बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं। नींबू और बेकिंग सोडा के मिश्रण को आप स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। इस उपाय को आप हफ्ते में दो से तीन बार अपनाए और फायदे देखें।

आलू से करें मसाज
यह बहुत कम लोग जानते हैं कि किचन में रखा सब्जियों का राजा आलू एक नेचुरल ब्लीच कहलाता है। आप सबसे पहले आलू को गोलाई में पतले-पतले स्लाइस में काट लें, अब इन स्लाइस से पांच से सात मिनट तक अंडरआर्म्स की मसाज करते रहे। अब मसाज के बाद ठंडे पानी से अंडरआर्म्स को साफ कर लें। यह तरकीब सप्ताह में दो से तीन बार करें, आप देखेंगे इसके फायदा।

नारियल तेल
कहते हैं शरीर पर मौजूद हर तरह के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए सबसे ज्यादा असरदार है नारियल तेल। इस तेल को आप चाहें तो कपूर के साथ भी मिलाकर लगा सकते हैं, जिसमें मॉइश्चराइज करने का गुण खूब पाया जाता है।

वैक्सिंग
वैसे देखा जाए तो वैक्स कोई नेचुरल तरीका तो नहीं है लेकिन यह आसान और कम समय में ही आपको अच्छा रिज़ल्ट देने में सक्षम है। बता दें कि वैक्सिंग से एक तो इससे बाल जड़ों से निकल जाते हैं और दूसरा इसके इस्तेमाल से आपके अंडरआर्म्स के डेड स्कि न भी साफ हो जाती है।

चीनी का स्क्रब
अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर भगाने के लिए आप चीनी का स्क्रब इस्तेमाल करें। चीनी को नींबू के रस के साथ यह नारियल तेल को मिलाकर लगाए और स्क्रब तैयार कर लें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment