योग मुद्रा

स्टूडेंट की एकाग्रता बढ़ाने के लिए योगासन

स्टूडेंट की एकाग्रता बढ़ाने के लिए योगासन

बढ़ती प्रतियोगिता के बीच आज विद्यार्थी या स्टूडेंट सबसे ज्यादा तनाव में घिरा रहता है। उसे हर किसी के उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव है। ऐसे में उसे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बहुत ही जरूरत है। अगर मन और शरीर स्वस्थ रहेगा तो वो अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान केंद्रित कर पाएगा। विद्यार्थी तनाव को दूर कर सके इसके लिए वह योग का सहारा ले सकते हैं। उधर माता-पिता भी अपने बच्चों को योग करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। आइए जानते वह 9 योग आसन जिसे स्टूडेंट को जरूर करना चाहिए।

स्टूडेंट की एकाग्रता बढ़ाने के लिए योगासन

वज्रासन

मेमोरी समस्याओं वाले स्टूडेंट के लिए वज्रासन शक्तिशाली आसनों में से एक है। यह आसन आपके मन को शांत करने में मदद करता है और यदि इसे नियमित रूप से किया जाता है तो इससे एकाग्रता को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इस आसन के अन्य लाभ भी है, क्योंकि यह पाचन में मदद करता है, साथ ही यह शरीर में रक्त प्रवाह को भी बढ़ता है।

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार - for students concentration

योग में सबसे अधिक ऊर्जावान तकनीक में से एक है सूर्य नमस्कार। खुद को फिट रखने के लिए हर विद्यार्थी को इसे करना चाहिए। सूर्य नमस्कार करने से शरीर और मन को ताकत मिलती है। इससे स्थिरता और लचीलापन भी विकसित होता है।

पादहस्तासन

पादहस्तासन - for sutdents

पादहस्तासन बहुत ही बुनियादी आसन में से एक है। विद्यार्थियों को इस आसन को रोजाना करना चाहिए। इस आसन के करने से बहुत से शारीरिक लाभ मिलते हैं। इससे आपकी रीढ़ और पैरों की हड्डी को मजबूती मिलती है। इसके अलावा इस आसन के करने से मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।

वृक्षासन

वृक्षासन - Focus and concentration increasing

स्टूडेंट के लिए वृक्षासन बहुत ही उपयोगी आसन है। वृक्षासन का अर्थ होता है वृक्ष के समान मुद्रा इस आसन को खड़े होकर किया जाता है। इस असन को करने से शारीरिक अंगों में संतुलन और दृढ़ता आती है जो हमारे लिए बहुत ही लाभकारी है। यह आसन आपके घुटनों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा यह आसन आपके एकाग्रता में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस आसन के करने से शारीरिक तवान दूर होता है और याददाश्त भी बढ़ती है।

पद्मासन

पद्मासन - Focus Keywords

छात्रों के लिए पद्मासन काफी मददगार और आसान है। यह आसन न केवल आपको आराम देने में मदद करेगा बल्कि यह आपकी एकाग्रता को बेहतर बनाने में भी सहायता करेगा। इसके नियमित अभ्यास से तनाव को भी दूर किया जा सकता है

योग निद्रा

योग निद्रा - Yoga tips

मन को शांत करने और तनाव को दूर करने के योग निद्रा बहुत ही उपयोगी आसन है। इस आसन के करने से आपके दिमाग को काम करने के लिए संतुलन बनाया जा सकता है। समय निकालकर छात्रों को यह आसन नियमित रूप से करना चाहिए। यह न केवल स्मृति शक्ति को तेज करने में छात्रों की मदद करता है बल्कि यह उनके लिए भी मददगार है जो समग्र फिटनेस की बात करते हैं।

भ्रामरी

जिन छात्रों का मन भटाकता है उन्हें भ्रामरी का अभ्यास करना चाहिए। यह आसन न केवल मन को शांत करता है बल्कि तनाव, गुस्सा और अवसाद को भी दूर करता है। माइग्रेन की समस्या में यह आसन बहुत ही फायदा देता है।

कपालभाति

कपालभाति - Focus

कपालभाति आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और कफ, जुकाम और सिर दर्द जैसी समस्या से आपको दूर करता है। इसके अलावा इसके अभ्यास से मानसिक तनाव, अस्वस्थ जीवन शैली, थकान, सिर दर्द, अनिद्रा को दूर किया जा सकता है। यह बहुत जल्दी मन को शांत करता है।

अनुलोम विलोम

अनुलोम विलोम

यदि कोई छात्र नियमित रूप से अनुलोम विलोम करता है तो उसका विचलित मन पूरी तरह से शांत होता है। इस आसन से एकाग्रता को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। इससे न केवल गुस्से पर नियंत्रण किया जा सकता है बल्कि रचात्मकता और धैर्य को बढ़ाने में यह मददगार साबित होता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment