हेल्थ टिप्स हिन्दी

लहसुन के फायदे

Lehsun ke fayde

खाना स्वादिष्ट बने इसलिए कई मसालों का योगदान लिया जाता है। उन्हीं मसालों में से एक है लहसुन। भारतीय रसोईघर में आसानी से मिल जाने वाली लहसुन का फाँक सिर्फ खाने का जायका नहीं बढ़ाता है बल्कि इसमें बहुत सारे औषधिय गुण भी हैं। हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह से लहसुन हमारी सेहत को करेगा दुरुस्त।

1. सुबह खाली पेट लहसुन खाने से हाई बीपी से बचाव होता है। ऐसा माना जाता है कि लहसुन खाने से हाइपरटेंशन के लक्षणों से आराम मिलता है। यह न केवल रक्त के प्रवाह को नियमित करता है बल्कि यह हृदय से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। लहुसन को खाने से रक्त संचार बेहतर होने से सेक्स की उत्तेजना को बढ़ावा मिलता है।

2. इसका नियमित उपयोग डाइबिटीज और डिप्रेशन जैसी कई बीमारियों को रोकता है।

3. लहसुन शरीर को परजीवियों और कीड़ों से बचाता है तथा लीवर और मूत्राशय को भी सुचारू रूप से काम करने में सहायक होता है।

4. लहसुन खाने से आपकी पाचन क्रिया अच्छी होती है। इसमें मौजूद कई पोषक तत्व खाने को पचाने में मदद करते हैं।

5. लहसुन का एंटीबैक्टिरियल, एंटी वायरल और एंटी फंगल गुण गले के दर्द और बार-बार होने वाले जुकाम से छुटकारा दिलाता है।

6. दांत के दर्द में भी लहसुन काफी फायदेमंद है। लहसुन में एलीसिन होता है जो दांत के पास के बैक्टीरिया, जर्म्स, जीवाणु इत्यादि को नष्ट कर देता है। इसके लिए आप लहसुन को पीसकर दाँत के दर्द वाली जगह पर लगा सकते हैं।

याद रखिए लहसुन को आप सीमित मात्रा में खाइए। इसका ज्यदा सेवन मुंह, पेट या सीने में जलन तथा गैस, मतली, उल्टी, शरीर में गंध और दस्त का कारण बन सकता है। 

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment