योग मुद्रा

सुबह बेड से उठते ही करें यह योग

सुबह बेड से उठते ही करें यह योग क्यूंकि यह योग करने से आप रहेंगे स्वस्थ और तंदुरुस्त हमेशा और आलस्य भी नहीं आएगा, bed se uthne ke baad yoga tips hindi me

कई लोगों को देखा गया है कि सुबह उठने के बाद भी बेड को नहीं छोड़ते। कहीं न कहीं आलस उन्हें यह करने नहीं देती। अगर आप चाहते हैं कि पूरी उर्जा के साथ आप बेड से उठें तो नीचे दिए गए कुछ शारीरिक अभ्यास को आप कर सकते हैं।

सुबह बेड से उठते ही करें यह योग

स्ट्रेचिंग है जरूरी

यदि आपको सुबह उठते हुए आलस आ रहा है, तो स्ट्रेचिंग का सहारा ले सकते हैं। यहां आपको जिम जाकर कसरत करने के लिए कोई नहीं कह रहा है। बल्कि ये चीज आप बिना किसी चटाई के अपने अपने बिस्तर पर कर सकते हैं। यह आलस दूर करने में आपकी मदद करेगा। इसके अलावा यह तनाव को दूर करने में भी आपकी सहायता करता है।

प्रेस अप

उठते समय बहुत से लोगों में मांसपेशियों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मांसपेशियों की जकड़न उन्हें बिस्तर से उठने नहीं देती। इसके लिए आप अपने पेट के बल लेट जाओ और धीरे-धीरे अपने धड़ ऊपर की ओर ले जाओ। आप हाथ को आगे करके उनके सहारे उठ सकते हैं। यह ठीक उसी तरह है जैसे आप योग में भूजंगासन करते हैं। एक बार जब आप एक आरामदायक स्थिति तक पहुंच जाए, तो पांच सेकंड के लिए इस मुद्रा मे रहें और फिर मूल स्थिति वापस लौट आएं। आप इसे शुरुआत में पांच बार कर सकते हैं।

अपने घुटनों को छाती से मिलाएं

अपने बेड पर रहते हुए आप एक और व्यायाम कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने पीठ के बल लेट जाइए और धीरे-धीरे अपनी छाती के पास अपनी घुटनों को ले आओ। अपने घुटनों को एक तरह से गले लगाओ। इस स्थिति में बीस सेकंड के लिए रहें और फिर अपने पैरों को मूल स्थिति में वापस लाएं। यह अभ्यास आपके मांसपेशियों को आराम देता है। शुरू में पांच बार करों और धीरे-धीरे आप अपने आराम के अनुसार सेट को बढ़ा सकते हैं।

दांए घुटने को बाएं कंधों से मिलाएं

पूरी उर्जा के साथ यदि आपको बिस्तर से उठना है, तो आपको पीठ के बल एक और अभ्यास करने की जरूरत है। इसके लिए आप पीठ के बल लेट जाइए और पैरों को फैला लीजिए। फिर अपना दाहिना पैर उठाओ और धीरे-धीरे अपने शरीर के दाएं घुटने पकड़ते हुए बाएं कंधे की तरफ खींचिए। इस स्थिति में आप 20 सेकेंड तक रहिए फिर आप मूल स्थिति में वापस लौट आइए। फिर आप यही अभ्यास दूसरे पैर से भी करें। इसे आप पांच-पांच का सेट बना सकते हैं।

बैठकर बाएं ओर झुकिए

सुबह बेड से उठते ही करें यह योग - Subah ke liye yoga tips hindi

दोनों पैरों को मोड़कर आप सुखासन की अवस्था में बिस्तर पर बैठ जाइए। फिर दोनों हाथ को पकड़ते हुए ऊपर की ओर उठाइए। फिर धीरे-धीरे अपने बाएं ओर झुकिए। इस बात का ध्यान दीजिए कि आपका नितंब उठे न। पांच सेकंड के लिए हाथ को पकड़ते हुए बाएं ओर झुकिए और मूल स्थिति पर वापस आ जाओ। फिर इसे दूसरी तरफ दोहराएं। शुरू में आप इसे पांच बार के लिए कर सकते हैं।

छत की तरफ देखों

अपने बिस्तर से बिना आलस जल्दी उठना है तो आप इस आसन का भी आप अभ्यास कर सकते है। इसके लिए आप बिस्तर पर अपने पैरों पर बैठो और अपने हाथों को अपने पीछे बिस्तर पर रखो। आपके हाथ आपके नितंब के पीछे एक पैर होना चाहिए।

अपने हाथों पर दबाव डालते समय अपनी छाती को ऊपर उठाओ तथा गर्दन को थोड़ा झुकाओं और छत की तरफ देखों। दस सेकंड के लिए इस अवस्था में रहिए फिर अपने मूल स्थिति पर वापस आएं। इसे आप अभ्यास के रूप में पांच बार कर सकते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment