हेल्थ टिप्स हिन्दी

इन बीमारियों को पुरुष कभी भी छोटी बीमारी न समझें

en bimarion ko purush kabhi bhi choti bimari na samje

पुरुषों के शरीर की छोटी-छोटी परेशानियां कब घातक रूप लेले किसी को अंदाजा भी नहीं होता। पिछले दिन जो व्यक्ति आपके साथ घुमता था कब वह भयंकर बीमारी की चपेट में आ गया पता ही नहीं चलता। इसलिए कभी भी छोटी बीमारियों को नजरअंदाज न करें। नीचे कुछ बीमारियों के बारे में बताया गया है जिसे सही समय पर पहचान कर उसका सही आप इलाज ढूंढ़ सकते हैं।

1. फेफड़े का रोग, दमा और सिस्टिक फाइब्रोसिस सभी में उच्च अम्लीय बदबू की समस्या होती है। इसलिए यदि मुंह से बदबू आए तो इसे  इग्नोर न करें।

2. विशेषज्ञों के अनुसार अगर पसलियों और कूल्हे के बीच तेज दर्द महसूस होता है, तो इसका कारण किडनी की पथरी हो सकती है। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है। फिर भी यदि आप इस समस्या से ग्रसित हैं तो इसे नजरअंदाज मत कीजिए।

3. बॉडी के कुछ हिस्सों में अधिक सूजन, जैसे चेहरे, आंख और उंगलियों आदि की समस्या भी थाइरॉइड का संकेत हो सकते हैं।

4. अधिकतर लोग गर्दन के दर्द को रात को सोते समय तकिए के कारण हुआ दर्द समझ कर भूलने की कोशिश करते हैं। लेकिन वह इस बात से अंजान होते हैं कि यह लाइम रोग के संकेत हो सकते हैं। लाइम रोग के ज्यादातर मामलों में लक्षण के गंभीर होने तक पता नहीं चलता।

5. ऐसा जरूरी नहीं कि हर बार दिल का दौरा अचानक ही पड़े। लेकिन यदि आपको बहुत अधिक उबासी आती है तो आपको तुरंत डॉक्टर से जांच करा लेना चाहिए। इस दौरान पेट और कमर में दर्द, चलने में दिक्कत और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।

6. चोट के अलावा हैरिनेटिड और प्रोलैप्स डिस्क भी पैर में दर्द पैदा कर सकते हैँ। आमतौर पर इस प्राकार का दर्द सुबह में अधिक होता है और बैठने से बढ़ जाता है। इसका इलाज न करने पर साइऐटिक (नितंब संबंधी) तंत्रिका पर दवाब बढ़ता जाता है, जो ब्लेडर फंग्शन को नुकसान पहुंचाता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment