घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार

जैतून का तेल और लाभ

zaitoon ke tel ke fayde in hindi

कई तरह की बीमारियों में लाभदायक जैतून का तेल त्वचा संबंधी समस्याओं और सौंदर्य बढ़ाने के लिए खूब प्रयोग में लाया जाता है। यह स्वास्थ्यवर्धक तेल अपने अनमोल गुणों की वजह से लोगों में काफी लोकप्रिय है। आइए इसके गुणों के बारे में जानते हैं।

1. जैतून का तेल मेकअप रिमूवर के रूप में काम करता है। रोजाना चेहरे पर इसकी मसाज करने से न केवल त्वचा की झुर्रियां समाप्त हो जाती हैं बल्कि त्वचा में नमी और चमक बनी रहती है। यह आपके त्वचा को सुंदर और गोरा बनाता है।

2. फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा होने से इस तेल का उपयोग हृदय रोग के खतरों को कम करने लिए किया जाता है।

3. अपने आहार में इस तेल का उपयोग करने वाले लोग शरीर में शुगर की मात्रा को संतुलित बनाए रख सकते हैं।

4. एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा से भरपूर जैतून का तेल कैंसर से लड़ने में असरदार है साथ ही यह मानसिक विकार दूर कर आपको जवां बनाए रखने में भी मदद करता है। यही नहीं, एक शोध के अनुसार जैतून का तेल आंत में होने वाले कैंसर से बचाव करने में अहम भूमिका निभाता है।

5. इसमें संतृप्त वसा की मात्रा कम होती है जिससे शरीर में कॉलेस्टेरोल की मात्रा को भी संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है।

6. जैतून के तेल में विटामिन ए, डी, ई, के और बी-कैरोटिन की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

7. ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से आपको निजात चाहिए तो आप अपने आहार में जैतून के तेल का इस्तेमाल कीजिए। इसमें उपलब्ध कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

8. जैतून का तेल अपने आप में हैल्दी है। अगर आप इसे अपने आहार में शामिल करते हैं तो ये आपके शरीर के अंदर मौजूद वसा को कम करता है। इससे आपका मोटापा भी कम होता है।

9. विटामिन के साथ-साथ इस तेल में आयरन और पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो बालों की कोमलता और मजबूती बढ़ाने में मदद करते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment