घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार

हड्डियों की मजबूती – घरेलू नुस्खे और उपचार

Bones strength home remedies and tips in hindi

हड्डियों की मजबूती - घरेलू नुस्खे और उपचार, bones strength home remedies and tips in hindi.

माना गया है कि हड्डियों का कमजोर होना बुढ़ापे की निशानी है। लेकिन यही हड्डिया जब जवानी में ही बीमार हो जाए तो समझ लीजिए कि मामला गंभीर है। हड्डियों का कमजोर होना विटामिन डी की कमी को दर्शाता है। इसलिए अगर आप इसकी कमी को पूरा करना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

विटामिन डी की जरूरत

स्कूल की किताबों में आपने जरूर पढ़ा होगा कि विटामिन ‘डी’ से हड्डियां मजबूत होती है। इसलिए  रोज सुबह जल्दीट उठें और सूरज की हल्कीय धूप को ग्रहण कीजिए।

हरी पत्तेमदार सब्जिगयां और डेयरी प्रोडक्ट

हरी पत्तेदार सब्जियां न केवल आपको स्वस्थ रखती हैं बल्कि आपकी हड्डियों को भी मजबूत करती है। इसलिए अपने खाने में साग-सरसों के अलावा ब्रॉक्ली , डेयरी प्रोडक्टग शामिल करें क्यों कि यह विटामिन डी का अच्छा  विकल्पक है।

दूध का सेवन

दूध को कैल्शियम, विटामिन डी, प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसलिए नियमित रूप से इसका सेवन करते रहिए। दूध के अलावा आप  चीज, बटर, पनीर और अन्य  डेयरी उतपादों का इस्तजमाल करते हैं।

क्या है ऑस्टियोपोरोसिस – जानें लक्षण, कारण और उपचार

मांस-मछली का सेवन

डेयरी प्रोड्क्ट के अलावा यदि आप मांस-मछली के शौकीन हैं तो आप हड़्डियों की मजबूती के लिए इसका सेवन जरूर कीजिए।

लहसुन और प्याज

हड़्डियों को मजबूत करने का एक और स्रोत लहसुन और प्याकज है। इसलिए इसका निरंतर सेवन करते रहिये।

व्यायाम और योग

कमजोर हड्डियों को दुरुस्त करने के लिए आप व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करें। आप हड्डियों को मजबूत करने के लिए हड्डियों वाले योग भी कर सकते हैं।

खेल-कूद पर ध्यान दें

व्यायाम के अलावा आप दौड़ने-भागने वाले जैसे फुटबॉल, बास्केलटबॉल, हॉकी आदि खेल खेंले। इससे हड़्डिया मजबूत होती है। इसके अलावा आप हाईकिंग, ट्रैकिंग और माउंटियरिंग जैसे एडवेंचर गेमो का भी मजा ले सकते हैं। आप हड्डियों की मजबूती के लिए डांस और एरोबिक्स भी कर सकते हैं

क्या नहीं करना चाहिए

अगर आप फास्ट फूड या कोल्ड्रिंक का ज्यादा सेवन करते हैं तो ये आपके हड्डियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। माना यह जाता है कि इससे कैल्शिियम गलने लगता है।

कोशिश करें की आप कॉफी और चाय का कम से कम सेवन करें। तथा सप्ली मेंट का सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय जरूर ले लें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment